शनिवार, 8 जनवरी 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटनी के स्वयंसेवकों ने चलाया, रोको-टोको अभियान , निःशुल्क मास्क वितरण कर जनमानस को सोशल डिस्टेंस के पालन की दी समझाइश

कटनी/तीसरी लहर में कोरोना के  ओमिक्रोन वेरियंट के फैलते संक्रमण के कारण वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे आमजन मानस को सुरक्षित रखने की दृष्टि से जनजागरण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कटनी के स्वयंसेवकों के द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड कटनी से आज रोको टोको अभियान प्रारंभ  किया गया। जिसके अंतर्गत बिना मास्क पहने आम जनमानस को रोककर के मास्क पहनाये गये और कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करने हेतु समझाइस दी गई ।साथ ही सभी दुकानदार भाइयों को भी बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामग्री का विक्रय ना करने हेतु आग्रह किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पूर्व में कोरोना की दोनों लहरों में बचाव हेतु बड़ी संख्या में सेवा के कार्य किए गए; इसी तारतम्य में तीसरी लहर का अपने जिले में फैलाव कम हो एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नागरिक जनों में कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति जागरूकता बनी रहे और उसके बचाव हेतु समस्त साधनों का प्रयोग भी कर सकें, इस हेतु यह अभियान निरंतर जिले के तहसीलों में  तथा नगर में स्वयंसेवकों के माध्यम से आज से प्रारंभ किया गया, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।         

आज इस अभियान के प्रारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी नागरिकजनों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और बड़े आयु वर्ग के लोगों को घर पर ही रहने तथा 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीनेशन हेतु आग्रह भी किया।

सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचाने ,भाजपा मंडल पथरिया की "बूथ विस्तार योजना" अंतर्गत बैठक सम्पन्न

पथरिया -:भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरिया द्वारा ग्राम शक्ति केंद्र, नगर विस्तारक, सह प्रभारियों की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक  का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेन्द्र गुरु, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं मण्डल विस्तारक महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर  की कामकाजी बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ललित पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमना जैन रहे। बैठक का संचालन एवँ आभार मण्डल महामंत्री राजेन्द्र समदरिया ने किया। उपस्थित नगर और शक्ति केंद्र विस्तारक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ना है और पथरिया मण्डल में सशक्त बनाना है। पं राजेन्द्र गुरु ने सभी से अनुभव साझा करते हुए कहा कि

भाजपा में संगठन विस्तार का कार्य उसके कार्यकर्ता ही करते हैं और इसके लिए संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं को करना है। मण्डल अध्यक्ष एड.ललित पटेल ने जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक काम करने,10 घंटे 10 दिन योजना, बूथ विस्तारक प्रशिक्षको की कार्यशाला, समयदान के साथ पन्ना समिति और बूथ समिति गठित करने संबंधी जानकारी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में वरिष्ठ नेता श्री जमना जैन, मंडल उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह वांकड़ा, लोकेन्द्र सिंह सुहाव,झब्बू सिंह नन्दरई, जगदीश पटेल, उपेंद्र जैन(मनोज),पूर्व मण्डल महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरषोत्तम खटीक, वरिष्ठ भाजपा झुन्नीलाल साहू, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह लोधी, आशीष खरे, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

।।आज का पञ्चाङ्ग।। गुरुवार, ६ जनवरी २०२२

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

गुरुवार, ६ जनवरी २०२२

================

सूर्योदय: -- ०७:१४

सूर्यास्त: -- ०५:३४

चन्द्रोदय: -- १०:१६

चन्द्रास्त: -२१:३२

अयन -- दक्षिणs यने 

ऋतु: -- हेमंत 

शक सम्वत: ---१९४३ (प्लव)

विक्रम सम्वत: --- २०७८ (आनंद )

मास ---पौष

पक्ष --- शुक्ल

तिथि ---चतुर्थी (१२:२९ तक)

नक्षत्र --- शतभिषा (३०:२१ तक)

योग -- सिद्धि (१५:२५ तक)

प्रथम करण --- विष्टि (१२:२९ तक)

द्वितीय करण --- बव (२३:४३ तक)

〰〰〰〰〰〰〰


शुभाशुभ मुहूर्त विचार

===============

अभिजित मुहूर्त  १२:०२ से १२:४३

राहुकाल --- १३:४० से १४:५७

राहुवास --- दक्षिण

भद्रा -- ०७:१४ से १२:२९

होमाहुति -- बुध

दिशाशूल -- दक्षिण

नक्षत्र शूल -- दक्षिण (३०:२१ से)

अग्निवास -- पाताल (१२:२९ से पृथ्वी)

भद्रावास -- मृत्यु (१२:२९ तक)

चन्द्रवास --- पश्चिम

शिववास -- क्रीड़ा में (१२:२९ से  कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

चौघड़िया विचार

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - शुभ      २ - रोग

३ - उद्वेग     ४ - चर

५ - लाभ     ६ - अमृत

७ - काल     ८ - शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - अमृत     २ - चर

३ - रोग        ४ - काल

५ - लाभ      ६ - उद्वेग

७ - शुभ       ८ - अमृत

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें

〰〰〰〰〰〰〰

आज का राशिफल व पंचांग 

6जनवरी 2022 गुरुवार 


〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष राशि,,, (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में ज्यादा रुचि लेंगे इस कारण स्वयं के कार्य विलम्ब से होंगे। दो पक्षो के बीच मध्यस्थता अथवा किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित लोगो जैसी रहेगी। सरकारी कार्य आज लंबित रहेंगे लेकिन सरकारी क्षेत्र से शीघ्र ही सहायता की उम्मीद भी जागेगी। 

धार्मिक कार्यो में रुचि कम रहेगी इसके विपरीत मौज-शौक मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य ही रहेगा आय व्यय बराबर रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च तो होगा ही साथ मे व्यर्थ के ख़र्च भी अधिक लगे रहेंगे।


वृष राशि,,(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही आज मित्र संबंधियों से भी लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आप आज उदासीनता दिखाएंगे लेकिन व्यवहारिकता आज आपमे भरी रहेगी। आपके संपर्क में आने वाले लोग प्रसन्न होकर ही जायेंगे। घरेलू कार्य आज एकदम से सर आने पर असहज होने टालमटोल करने पर परिजन नाराज होने का भय रहेगा फिर भी कुछ ना कुछ युक्ति लगाकर इनसे निजात पा लेंगे। अतिआवश्यक कार्यो को आज लापरवाही छोड़ पहले पूर्ण करले संध्या बाद से परिस्थिति विघ्न-बाधाओं वाली आने से बनते काम रुकने लगेंगे। रात्रि के समय आनंद के पल अचानक गरमा-गर्मी में बदल सकते है।


मिथुन राशि,,, (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अन्य कार्यो को छोड़ धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा संलग्न रहेंगे। जारी व्यवसाय में परिश्रम साध्य लाभ तो होगा लेकिन आज खर्च भी बढ़ चढ़ कर रहने से संचित धन में भी कमी आएगी प्रयास करते रहें आज नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में रहेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आज भी मुश्किल से ही आराम मिलेगा। महिलाये दिखावे पर अधिक खर्च करेंगी ईर्ष्यालु प्रवृति रहने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर आलोचना भी होगी। आज आपको जितना भी सुख मिले फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स अवश्य निकालेंगे। घर मे स्वार्थ साधने पर ही सुख मिलेगा। 


कर्क राशि,,, (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप सेहत को लेकर अधिक संवेदन शील एवं चिंतित रहेंगे परिवार में आज किसी ना किसी के ऊपर दवाओं का खर्च लगा रहेगा। किसी ना किसी पारिवारिक कारण से दौड़ धूप लगी रहेगी शांति से दिन व्यतीत करने की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय पर समुचित ध्यान ना देने पर सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने अथवा मजबूरी में देने की नौबत भी आएगी। विशेषकर आज अनैतिक साधनों से धन कमाने के विचार त्याग दे अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखें आपकी लापरवाही का गलत फायदा उठाएंगे। घर मे नीरसता अनुभव होगी।


