बुधवार, 28 दिसंबर 2022

कलेक्टर अवि प्रसाद ने सीमांकन पंचनामा मे मृत व्यक्ति को उपस्थित बताने वाले राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

कटनी ( 27 दिसंबर) - सीमांकन और पंचनामा के एक पुराने मामले मे मृत व्यक्ति को उपस्थित बताने वाले राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

            निलंबित राजस्व निरीक्षक वर्तमान मे धरवारा तहसील स्लीमनाबाद मे पदस्थ थे। निलंबन के दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी और इनका मुख्यालय भू-अभिलेख कार्यालय कटनी निर्धारित किया गया है।

            कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही एस.डी.एम. बहोरीबंद के प्रतिवेदन के आधार पर किया है। जिसमे उल्लेखित किया गया है, कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नीतेश पिता नरेन्द्र कुमार जैन एवं अन्य मे पारित आदेश के परिपालन मे 26 जुलाई 2018 को ग्राम भेड़ा स्थित भूमि खसरा नंबर 492, 493/2, 494, 500, 501 एवं 502/2 का सीमांकन एवं पंचनामा राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जिसमें स्वर्गीय नरेंद्र जैन पिता बंशीलाल जैन निवासी कटनी को सीमांकन एवं पंचनामा में जीवित बताया गया है। जबकि राजस्व निरीक्षक ने स्वर्गीय नरेंद्र जैन को सीमांकन के दौरान उपस्थित होने का लेख किया है। लेकिन सीमांकन पंचनामा में स्वर्गीय श्री जैन के हस्ताक्षर नहीं पाए गये।

            इन स्थितियों को देखने के बाद तत्कालीन राजस्व निरीक्षक स्लीमनाबाद और वर्तमान में राजस्व निरीक्षक धरवारा तहसील स्लीमनाबाद के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने निलंबन की कार्यवाही किया है।

            कलेक्टर अवि प्रसाद ने निलंबित राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के कृत्य को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत होने की वजह से मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

कलेक्टर ने आशुतोष को दिया स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर का नियुक्ति पत्र , छात्र ने कहा कि मेरी जिंदगी में आज का दिन सबसे ज्यादा विशेष व यादगार

कटनी( 26 दिसंबर)- सी.एम.राइज स्कूल कटनी के कक्षा नौ के छात्र आशुतोष माणके को सोमवार को कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. शिशिर गेमावत, नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे मौजूद रहे। 

 विदित हो कि आशुतोष माणके ने कलेक्टर अवि प्रसाद को पोस्ट कार्ड चिट्ठी लिख कर शहर वासियों के स्वच्छता के प्रति जागरूक न होने और सफाई कर्मियों एवं कचरा गाड़ी के ड्राइवरों को ससम्मान प्रशिक्षण दिलाने पत्र लिखा था। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आशुतोष की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की सराहना की थी और कलेक्ट्रेट में आशुतोष और उसकी बड़ी बहन आयुषी से भेंट किया था। आशुतोष से रू-ब-रू मिलकर कलेक्टर काफी प्रभावित हुए कि कम उम्र में ही आशुतोष ऊर्जावन एवं परिपक्व विचार के छात्र हैं। उन्होंने आशुतोष माणके की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की थी और उन्हें स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर और स्वच्छता दूत बनाने का निर्णय लिया था। इसी के पालन में सोमवार को श्री प्रसाद ने आशुतोष को स्वच्छता का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्ति का पत्र सौंपा।

 आशुतोष ने भी कलेक्टर से मिलने के बाद उनकी विनम्रता और शालीनता की तारीफ करते हुए कहा था कि कलेक्टर से मिलने का दिन मेरी जिंदगी का सबसे यादगार और विशेष दिन हो गया है।

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

प्रधानाध्यापक मा.शाला खम्हरिया के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित

