सोमवार, 3 जनवरी 2022

फायलेरिया सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के अन्तर्गत दवा सेवकों, सुपरवाईजर व रेपिड रिस्पांस टीम का प्रशिक्षण सम्पन्न

कटनी-: जिला फाइलेरिया (हाथीपाव) से ग्रसित होने के कारण प्रतिवर्ष एम.डी.ए. अभियान सम्पूर्ण जिले में किया जाता है। इस अभियान के तहत दवा सेवक दो वर्ष के ऊपर की सम्पूर्ण जनसंख्या को डी.ई.सी व एलबेन्डाजोल की गोली का सेवन घर-घर जाकर अपने समक्ष कराया जाता है। इस तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभा कक्ष में रेपिड रिस्पांस टीम में कटनी जिले के समस्त ब्लाक के मेडिकल ऑफिसर को सोमवार 3 जनवरी को जिला मलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अन्तर्गत अभियान के दौरान विपरीत प्रभाव लक्षित होने पर उपचार प्रणाली व फाइलेरिया अभियान की सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई।

            जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया अभियान की तैयारिया ब्लाक स्तर व जिला स्तर पर वृहद पैमाने पर की जा रही है। फाइलेरिया अभियान में लगे समस्त 4700 दवा सेवको व 470 सपुरवाईजरो का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है। फाइलेरिया अभियान 6 जनवरी 2022 को प्रांरभ होकर 13 जनवरी 2022 तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें