दमोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दमोह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 8 जनवरी 2022

सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचाने ,भाजपा मंडल पथरिया की "बूथ विस्तार योजना" अंतर्गत बैठक सम्पन्न

पथरिया -:भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरिया द्वारा ग्राम शक्ति केंद्र, नगर विस्तारक, सह प्रभारियों की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक  का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेन्द्र गुरु, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं मण्डल विस्तारक महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर  की कामकाजी बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ललित पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमना जैन रहे। बैठक का संचालन एवँ आभार मण्डल महामंत्री राजेन्द्र समदरिया ने किया। उपस्थित नगर और शक्ति केंद्र विस्तारक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ना है और पथरिया मण्डल में सशक्त बनाना है। पं राजेन्द्र गुरु ने सभी से अनुभव साझा करते हुए कहा कि

भाजपा में संगठन विस्तार का कार्य उसके कार्यकर्ता ही करते हैं और इसके लिए संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं को करना है। मण्डल अध्यक्ष एड.ललित पटेल ने जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक काम करने,10 घंटे 10 दिन योजना, बूथ विस्तारक प्रशिक्षको की कार्यशाला, समयदान के साथ पन्ना समिति और बूथ समिति गठित करने संबंधी जानकारी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में वरिष्ठ नेता श्री जमना जैन, मंडल उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह वांकड़ा, लोकेन्द्र सिंह सुहाव,झब्बू सिंह नन्दरई, जगदीश पटेल, उपेंद्र जैन(मनोज),पूर्व मण्डल महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरषोत्तम खटीक, वरिष्ठ भाजपा झुन्नीलाल साहू, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह लोधी, आशीष खरे, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

सोमवार, 19 जुलाई 2021

हाइवे पर पड़ने वाली पंचायतों पर जहां मार्ग पर पशु बैठते हैं, उन्हें गौशालाओं में शिफ्ट किया जायें-कलेक्टर

दमोह-:जिले के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बन जायें। जहां दिक्कत आयें उन प्रकरणों को सीएससी या जिला अस्पताल भेजे। इसी प्रकार पात्रता पर्ची के कार्य में वांछित प्रगति समय-सीमा में लाई जायें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सीईओ जनपदों को दिये है। उन्होंने जनपदवार जानकारी भी ली। चैतन्य साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

            कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सभी सीईओ जनपदों से कहा स्टेट और नेशनल हाइवें पर पड़ने वाली पंचायतों पर जहां मार्ग पर पशु बैठते हैं, उन्हें गौशालाओं में शिफ्ट किया जायें। इसी तरह नगरपालिका अधिकारियों को भी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा 22 जुलाई के पूर्व डायवर्सन आदि सभी कार्रवाईयां निर्देशानुसार कर ली जायें, साथ ही डायवर्सन की भी इंट्री सुनिश्चित करा ली जायें। कलेक्टर ने राजस्व वसूली के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा वे इसकी ऑनलाइन प्रगति प्रतिदिन चाहेंगे।

            कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कोरोना अभी गया नहीं है, केस फिर मिलना शुरू हो गये है। जो भी व्यक्ति मास्क नहीं पहन रहे है, उनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जायें। उन्होंने कहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करवाया जायें। यह कार्रवाई सभी राजस्व अधिकारी और नगरीय और ग्रामीण निकाय के अधिकारी सुनिश्चित करायें।

            जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कल एक मरीज सामने आया है, की पूरी जानकारी लेकर कहा मरीज जिला अस्पताल और प्राइमरी कॉन्टेक्ट को कोविड केयर सेंटर में उनकी रिपोर्ट आने तक रखा जायें। डॉ. त्रिवेदी ने बताया कल जो मरीज सामने आया है, वह महिला है, उसके संपर्क में 20 व्यक्ति आये हैं, ट्रेस कर निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

            सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा सभी विभाग प्रतिदिन निराकृत कर इंट्री करें। उन्होंने कहा इस कार्य में कोताही बर्दास्त नहीं की जायगी। साथ ही उन्होंने अन-अटेंडेट प्रकरणों में की गई जुर्माना राशि तत्काल जमा कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही अटल भू-जल के संबंध में कृषि और राजस्व विभाग को आज ही जानकारी मुहैया करानें के लिए कहा गया।

            कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने प्रधानमंत्री स्व-निधि (स्ट्रीट वेंडर योजना) की समीक्षा करते हुए कहा 2874 लक्ष्य है, तदानुसार 31 जुलाई तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायें। उन्होंने परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को  प्रतिदिन सभी बैंकों में प्रकरण और हितग्राही भेजने और वांछित कार्रवाई सुनिश्चित करवानें के लिए कहा। चैतन्य ने एलडीएम से कहा वें स्वीकृति और वितरण करवायें। यह भी कहा है विद्युत विभाग पेयजल योजनाओं में देखें बिजली आपूर्ति न होने कारण बंद न रहे। बैठक में व्हीसी के माध्यम से तहसीलों से राजस्व और जनपदों के अधिकारी जुड़े रहे।

सोमवार, 24 मई 2021

"बक्सवाहा का जंगल देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार" , हमारे लिए हरियाली ही हीरा है -: कु. डोली दुबे

बुंदेलखंड -: जैसा की आप सभी को पता है की महामारी के इस दौर में ना जाने कितने लोग ऑक्सीजन की कमी से मौत के मुंह में समा गए और हमारे देश की एक व्यापक समस्या चर्चा में है - "बक्सवाहा के जंगल देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार"

बक्सवाहा हमारे बुंदेलखंड क्षेत्र का एक छोटा सा कस्बा है जहां के जंगलों में देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार खोजा गया मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बक्सवाहा के जंगल की जमीन में  3.42 करोड़ कैरेट हीरे दबे होने का अनुमान है और उन्हें निकालने के लिए 382.131 हेक्टेयर का जंगल खत्म किया जाएगा वन विभाग ने इस जंगल के पेड़ों की गिनती की है जो 2,15,875 है यह सरकारी आंकड़ा है वास्तविकता में इससे कहीं अधिक पेड़ इन जंगलों में होंगे l

  और यह जंगल जैव विविधता की दृष्टि से यह जंगल संपन्न है सरकार द्वारा हीरे की खोज में 2.15 लाख से अधिक पेड़ काटे जाएंगे 

   पन्ना में बरसों से हीरा उत्खनन चलता आ रहा लेकिन वह आज भी पिछड़ा हुआ है मतलब वहां के हीरे लोकल जनता के किसी काम ना आए केवल उद्योगपति फायदा लेकर विदेश निकल गए जब बुंदेलखंड से निकले हीरे बुंदेलखंड की विकास में कोई योगदान नहीं दे पाए तो सरकार को कोई हक नहीं की बुंदेलखंड की आत्मा को छलनी किया जाए 

बक्सवाहा के जंगल में रहने वाले हजारों प्राणी मोर, हिरण, नीलगाय, बंदर बहुत से पक्षी आदि अन्य जीव सभी बेघर हो जाएंगे साथ ही बुंदेलखंड की जमीन से एक सुंदर जंगल का नामो निशान मिट जाएगा और आज के समय में ऐसे जंगल को निर्मित कर पाना असंभव है हमें इसे इसलिए बचाना ही होगा जंगल हमारी दुनिया की लाइफ लाइन है इनके बगैर हम पृथ्वी पर जिंदगी का पहिया घूमने का तसव्वुर भी नहीं कर सकते इस ग्रह को पेड़ जो सेवा देते हैं उनकी सेवाएं बहुत लंबी हैं वे इंसानों और दूसरे जानवरों के छोड़े हुए कार्बन को सोखते है जमीन पर मिट्टी की परत को बनाए रखने का काम करते हैं पानी के चक्र के नियमितीकरण में भी इनका अहम योगदान हैl

    इसके साथ कितनी प्रजातियों को भोजन प्रदान करते हैं इसके अलावा ये दुनिया के अनगिनत जीवो को आसरा देते हैं इसलिए बक्सवाहा के जंगल को बचाने के लिए एकजुट होने का समय है वहां लगे वृक्ष हमें इतनी ऑक्सीजन दे रहे हैं और हमारी अगली पीढ़ियों को इतनी ऑक्सीजन देंगे की आप जमीन के अंदर के पूरे हीरे निकालकर भी अपनी पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि यह तो निश्चित ही है कि वृक्षों को लगातार काटने के बाद भविष्य में आपको ऑक्सीजन खरीदनी ही पड़ेगी सरकार को सोच समझकर विचार करना चाहिए - की जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है हीरे की नहीं और हमें ऑक्सीजन पेड़ों से मिलती है हीरो से नहीं l

मैं बक्सवाहा के जंगल के पेड़ों को काटे जाने का विरोध करती हूं हमें हीरे की खदान नहीं प्रकृति पर्यावरण चाहिए क्योंकि वर्तमान और भविष्य की सरकार आप सभी से सिर्फ एक ही प्रश्न है कि क्या आप इन पेड़ों के काटने से जो हानि पर्यावरण और प्रकृति की होगी उसकी भरपाई कर पाएंगे क्या जनता को आप ऑक्सीजन दे पाएंगे जो कि वर्तमान में आप नहीं दे पा रहे हैं हमारे लिए तो यह बहुमूल्य हीरे हैं मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुजारिश करती हूं इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दे अभी भी समय है सरकार इसे संरक्षित करने का काम करें नहीं तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा! 