कटनी-  कार्यालय कलेक्ट्रेट में माध्यमिक शाला खमरिया के छात्र -छात्राओं का भविष्य अंधकार में पडा है,की जानकारी प्राप्त हुई कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेते हुए कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र कटनी को निर्देशित किया। जिसके संबंध में तहसील ढीमरखेड़ा ग्राम पंचायत खम्हरिया में स्थित मा.शाला के छात्र/छात्राऐ पढाई से वंचित हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक शौकी लाल सूर्यवंशी माह में एक दिन आते हैकिसी तरह की पढाई नहीं करवा रहे हैं। उक्त संबंध में विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार प्रधानाध्यापक मा.शाला खम्हरिया श्री शौकी लाल सूर्यवंशी विद्यालय में अनियमित रूप से अनुपस्थित रहते है तथा विद्यालय में इनकी उपस्थिति का कोई भी समय निर्धारित नहीं है। इनके द्वारा विद्यालय स्वेच्छा चारित पूर्वक संचालन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत कमजोर हो चुका है। प्रधानाध्यापक का अनियमित उपस्थिति एवं लापरवाही पूर्ण कार्य प्रणाली के कारण विभागीय योजनाओ का संचालन अत्यंत प्रभावित है। विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक ढीमरखेड़ा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार शिक्षक के विरुद्ध की गई शिकायत पूर्णतः सत्य पाई गई है। प्रधानाध्यापक मा.शाला खम्हरिया श्री शौकी लाल सूर्यवंशी व्दारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही की जा रही हैइनके विरुध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु नस्ती जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की गई है।

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

पुलिस के हत्थे चढ़ा डीजल चोर गिरोह, 11लाख की गाड़ी समेत 300लीटर डीजल हुआ ज़ब्त।

कटनी-: पुलिस ने एक बार फिर बड़े डीजल चोर गिरोह को पकड़ उनसे 300लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है आपको बता दे कल ही श्री जी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी ने बिलहरी चौकी पहुंच टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी एफआईआर होते ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी तभी सफेद रंग की संदिग्ध दिखाई पड़ने पर उसका पीछाकर करहिया तालाब के पास पकड़ा...। जिसने चोरी का डीजल समेत 5 आरोपी पकड़े गए युवकों से डीजल से सम्बंधित पूछताछ करने पर आरोपियों ने डीजल चोरी का होना कबूला। पूरे मामले पर बिलहरी चौकी प्रभारी कृष्णकांत पटेल ने बताया कि श्री जी कम्पनी के लाइजनिंग अधिकारी की शिकायत पर डीजल चोरी का मामला दर्ज किया गया था मामले की गम्भीरता देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई तभी एक संदिग्ध गाड़ी दिखने पर उसे रोककर तलाशी ली गई जिसमें से चोरी का 300लीटर डीजल 10 गैलन में भरा हुआ मिला बरामद हुए डीजल की कीमत लगभग 28हजार बताई गई। 

सोमवार, 17 जनवरी 2022

आज का राशि फल एवं पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी से , 17जनवरी 2022सोमवार