सिंह राशि,,,(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको शुभ  फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।


कन्या राशि,,, (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर मे शिथिलता अनुभव होगी। पेट संबंधित व्याधियां परेशान करेंगी। बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। आय अल्प मात्रा में होगी खर्च अधिक रहेंगे। पूजा पाठ दान पुण्य आदि कार्यो पर भी खर्च होगा। टोन टोटको के प्रयोग भी आजमाएंगे। आज लगभग सभी सुख सुविधा मिलने के बाद भी मन मे कोई कसर अवश्य रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। महिलाये आज परिजनों की प्रसन्नता के लिए कुछ विशेष करेंगी।


तुला राशि,,, (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका मन अस्थिर रहने के कारण बनी बनाई योजनाए निरस्त हो जाएगी। बुद्धि का विवेक भी आज कम ही काम आएगा। परिजन अथवा अन्य लोग वादा पूरा ना करने पर क्रोधित होंगे।

कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब के साथ अव्यवस्था अधिक रहेगी मध्यान तक संभावनाओं पर आश्रित रहना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत धन लाभ होने से काम चलते रहेंगें। नौकरी पेशा लोग एव महिलाये आज यात्रा पर्यटन के मूड में रहेंगे घरेलू विघ्नों के बाद ही कामना पूर्ति हो सकेगी। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन वाहन सुख मिलेगा।


वृश्चिक राशि,,, (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। आपसी व्यवहारों में थोड़ी सी चूक अशांति फैलाएंगी। अनर्गल बयानबाजी से बचकर रहें। परिवार अथवा आसपड़ोस की महिलाये भी आज कई दिनों की भड़ास एकसाथ निकालने को आतुर रहेंगी सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी आज आकस्मिक धन लाभ अवश्य होगा। आज पूंजी निवेश एवं उधार देने से बचे वापसी में परेशानी आएगी। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा शांत रहेगा फिर भी परिजनों से मन मुटाव खत्म होने में समय लग सकता है। यात्रा पर्यटन की योजना अधूरी रहने की संभावना है। आज व्यावसायिक यात्रा भी टालना बेहतर रहेगा।


धनु राशि,,,,, (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन का आरंभ आलस्य प्रमाद से होगा दैनिक कार्य भी विलम्ब से करेंगे। व्यावसायिक कार्यो में भी मध्यान तक अरुचि रहेगी परन्तु इसके बाद का समय आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज भी लटके रहेंगे। लेकिन फिर भी नए कार्य हाथ से ना जाने दें शीघ्र ही स्थिति सुधरने पर सभी कार्य स्वतः ही बनते चले जायेंगे। प्रतिस्पर्धा कम रहने से संध्या के समय आय की संभावना ज्यादा रहेगी। महिलाये आज अधिक खर्चीली साबित होंगी लेकिन आज पसंद ना पसंद का निर्णय नही कर पाने से हानि में ही रहेंगी। मित्र एवं परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।


मकर राशि,,,,  (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे संतोष की भावना अधिक रहेगी जितना मिल जाए उसी में आनंद से रह लेंगे लेकिन इसके विपरीत स्त्री वर्ग के मन मे किसी ना किसी कारण से उधेड़ बुन लगी रहेगी। मन की बात का इजहार ना कर पाने से बाद में दुख भी होगा। व्यवसायी वर्ग कुछ बड़ा करने की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसे प्रयोग में।नही ला सकेंगे अधिक व्यस्तता एवं धन संबंधित परेशानी रहने के कारण आज मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। आपके विरोधी भी आज आपका नरम व्यवहार देखकर हल्के पड़ेंगे। संध्या के आस-पास आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है परन्तु इसके लिए लापरवाही और मनमानी त्यागनी पड़ेगी।


कुंभ राशि ---- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपको सुख-संतोष की अनुभूति कराएगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी दैनिक एवं सरकारी कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता का फल धन लाभ बनकर मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी उधारी भी आज मिलने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोगो का सहयोग एवं धार्मिक कार्यो में दान पुण्य करने का अवसर मीलेगा। रात्रि के समय सुखद समाचार मन हर्षित करेंगे। महिलाये आज पारिवारिक कलह से बचने में मदद करेंगी। कारण भी महिला ही हो सकती है।


मीन राशि --- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज बने बनाये सौदे हाथ से निकलने पर दुख होगा साथ ही घर मे भी कुछ ना कुछ नुकसान होने की संभावना है।   किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के कारण मानसिक अशांति बढ़ेगी मन किसी गुप्त भय से व्याकुल रहेगा। महिला वर्ग प्रयास करने पर भी घरेलू स्थिति को संभलने से असफल रहेंगी। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्यो को आज ना करें यात्रा अथवा गहन चिकित्सा से जुड़े कार्य भी अतिआवश्यक होने पर ही करें। आज ना चाहकर भी परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। संध्या इसके बाद स्थिति सुधरने लगेगी।,,,,

================

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

       9993874848

〰〰〰〰〰〰〰

बुधवार, 5 जनवरी 2022

जोतिष्य शास्त्र के अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022, आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल

 

जोतिष्य शास्त्र  के अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022, आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल

================


*(मेष राशि) :(चू ,चे ,चो, ला ,ली ,लू ,ले ,लो ,अ)* पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार बढेगा। विवाह के योग है। सेहत का ध्यान रखना होगा। 


*(वृषभ राशि) :(ई ,ऊ ,ए, ओ ,वा ,वी ,वू ,वे ,वो )* पारिवारिक जीवन और व्यापार में उतार चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। करियर में कई अच्छे अवसर मिलेंगे। विवाह के योग हैं। रिलेशन में विवाद होगा। सेहत सामान्य रहेगी।


*(मिथुन राशि) :(का ,की, कू ,घ ,ड़, छ, के ,को ,हा)* 

परिवार में वाद-विवाद होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में समय चुनौतीपूर्ण है। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सुखमय समय रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 


*(कर्क राशि) :(ही,हू,हे,हो,डा,डू,डे,डो)* पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें। नौकरी में तरक्की होगी। विवाह के योग हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा नहीं है।


*(सिंह राशि ):(मा,मी,मू,में,मो,टा,टी,टू,टे)*

 पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। विवाह और यात्रा के योग भी हैं। रिलेशन में हैं तो उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम बरकरार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी 


*,(कन्या राशि)*

*(टौ,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)*

 पारिवारिक जीवन में वाद विवाद होगा। आर्थित स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में उन्नती होगी। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। इस शादी हो जाएगी। पहले से रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। दुर्घटना से बचना होगा।


*(तुला राशि)*

*(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते,)* 

पारिवारिक जीवन में थोड़ी-बहुत समस्या होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता के योग हैं। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत सामान्य रहेगी। सक्रामण से सावधान रहें।


*(वृश्‍चिक राशि) :(तो,ना,नी,नू,ने नो,या,यी,यू),*,,,, घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि नौकरी में स्थानांतरण, पदोन्नति और इन्क्रीमेंट के योग हैं। करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह के योग टल सकते हैं। रिलेशन में समझारी रखें। परिवार की सेहत पर ध्यान दें।


 *(धनु राशि)*

*(ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे )*

 परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। आर्थिक रूप से मिला-जुला वर्ष साबित होगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग हैं। करियर में उन्नती होगी। विवाह होने में अड़चनें हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो बहस से बचें। खानपान का ध्यान रखें।


 *(मकर राशि )*

:*भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी,)*

 परिवार में मतभेद रहेंगे। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ावा होगा। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। रिलेशन में हैं तो समय अच्‍छा है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। 


*(कुंभ राशि)*: *(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा,)*

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नती होगी। विवाह तय होगा। रिलेशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


*(मीन राशि)* दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची,  

: परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में उन्नती और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विवाह तय होगा। पहले से रिलेशन में हैं तो संबंध मजबूत होंगे। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्‍छा नहीं है। दुर्घटना से बचें।

================

नोट:--सभी भक्तो को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई आपका वर्ष 2022सुन्दर एवं  मंगल हो कामना करते हैं,,,

