Subscribe Us

Responsive Advertisement

👉 कटनी - "भाजपा का महापौर, भाजपा का पार्षद और भाजपा के आधीन नगर निगम.. फिर भी जलभराव और गंदे नाले के पानी से जाम सड़कों में फंस रहे स्कूली बच्चे!"

कटनी - शहर में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। बारिश क्या हुई, जोबियल पब्लिक स्कूल के सामने संतनगर कॉलोनी की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। कीचड़, बदबू और गंदे पानी में से होकर स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ रहा है।

कटनी नगर निगम पर सत्ताधारी भाजपा का कब्ज़ा है — महापौर भाजपा से, पार्षद भाजपा से... बावजूद इसके नगर निगम की नालों की सफाई व्यवस्था बुरी तरह फेल हो गई है।

जोबियल पब्लिक स्कूल के सामने संतनगर कॉलोनी की सड़कों पर गंदे नालों का पानी बह रहा है। कॉलोनी तालाब बन गई है और स्कूली बच्चे पानी में जूझते हुए स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं।

स्थानीय रहवासी बताते हैं कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो सफाई हुई, न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।

लोगों का कहना है कि

> “बच्चे स्कूल से लौटते हैं तो जूते उतारकर पैदल पानी पार करना पड़ता है। कई बार बच्चे गिर भी चुके हैं, पर नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ता।”

यह दृश्य न सिर्फ असुविधा का प्रतीक है, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

स्थानीयों की मांग:

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई और नालों की सफाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

भाजपा शासित नगर निगम में व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। सवाल यह है कि जब हर स्तर पर भाजपा का प्रतिनिधि मौजूद है, फिर शहर की सड़कों पर यह बदहाली क्यों?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