पथरिया -:भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरिया द्वारा ग्राम शक्ति केंद्र, नगर विस्तारक, सह प्रभारियों की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेन्द्र गुरु, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं मण्डल विस्तारक महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर की कामकाजी बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ललित पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमना जैन रहे। बैठक का संचालन एवँ आभार मण्डल महामंत्री राजेन्द्र समदरिया ने किया। उपस्थित नगर और शक्ति केंद्र विस्तारक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ना है और पथरिया मण्डल में सशक्त बनाना है। पं राजेन्द्र गुरु ने सभी से अनुभव साझा करते हुए कहा किभाजपा में संगठन विस्तार का कार्य उसके कार्यकर्ता ही करते हैं और इसके लिए संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं को करना है। मण्डल अध्यक्ष एड.ललित पटेल ने जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक काम करने,10 घंटे 10 दिन योजना, बूथ विस्तारक प्रशिक्षको की कार्यशाला, समयदान के साथ पन्ना समिति और बूथ समिति गठित करने संबंधी जानकारी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में वरिष्ठ नेता श्री जमना जैन, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वांकड़ा, लोकेन्द्र सिंह सुहाव,झब्बू सिंह नन्दरई, जगदीश पटेल, उपेंद्र जैन(मनोज),पूर्व मण्डल महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरषोत्तम खटीक, वरिष्ठ भाजपा झुन्नीलाल साहू, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह लोधी, आशीष खरे, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
पथरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पथरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
कटनी, 11 जुलाई (शुक्रवार रात): कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे ने तीन परिवारों ...
-
भोपाल। थाना जीआरपी रानी कमलापति पुलिस को गुमशुदगी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा महिला अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश क...
-
कटनी। जिले में एक पटवारी से जुड़ा ऑडियो विवाद अब पूरी तरह से सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया है। इस 'ऑडियो वार' ने कांग्रेस और बीबीज...