                              कु. डोली दुबे

रविवार, 23 मई 2021

दुल्हन लेने जा रहा था दूल्हा बारात जाने को थी तैयार , प्रशासन ने मौके पर पंहुचकर बाल विवाह रुकवाया

दमोह -: कोरोना संक्रमण के एहतियातन प्रशासन द्वारा कर्फ्यू घोषित किया गया जिसमें शादियां और वैवाहिक समारोहों पर पूर्णतः प्रतिबंध है, बाबजूद इसके ग्रामीण अंचलों में बाल विवाह होने के मामले सामने आ रहे है, बाल विवाहों को रोकने महिला वाल विकास और बाल संरक्षण विभाग की टीमें ग्रामीण अंचलों में सतत निगरानी भी रख रही है। आज मड़ियादो गांव में भी महिला बाल विकास की टीम ने एक घर मे पंहुचकर बाल विवाह होने से रोका गया है।

            विभाग को सूचना मिली थी कि मड़ियादो गांव के हरदौल मुहल्ले के जग्गू रजक के नाबालिग लड़के की बारात जाना है, वरिष्ठ अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी दी गई परियोजना अधिकारी हटा शिव राय के निर्देश पर सेक्टर पर्यवेक्षक मिनी अर्पिता नाथन ने तत्काल मड़ियादो में दल का गठन किया और मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को भेजा इनके साथ मड़ियादो थाना पुलिस ए एस आई विनोद करोलिया और स्टाफ ने पंहुचकर जब शादी वाले घर मे पंहुचकर परिजनों से पूछताछ की तो दस्तावेजों से पता चला कि लड़के की उम्र 20 वर्ष है जिसकी बारात हटा के विजोरी गांव रवाना हो रही है। नाबालिग की शादी रोकने गए अमले को यंहा काफी मशक्कत करनी पड़ी पहले तो यह परिवार तैयार नही हुआ,बाद में समझाइस के बाद जग्गू रजक शादी न करने को राजी हुए, जिसका पंचनामा भी मौके पर तैयार किया गया।

            इसी प्रकार बिजौरी पाठक ग्राम बाल विवाह रोका गया, बच्ची के माता पिता को समझाया गया। 18, वर्ष पूर्ण होने के बाद शादी करे। सेक्टर लुहारी कार्मा कर्ता रितु गौतम सहा० की सहायिता से विवाह रोका गया।

शनिवार, 8 मई 2021

कोरोना कर्फ्यू के दौरान हो रही थी शादी , सूचना प्राप्त होते ही पहुँचा प्रशासनिक अमला , धारा 188 के तहत हुई कार्यवाही

दमोह -:कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील है। इस दौरान दमोह जिले की राजस्व सीमा में शादी/विवाह तथा समस्त प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस संबंध में यदि कोई अनुमति जारी की गई है, तो वह भी निरस्त की जा चुकी है ।  

                अनुविभागीय अधिकारी हटा भव्या त्रिपाठी द्वारा निरंतर लोगो से कोरोना कर्फ्यू,  का पालन किए जाने की समझाइश दी जा रही है तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अमले को भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। अनुभाग हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर में कोरोना कर्फ्यू, धारा 144 सीआरपीसी अंतर्गत प्रसारित आदेश का उल्‍लंघन कर विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संसूचना प्राप्‍त होने पर प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर आयोजक पर कार्यवाही की। विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित 09 व्‍यक्तियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत पुलिस थाना हटा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । इसके साथ ही विना मास्त लगाए दस व्‍यक्तियों पर प्र‍ति व्‍यक्ति 100 रुपये जुर्माना तथा दुकानदारो द्वारा उल्‍लंघन किए जाने पर 04 दुकानों पर 1000 रूपये के मान से कुल 4 हजार रूपये जुर्माना बसूलने की कार्यवाही की गई है ।