शनिवार, 6 मार्च 2021

अब दिव्यांगजनों, असहाय बुजुर्गों के घरों पर जाकर हो रहा खाद्यान्न वितरण

कटनी - दिव्यांगजनों को असुविधा ना हो और उन्हें सुगमता से शासनप्रशासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेइस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समस्त एडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजनोंवृद्धजनों और असहाय व्यक्तियों के घरों पर पहुंचकर खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिये थे। जिसका क्रियान्वयन खाद्य विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर प्रारंभ किया जा चुका है। शनिवार से कार्य की शुरुआत बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में शुरु हो चुकी है।

            इस विषय पर तत्परता से कार्यवाही करते हुये बहोरीबंद एसडीएम रोहित सिसोनिया ने अपने अनुविभागीय क्षेत्र के लिये कार्ययोजना बनाई। जमीनीस्तर पर अधिकारियों को अलर्ट करते हुये आर्शीवाद अभियान के तहत जरुरतमंद असहायदिव्यांजन और बुजुर्गों के घरों में पहुंचकर खाद्यान्न वितरण करने के स्पष्ट आदेश दिये। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को ग्रामीण क्षत्रों में की गई।

            जिसके मद्धेनजर शनिवार को खाद्य विभाग द्वारा बहोरीबंद विकासखण्ड अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एैसे ही चिन्हित असहायवृद्धजन व दिव्यांगजनों को खाद्यान्न का वितरण किया गया है। जिसमें विभागीय अमले ने उनके घरों पर ही पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुये पात्रता अनुसार खाद्यान्न वितरण किया। अपने घरों में ही सुगमता से विभागीय अमले द्वारा प्रदाय किये गये खाद्यान्न पर इन हितग्राहियों ने प्रशंसा करते हुये मैदानी स्तर के अमले को स्नेहपूर्वक अपना आर्शीवाद भी दिया है।

इस अभियान को आर्शीवाद अभियान का नाम दिया गया है। जिससे दिव्यांगजनोंवृद्ध और असहायों की मदद की जा सके। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के सतत् प्रयास भी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जारी है।

शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर वादविवाद एंव मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन

कटनी - शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है I कार्यक्रम के तीसरे दिन  को वादविवाद एंव मॉडल प्रदर्शनी  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया I प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राएं में काफी उत्साहित रहा I इन प्रतियोगिताओं में महाविधालय के लगभग 100  छात्र / छात्राओं ने हिस्सा लियाI ज्ञात हो कि प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय  एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे साथ ही सहभागिता करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे I प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया I प्रतियोगिता के दौरान समस्त स्टाफ डॉ. आदित्य गढ़ेवाल, डॉ. रोशनी पाण्डेय, लवकुश  सिंह, मुकेश झारिया,  अनुपमा किरो,  सोनम रघुवंशी, डॉ. सुशील चंद्र दुबे, डॉ. शाहीन खान, डॉ. योगिता अरजरिया, डॉ. कल्पना सतनामी, डॉ. जगदीप दुबे, डॉ. रामनरेश वर्मा, पिंकी श्रीवास्तव,  तोषी पटेल एवं रामकिशोर आर्य की उपस्थिति रही I 

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का स्वागत सम्मान

भोपाल - अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वधान में ब्राह्मण कुल के गौरव एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का स्वागत समारोह रखा गया जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र मिश्रा , एवं प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा , शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  वीरेंद्र त्रिपाठी , एवं भोपाल के संभाग प्रभारी उमेश तिवारी , भोपाल जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश पाठक , युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजा मिश्रा , एवं जिला पदाधिकारी सचिन , आनंद , सौरभ , संजय मिश्रा , मुकेश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शासकीय महाविधालय बड़वारा में वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन

कटनी - शासकीय महाविधालय बड़वारा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2021 अंतर्गत कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन राष्ट्रीय वेब कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस वर्चुल कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि डॉ कैलाश चंद्र साइंटिस्ट, डायरेक्टर जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया कोलकाता एवं स्पेशल गेस्ट डॉ रीता भंडारी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग शासकीय ओएफके महाविद्यालय जबलपुर, डॉ स्वामिककानू सम्बाथ साइंटिस्ट, सेंट्रल जोन रीजनल सेंटर जबलपुर,  डॉ एसआर नवांगे वनस्पति शास्त्र एवं प्राणी शास्त्र विभाग शासकीय महिला महाविद्यालय सिवनी, डॉ अर्जुन शुक्ला प्राणी शास्त्र विभाग शासकीय एमएचकॉलेज ऑफ़ होम साइंस जबलपुर, एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड होल्डर  थे। जिन्होंने विभिन विषयों पर अपने विचार रखे। कांफ्रेंस की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।बड़वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस त्रिपाठी ने कांफ्रेंस में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं सहभागियों का स्वागत किया। कांफ्रेंस का संचालन डॉ रोशनी पाण्डेय सहायक प्राध्यापक प्राणी विज्ञान ने किया। कांफ्रेंस में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।  प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा भविष्य में ऐंसे और भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कांफ्रेंस व सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।