================

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें*


*जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ*

       *पंडित* 

*मनोज कृष्ण शास्त्री*

    *9993874848*

==============

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

जाने शिव जी की किस विग्रह मुर्ति की पूजा से मिलता है शुभ फल

जाने शिव जी की किस विग्रह मुर्ति  की पूजा से मिलता है शुभ  फल

==============

श्रीलिंग पुराण

〰️〰️〰️〰️

जानिए शिव प्रतिमा के कौन से स्वरुप के पूजन से पूरी होती हैं  इच्छाएं


 आमतौर पर भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है लेकिन भगवान शिव की मूर्ति पूजन का भी अपना ही एक महत्व है। श्रीलिंग महापुराण में भगवान शिव की विभिन्न मूर्तियों के पूजन के बारे में बताया गया है। 


1. कार्तिकेय के साथ भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य की सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं। मनुष्य को सुख-सुविधा की सभी वस्तुएं प्राप्त होती हैं, सुख मिलता है।


2. जिस मूर्ति में भगवान शिव दो  पैर, चार हाथ और तीन नेत्रों वाले और हाथ में त्रिशूल लिए हुए हों। जिनके उत्तर दिशा की ओर भगवान विष्णु और दक्षिण दिशा की ओर भगवान ब्रह्मा की मूर्ति हो। ऐसी प्रतिमा की पूजा करने से मनुष्य सभी बीमारियों से मुक्त रहता है और उसे अच्छी सेहत मिलती है।


3. भगवान शिव की तीन पैरों, सात हाथों और दो सिरों वाली मूर्ति जिसमें भगवान शिव अग्निस्वरूप में हों, ऐसी मूर्ति की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को अन्न की प्राप्ति होती है।


4. जो मनुष्य माता पार्वती और भगवान शिव की बैल पर बैठी हुई मूर्ति की पूजा करता है, उसकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।


5. भगवान शिव की अर्द्धनारीश्वर मूर्ति की पूजा करने से अच्छी पत्नी और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है।

 

6. जो मनुष्य भगवान शिव की उपदेश देने वाली स्थिति में बैठे भगवान शिव की मूर्ति की पूजा करता है, उसे विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है।


7. नन्दी और माता पार्वती के साथ सभी गणों से घिरे हुए भगवान शिव की ऐसी मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।


8. माता पार्वती सहित नृत्य करते हुए, हजारों भुजाओं वाली भगवान शिव की मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य जीवन के सभी सुखों का लाभ लेता है।

 

9. चार हाथों और तीन नेत्रों वाली, गले में सांप और हाथ में कपाल धारण किए हुए, भगवान शिव की सफेद रंग की मूर्ति की पूजा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।


10. काले रंग की, लाल रंग के तीन नेत्रों वाली, चंद्रमा को गले में आभूषण की तरह धारण किए हुए, हाथ में गदा और कपाल लिए हुए शिव मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य की सभी परेशानियों खत्म हो जाती है। रुके हुए काम पूरे हो जाते है।


11. ध्यान की स्थिति में बैठे हुए, शरीर पर भस्म लगाए हुए भगवान शिव की मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य के सभी दोषों का नाश होता है।


12. दैत्य जलंधर का विनाश करते हुए, सुदर्शन चक्र धारण किए भगवान शिव की मूर्ति की पूजा करने से शत्रुओं का भय खत्म होता है।


13. जटा में गंगा और सिर पर चंद्रमा को धारण किए हुए, बाएं ओर गोद में माता पार्वती को बैठाए हुए और पुत्र कार्तिकेय और गणेश के साथ स्थित भगवान शिव की ऐसी मूर्ति की पूजा करने से घर-परिवार के झगड़े खत्म होते है और घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।


14. हाथ में धनुष-बाण लिए हुए, रथ पर बैठे हुए भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को जाने-अनजाने किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।


15. जिस मूर्ति में भगवान शिव दैत्य निकुंभ की पीठ पर बैठे हुए, दाएं पैर को उसकी पीठ पर रखे और जिनके बाईं ओर पार्वती हों। ऐसी मूर्ति की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।

