शनिवार, 8 जनवरी 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटनी के स्वयंसेवकों ने चलाया, रोको-टोको अभियान , निःशुल्क मास्क वितरण कर जनमानस को सोशल डिस्टेंस के पालन की दी समझाइश

कटनी/तीसरी लहर में कोरोना के  ओमिक्रोन वेरियंट के फैलते संक्रमण के कारण वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे आमजन मानस को सुरक्षित रखने की दृष्टि से जनजागरण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कटनी के स्वयंसेवकों के द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड कटनी से आज रोको टोको अभियान प्रारंभ  किया गया। जिसके अंतर्गत बिना मास्क पहने आम जनमानस को रोककर के मास्क पहनाये गये और कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करने हेतु समझाइस दी गई ।साथ ही सभी दुकानदार भाइयों को भी बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामग्री का विक्रय ना करने हेतु आग्रह किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पूर्व में कोरोना की दोनों लहरों में बचाव हेतु बड़ी संख्या में सेवा के कार्य किए गए; इसी तारतम्य में तीसरी लहर का अपने जिले में फैलाव कम हो एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नागरिक जनों में कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति जागरूकता बनी रहे और उसके बचाव हेतु समस्त साधनों का प्रयोग भी कर सकें, इस हेतु यह अभियान निरंतर जिले के तहसीलों में  तथा नगर में स्वयंसेवकों के माध्यम से आज से प्रारंभ किया गया, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।         

आज इस अभियान के प्रारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी नागरिकजनों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और बड़े आयु वर्ग के लोगों को घर पर ही रहने तथा 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीनेशन हेतु आग्रह भी किया।

सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचाने ,भाजपा मंडल पथरिया की "बूथ विस्तार योजना" अंतर्गत बैठक सम्पन्न

पथरिया -:भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरिया द्वारा ग्राम शक्ति केंद्र, नगर विस्तारक, सह प्रभारियों की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक  का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेन्द्र गुरु, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं मण्डल विस्तारक महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर  की कामकाजी बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ललित पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमना जैन रहे। बैठक का संचालन एवँ आभार मण्डल महामंत्री राजेन्द्र समदरिया ने किया। उपस्थित नगर और शक्ति केंद्र विस्तारक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ना है और पथरिया मण्डल में सशक्त बनाना है। पं राजेन्द्र गुरु ने सभी से अनुभव साझा करते हुए कहा कि

भाजपा में संगठन विस्तार का कार्य उसके कार्यकर्ता ही करते हैं और इसके लिए संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं को करना है। मण्डल अध्यक्ष एड.ललित पटेल ने जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक काम करने,10 घंटे 10 दिन योजना, बूथ विस्तारक प्रशिक्षको की कार्यशाला, समयदान के साथ पन्ना समिति और बूथ समिति गठित करने संबंधी जानकारी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में वरिष्ठ नेता श्री जमना जैन, मंडल उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह वांकड़ा, लोकेन्द्र सिंह सुहाव,झब्बू सिंह नन्दरई, जगदीश पटेल, उपेंद्र जैन(मनोज),पूर्व मण्डल महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरषोत्तम खटीक, वरिष्ठ भाजपा झुन्नीलाल साहू, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह लोधी, आशीष खरे, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।