जिले की सभी तहसीलों में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू,कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

कटनी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986, संशोधन विधेयक 2002 में दी गई शक्तियों को उपयोग में लाते हुये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसके तहत ग्रीष्म ऋतु में कटनी जिले में औसत भू-जल स्तर में लगातार गिरावट होने के दृष्टिगत जिले की समस्त तहसीलों में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक आदेश में जिले में नवीन नलकूप खनननदी-तालाबों अथवा सार्वजनिक जलाशयों से पानी लेना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागनगर निगम एवं नगरीय निकाय इस प्रतिबंध से पूर्णतः मुक्त रहेंगे।

            जारी आदेशानुसार निजी नलकूप के खान के लिये संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा। शासकीय नलकूप से 150 मीटर के दायरे के अन्तर्गत निजी नवीन खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निजी नलकूप खनन की गहराई खनिज शासकीय नलकूप से कम रखना अनिवार्य होगा। यदि आवश्यक हुआ तो खनन किये जा रहे निजी नलकूप से आसपास के निवासियों को भी पेयजल उपलब्ध कराना होगा। जिले में यह प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाशील हो गया है।

प्रमुख सचिव शाह ने एसडीएम ढीमरखेड़ा की गतिविधियों को सराहा

कटनी - महिला एवं बाल विकास के राज्य स्तरीय वी.सी. में ढीमरखेड़ा एस.डी.एम. सपना त्रिपाठी की सराहना प्रमुख सचिव अशोक शाह एवं आयुक्त स्वाती मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल द्वारा की गई। मुख्य रूप से बच्चों में कुपोषण निवारण में भूमिका एवं मोटे अनाज की रेसिपी आंगनबाड़ी केन्द्रों में लागू कराना तथा निगरानी के रूप में स्वयं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के साथ भोजन करना के संबंध में। प्रमुख सचिव द्वारा यह कहां गया कि ऐसे ही प्रदेश के सभी एस.डी.एम. कार्य करें तो, जल्द ही बच्चों में कुपोषण में काफी कमी आयेगी।

उल्लेखनीय है कि ढीमरखेड़ा परियोजना अंतर्गत एस.डी.एम. द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के कुपोषण मुक्ति कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। इनके अथक प्रयास से 03 माह में 225 बच्चें कुपोषण से मुक्त हुये है।

ढीमरखेड़ा में इनके द्वारा कुपोषित बच्चों के लिये स्नेह कार्यक्रम का निरंतर आयोजन किया जा रहा हैवर्तमान समय में 80 गंभीर कुपोषित बच्चों को 31 मार्च 2021 तक स्वस्थ्य करने का जिम्मा लिया गया है। अभियान के अंतर्गत तहसीलदारसी.ओ. जनपद एवं शासकीय कर्मचारियों के सहयोग से 04 किं्वटल विशेष रेडी टू ईट का पैकिट गेंहूचनामूंगफलीशक्कर से तैयार कराकर बच्चों के परिवार को प्रदाय किया गया है। केन्द्र की आंगनबाड़ी सहायिका निरंतर प्रति दिवस बच्चों के घर 2 घंटे उपस्थित होकर बच्चे की मां को समझाईश देती हैंइन बच्चों को विशेष मालिश का तेल एवं मल्टी विटामिन दवा भी उपलब्ध कराया गया है। निश्चित रूप से एस.डी.एम. ढीमरखेड़ा का प्रयास सराहनीय है।

इनके द्वारा सेक्टर झिन्ना पिपरिया के 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सप्ताह के 03 दिवस मोटे अनाज (मक्काज्वारबाजरा) की रोटीपंच दाल (चनाअरहरमूंगमसूरउड़द) आवला चक्कीगुड़ का वितरण भी बच्चों को कराया जा रहा है। स्वयं उपस्थित होकर आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के साथ खाना भी खाती है ताकि बच्चों के भोजन की मात्रा एवं गुणवत्ता बनी रहे।

अवैध कालोनाइजर्स पर नगर निगम की कार्यवाही , रामचंद्र सक्सेना द्वारा की जा रही थी अवैध प्लाटिंग

कटनी - अवैध प्लाटिंग को लेकर नगर निगम की कार्यवाही, ढाई एकड़ में प्लाटिंग कर रहे रामचंद्र सक्सेना की जमीन पर हुई कार्यवाही। कलेक्टर निवास के पीछे चल रहा अवैध प्लाटिंग का काम, बनी सड़को को जेसीबी से तोड़ा। 2 तारीख को नोटिस जारी  करने के बाद आज हुई कार्यवाही,  माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी का मामला।