===============

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

        पंडित

 मनोज कृष्ण शास्त्री 

    9993874848

सोमवार, 3 जनवरी 2022

फायलेरिया सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के अन्तर्गत दवा सेवकों, सुपरवाईजर व रेपिड रिस्पांस टीम का प्रशिक्षण सम्पन्न

कटनी-: जिला फाइलेरिया (हाथीपाव) से ग्रसित होने के कारण प्रतिवर्ष एम.डी.ए. अभियान सम्पूर्ण जिले में किया जाता है। इस अभियान के तहत दवा सेवक दो वर्ष के ऊपर की सम्पूर्ण जनसंख्या को डी.ई.सी व एलबेन्डाजोल की गोली का सेवन घर-घर जाकर अपने समक्ष कराया जाता है। इस तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभा कक्ष में रेपिड रिस्पांस टीम में कटनी जिले के समस्त ब्लाक के मेडिकल ऑफिसर को सोमवार 3 जनवरी को जिला मलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अन्तर्गत अभियान के दौरान विपरीत प्रभाव लक्षित होने पर उपचार प्रणाली व फाइलेरिया अभियान की सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई।

            जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया अभियान की तैयारिया ब्लाक स्तर व जिला स्तर पर वृहद पैमाने पर की जा रही है। फाइलेरिया अभियान में लगे समस्त 4700 दवा सेवको व 470 सपुरवाईजरो का प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है। फाइलेरिया अभियान 6 जनवरी 2022 को प्रांरभ होकर 13 जनवरी 2022 तक चलेगा।

कैसा होगा 2022नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का वार्षिक भविष्य फल

कैसा होगा 2022नया साल आपके लिए आइए जानें 12 राशियों का वार्षिक  भविष्य फल

================


लाल किताब के अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022। आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल


1--मेष राशि : पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार बढेगा। विवाह के योग है। सेहत का ध्यान रखना होगा।


 2--वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन और व्यापार में उतार चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। करियर में कई अच्छे अवसर मिलेंगे। विवाह के योग हैं। रिलेशन में विवाद होगा। सेहत सामान्य रहेगी।


3---मिथुन राशि : परिवार में वाद-विवाद होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में समय चुनौतीपूर्ण है। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सुखमय समय रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि : पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें। नौकरी में तरक्की होगी। विवाह के योग हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष ठीक नहीं है 


4--कर्क राशि : पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें। नौकरी में तरक्की होगी। विवाह के योग हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा नहीं है।


5--सिंह राशि : पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। विवाह और यात्रा के योग भी हैं। रिलेशन में हैं तो उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम बरकरार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


6-- कन्या राशि : पारिवारिक जीवन में वाद विवाद होगा। आर्थित स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में उन्नती होगी। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। इस शादी हो जाएगी। पहले से रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। दुर्घटना से बचना होगा।


7--तुला राशि : पारिवारिक जीवन में थोड़ी-बहुत समस्या होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता के योग हैं। विवाह तय होगा। रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। सेहत सामान्य रहेगी। सक्रामण से सावधान रहें।


8--- वृश्‍चिक राशि : घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि नौकरी में स्थानांतरण, पदोन्नति और इन्क्रीमेंट के योग हैं। करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह के योग टल सकते हैं। रिलेशन में समझारी रखें। परिवार की सेहत पर ध्यान दें। 


9---धनु राशि : परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। आर्थिक रूप से मिला-जुला वर्ष साबित होगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग हैं। करियर में उन्नती होगी। विवाह होने में अड़चनें हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो बहस से बचें। खानपान का ध्यान रखें।


 10--मकर राशि : परिवार में मतभेद रहेंगे। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ावा होगा। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। रिलेशन में हैं तो समय अच्‍छा है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। 


11--कुंभ राशि : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नती होगी। विवाह तय होगा। रिलेशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


 12-मीन राशि : परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में उन्नती और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विवाह तय होगा। पहले से रिलेशन में हैं तो संबंध मजबूत होंगे। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्‍छा नहीं है। दुर्घटना से बचें

================

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

       पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

9993874848

=============