आज का राशि फल एवं पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी 

17जनवरी 2022सोमवार

मेष राशि 

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें।

वृष राशि

प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।

कर्क राशि

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें।

सिंह राशि

देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि

भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि

सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

मीन राशि

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।


 आज का पंचांग-

17 जनवरी2022सोमवार 

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय


सूर्योदय : 07:15 am 

सूर्यास्त : 05:48 pm 

चन्द्रोदय : 05:10 pm 

चन्द्रास्त : चन्द्रास्त नहीं

तिथि : पूर्णिमा - 05:17 am , जनवरी 18 तक प्रतिपदा

नक्षत्र : पुनर्वसु - 04:37 am , जनवरी 18 तक पुष्य

योग : वैधृति - 03:53 pm  तक विष्कम्भ

करण : विष्टि - 04:21 pm  तक

बव - 05:17 am  जनवरी 18 तक बालव

वार : सोमवार

पक्ष : शुक्ल पक्ष


चन्द्र मास एवं सम्वत


शक सम्वत : 1943 

चन्द्रमास : पौष 

विक्रम सम्वत : 2078  संवत्सर---आनन्द


राशि तथा नक्षत्र


चन्द्र राशि : मिथुन - 10:02 pm  तक कर्क

नक्षत्र पद : पुनर्वसु - 08:48 am  तक

पुनर्वसु - 03:26 pm  तक

पुनर्वसु - 10:02 pm  तक

पुनर्वसु - 04:37 am  जनवरी 18 तक पुष्य

सूर्य राशि : मकर

सूर्य नक्षत्र : उत्तराषाढा

सूर्य नक्षत्र पद : उत्तराषाढा - 09:18 pm  तक उत्तराषाढा


शुभ समय


ब्रह्म मुहूर्त : 05:27 am  से 06:21 am 

प्रातः सन्ध्या : 05:54 am से 07:15 am 

अभिजित मुहूर्त : 12:10 pm  से 12:52 pm 

विजय मुहूर्त : 02:17 pm  से 02:59 pm 

गोधूलि मुहूर्त : 05:37 pm  से 06:01 pm 

सायाह्न सन्ध्या : 05:48 pm  से 07:08 pm 

अमृत काल : 01:59 pm  जनवरी 18 से 03:44 am  जनवरी 18

निशिता मुहूर्त : 12:04 am  जनवरी 18 से 12:58 am , जनवरी 18

सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:37 am  जनवरी 18 से 07:15 am  जनवरी 18


अशुभ समय


राहुकाल : 08:34 am  से 09:53 am 

यमगण्ड : 11:12 am  से 12:31 pm 

आडल योग : 04:37 am , जनवरी 18 से 07:15 am , जनवरी 18

दुर्मुहूर्त : 12:52 pm  से 01:35 pm 

02:59 pm  से 03:41 pm 

गुलिक काल : 01:50 pm  से 03:10 pm 

वर्ज्य : 03:23 pm  से 05:09 pm 

बाण : अग्नि - 01:26 pm  तक

भद्रा : 07:15 pm  से 04:21 pm 

===============

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

       पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

    9993874848

===============

रविवार, 16 जनवरी 2022

खुद को परियोजना अधिकारी बता लोगो के साथ कर रहा था ठगी, पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी से जब्त किया साढ़े सात लाख का मशरूका।

कटनी -: पुलिस के हाथ एक ऐसा आरोपी लगा है जो खुद को आवास परियोजना अधिकारी बताकर लोगो को आवास आवंटन करवाने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ाने का काम करता था। ये आरोपी बड़े ही हाईप्रोफाइल तरीके से काम करता था। इसके लिए वो गांव के ज्यादातर सीधे सादे लोगो को निशाना बनाकर उनके पास पहुंचता और आवास आवंटन करवाने के नाम पर आधार कार्ड लेकर बायोमैट्रिक थम मशीन पर अंगूठा लगवाता और उनके बैक खाते से पैसे को किसी एकाउंट में पलटी कर देता...। कोई इस पर शक न करे इसके लिए ये खुद को मानवाधिकार का हिस्सा व पत्रकार बताया करता था। लेकिन इस ठग का खुलासा तब हुआ जब कुठला थाना क्षेत्र के हरिमोहन गौतम नामक बुजुर्ग ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

            पीड़ित हरिमोहन गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति मिला जो खुद को आवास परियोजना अधिकारी बता रहा था बोला मैं तुमको आवास आवंटित करवा दूंगा इसके लिए आधारकार्ड ले आओ। जिसके बाद मैं आधारकार्ड दिया और उसने थम मशीन से मेरा अंगूठा ले लिया जिसके कुछ मिनट बाद ही मेरे बैंक खाते से 10हजार उड़ गए। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कुठला थाने पर कराई है। 

               पूरे मामले पर प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया हमने एक व्यक्ति को पकड़ा है जिसका नाम ज्ञानीश सोनी बताया गया ये शख्स अधिकारी बनकर लोगो के बीच जाता और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आधारकार्ड लेता ओर थम मशीन पर अंगूठा लगवाकर उनके खाते से पैसे उड़ा लेता। ऐसी ही शिकायत हरिमोहन गौतम ने दर्ज करवाई जिसके बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 90हजार नगद, कार, चैनल की आईडी, माइक, मानवाधिकार से जुड़े फर्जी कागजात भी मिले है। आपको बता दे आरोपी ने कई जिलों में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है वही पूर्व में लोगो की नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लिया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर 420 के तहत मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया है।

बड़ी घटना - बस और ट्रक में भिड़ंत , घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

कटनी - कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका में बड़े हनुमान जी मंदिर के पास बस और ट्रक की भिड़ंत  हो जाने से 7लोग घायल जिसमे 2 गंभीर बताये जा रहे हैं। 

कुठला पुलिस मौके से घायलों को लेकर  उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँची।।