सोमवार, 3 जनवरी 2022

फायलेरिया सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के अन्तर्गत दवा सेवकों, सुपरवाईजर व रेपिड रिस्पांस टीम का प्रशिक्षण सम्पन्न

कटनी-: जिला फाइलेरिया (हाथीपाव) से ग्रसित होने के कारण प्रतिवर्ष एम.डी.ए. अभियान सम्पूर्ण जिले में किया जाता है। इस अभियान के तहत दवा सेवक दो वर्ष के ऊपर की सम्पूर्ण जनसंख्या को डी.ई.सी व एलबेन्डाजोल की गोली का सेवन घर-घर जाकर अपने समक्ष कराया जाता है। इस तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभा कक्ष में रेपिड रिस्पांस टीम में कटनी जिले के समस्त ब्लाक के मेडिकल ऑफिसर को सोमवार 3 जनवरी को जिला मलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अन्तर्गत अभियान के दौरान विपरीत प्रभाव लक्षित होने पर उपचार प्रणाली व फाइलेरिया अभियान की सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई।

            जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया अभियान की तैयारिया ब्लाक स्तर व जिला स्तर पर वृहद पैमाने पर की जा रही है। फाइलेरिया अभियान में लगे समस्त 4700 दवा सेवको व 470 सपुरवाईजरो का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है। फाइलेरिया अभियान 6 जनवरी 2022 को प्रांरभ होकर 13 जनवरी 2022 तक चलेगा।

कैसा होगा 2022नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का वार्षिक भविष्य फल

कैसा होगा 2022नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का वार्षिक  भविष्य फल

================


लाल किताब के अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022। आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल


1--मेष राशि : पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार बढेगा। विवाह के योग है। सेहत का ध्यान रखना होगा।


 2--वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन और व्यापार में उतार चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। करियर में कई अच्छे अवसर मिलेंगे। विवाह के योग हैं। रिलेशन में विवाद होगा। सेहत सामान्य रहेगी।


3---मिथुन राशि : परिवार में वाद-विवाद होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में समय चुनौतीपूर्ण है। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सुखमय समय रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि : पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें। नौकरी में तरक्की होगी। विवाह के योग हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष ठीक नहीं है 


4--कर्क राशि : पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें। नौकरी में तरक्की होगी। विवाह के योग हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा नहीं है।


5--सिंह राशि : पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। विवाह और यात्रा के योग भी हैं। रिलेशन में हैं तो उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम बरकरार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


6-- कन्या राशि : पारिवारिक जीवन में वाद विवाद होगा। आर्थित स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में उन्नती होगी। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। इस शादी हो जाएगी। पहले से रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। दुर्घटना से बचना होगा।


7--तुला राशि : पारिवारिक जीवन में थोड़ी-बहुत समस्या होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता के योग हैं। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत सामान्य रहेगी। सक्रामण से सावधान रहें।


8--- वृश्‍चिक राशि : घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि नौकरी में स्थानांतरण, पदोन्नति और इन्क्रीमेंट के योग हैं। करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह के योग टल सकते हैं। रिलेशन में समझारी रखें। परिवार की सेहत पर ध्यान दें। 


9---धनु राशि : परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। आर्थिक रूप से मिला-जुला वर्ष साबित होगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग हैं। करियर में उन्नती होगी। विवाह होने में अड़चनें हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो बहस से बचें। खानपान का ध्यान रखें।


 10--मकर राशि : परिवार में मतभेद रहेंगे। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ावा होगा। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। रिलेशन में हैं तो समय अच्‍छा है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। 


11--कुंभ राशि : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नती होगी। विवाह तय होगा। रिलेशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


 12-मीन राशि : परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में उन्नती और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विवाह तय होगा। पहले से रिलेशन में हैं तो संबंध मजबूत होंगे। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्‍छा नहीं है। दुर्घटना से बचें

================

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

       पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

9993874848

=============