कटनी - शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह 2 मार्च मंगलवार को जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती सिंह दोपहर 12 बजे ग्राम बड़वारा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भजिया पहुंचेंगी। जहां पर नलजल योजना के कार्य के भूमिपूजन कार्य में सम्मिलित होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे बड़वारा रेस्ट हाउस पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। दोहपर 1.30 बजे का समय भोजन के लिये आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2 बजे सांसद श्रीमती सिंह बसाड़ी पहुंचकर भदौरा महानदी ब्रिज का भूमिपूजन करेंगी। जिसके बाद ग्राम सल्हना में दोपहर 2.30 बजे सल्हना-गणेशपुर, विलायतकला सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपरान्ह 3 बजे सकरीगढ़ पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपरान्ह 4 बजे सकरीगढ़ से कुम्हरवारा-देवरी-खरहटा में वरिष्टजनों एवं आमजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्म्लिित होंगी। शाम 5 बजे सांसद श्रीमती सिंह ग्राम खरहटा से राजेन्द्रग्राम अनूपपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
कटनी, 11 जुलाई (शुक्रवार रात): कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे ने तीन परिवारों ...
-
कटनी, 11 जुलाई। ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर से पेशी के दौरान एक आरोपी के फरार हो जाने की घटना पुलिस विभाग के लिए भारी पड़ गई। मामले में ड्यूटी...
-
कटनी : सुर्खियों में रहने वाले आईपीएस कटनी जिले के पुलिस कप्तान एक बार फिर चर्चा में हैं। हालिया मामला होली से जुड़ा हुआ है ,कटनी पुलिस विभ...
Popular Posts
|