रविवार, 2 जनवरी 2022

तीन जिलों से वाहन चोरी कर कटनी में बेचने का करते थे काम,कटनी पुलिस ने गिरोह के 2 आरोपियों से 15 मोटरसाइकिल की जब्त।

कटनी/अमित तिवारी:- कटनी पुलिस में एक बार फिर मोटरसाइकिल चोरो पर शिकंजा कसते हुए उनसे चोरी की 15मोटरसाइकिल बरामद की है जिनकी कीमत 14 लाख के करीबन बताई गई। इस गिरोह में 3 आरोपी शामिल थे जो कटनी, जबलपुर समेत उमरिया जिले से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कटनी के ग्रामीण अंचलों में बेचने का काम किया करते थे इसी दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि 2 युवक गाड़ी बेचने आए है जिनके पास गाड़ी से सम्बंधित कोई कागजात नही है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिन्हें देख आरोपी भागने लगे तभी पुलिस ने आरोपी का पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। जिनमे से एक आरोपी राहुल सिंह कुठला थाना क्षेत्र का रहने वाला था तो वही दूसरा रामशरण कुशवाहा उमरिया जिले का रहने वाला है वही एक अन्य आरोपी जो फरार चल रहा है... 

पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने प्रेसवार्ता आयोजित की जहां एसएसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई है जिनकी कीमत 14 लाख आंकी गई। इन दोनों आरोपी का पूर्व में भी पुलिस रिकॉर्ड है जो अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी कर उन्हें भोले भाले लोगो को बेच देते थे या उन्हें गिरवी रखवाकर पैसे को आधा-आधा बांट लेते थे। इस दौरान ये आरोपी अलग-अलग गाड़ी में सवार होकर बेचने कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर पहुंचे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली और दोनो आरोपी का पीछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर दोनो ने चोरी की गाड़ी होना कबूला एक आरोपी के पास से 7 गाड़ी तो दूसरे से 6 गाड़ी बरामद हुई। फिलहाल आज दोनो आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


फुटेज/बाइट - सुनील कुमार जैन( एसएसपी,कटनी)


शनिवार, 1 जनवरी 2022

आज का राशिफल एवं पंचांग , 01जनवरी 2022शनिवार

आज का राशिफल एवं पंचांग 

01जनवरी 2022शनिवार 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन भी अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

===============

आज का  पञ्चाङ्ग

===============

शनिवार, १ जनवरी २०२२


सूर्योदय: - ०७:१३

सूर्यास्त: - ०५:३०

चन्द्रोदय: - ३०:४२

चन्द्रास्त: -१५:५५

अयन -  दक्षिणगोलीय

ऋतु: शिशिर 

शक सम्वत: - १९४३ (प्लव)

विक्रम-सम्वत:--  २०७८ (आनन्द)

मास -- पौष

पक्ष-- कृष्ण

तिथि  --त्रयोदशी (०७:१७ तक)

नक्षत्र  ज्येष्ठा (१९:१८ तक)

योग  गण्ड (१३:५६ तक)

प्रथम करण  वणिज (०७:१७ तक)

द्वितीय करण  विष्टि (१७:३० तक)

〰〰〰〰〰〰〰

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

〰〰〰〰〰〰〰


राहुकाल - ०९:४७ से ११:०४

राहुवास - पूर्व

यमगण्ड -१३:३७ से १४:५४

होमाहुति - केतु

दिशाशूल - पूर्व

नक्षत्र शूल - पूर्व (१९:१८ तक)

अग्निवास - पृथ्वी (०७:१७ तक)

भद्रावास --- स्वर्ग (०७:१७ से १७:३०)

चन्द्रवास ----उत्तर (पूर्व १९:१८ से) 

शिववास --भोजन में (०७:१७ से श्मशान में से २७:४१ गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

     चौघड़िया विचार

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

===============

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

===============

१ - काल      २ - शुभ

३ - रोग        ४ - उद्वेग

५ - चर        ६ - लाभ

७ - अमृत     ८ - काल

===============

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

===============

१ - लाभ       २ - उद्वेग

३ - शुभ        ४ - अमृत

५ - चर         ६ - रोग

७ - काल       ८ - लाभ

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा


पूर्व-उत्तर (वायविन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करे 


〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

===============

आज 07:१८ pm तक जन्मे शिशुओ का नाम      

ज्येष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (या, यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ये, यो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

================

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

        पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

    9993874848

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

आज का राशिफल व पंचांग , 30दिसंबर 2021गुरुवार

आज का राशिफल व पंचांग , 30दिसंबर 2021गुरुवार 

===============

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे परन्तु धन की प्राप्ति थोड़े विलम्ब से होगी। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा। सन्तानो के विषय में अपेक्षा के विपरीत समाचार मिलने से कष्ट होगा।


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिजनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।


कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो की अनदेखी करना भी भारी पड़ सकता है। विवेक से कार्य करें।


सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। आज प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से शान्त रहेंगे लेकिन मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर ही आशानुकूल लाभ होगा। आवेश की मात्रा आज अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे। किसी महिला के कारण मान भंग हो सकता है व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी। रक्त सम्बंधित व्याधि हो सकती है।


कन्या(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।


तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।


वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में ही लापरवाही करने से हानि होगी। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन मायूस करेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में असमर्थ रहने से अशांति बढ़ेगी।


धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे। घर में शांति भंग हो सकती है ध्यान रखें।


मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगो से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे अन्यथा विवाद हो सकता है। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोल कर करेंगे।


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन फंसेगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है परन्तु इसमें भी आज असफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। टाल मटोल की वृति भी नुक्सान करा सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।


मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

स्वास्थ्य सम्बंधित विषयो को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।

*आज का पंचांग* 

 *दिनांक - 30 दिसम्बर  2021*

 *दिन - गुरुवार*

 *विक्रम संवत - 2078*

 *शक संवत -1943*

 *अयन - दक्षिणायन*

 *ऋतु - शिशिर* 

*मास -

*पक्ष -  कृष्ण* *तिथि - एकादशी दोपहर 01:40 तक तत्पश्चात द्वादशी*

 *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात अनुराधा*

*योग - धृति रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात शूल*

  *राहुकाल -  दोपहर 02:03 से शाम 03:24 तक*

 *सूर्योदय - 07:16*

*सूर्यास्त - 18:05*

 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोजकृष्ण शास्त्री

9993874848

================

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

आज का राशिफल व पंचांग, 29 दिसंबर, 2021, बुधवार

ज्योतिष-:आज का राशिफल व पंचांग, 29 दिसंबर, 2021, बुधवार

आज और कल का दिन खास 

*************************

29 दिसम्बर : श्री पार्श्वनाथ जयंती आज।


30 दिसम्बर : सफला एकादशी व्रत कल।


आज का राशिफल

****************

29 दिसंबर, 2021, बुधवार

===================

मेष राशिः आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। हालांकि कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। लंबे समय से रुकी हुई योजना शुरू कर सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।


वृष राशिः यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन से नुकसान के संकेत हैं। बाहर सावधानी बरतें। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन राशिः मेहनत के भरोसे ही आज आपका बिजनेस मुनाफा देगा। भाग्य भरोसे बिल्कुल न बैठें। नौकरी करने वालों को ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।


कर्क राशिः सरकार की किसी योजना से लाभ हो सकता है। आपके फैसले से विरोधियों को मात मिलेगी। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन बेहतर जाएगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


सिंह राशिः मानसिक शांति रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी। मन लगाकर कार्य करें।


कन्या राशिः आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी से नाराजगी हो सकती है। कोई फैसला लेने से पहले दूसरों से सुझाव जरूर ले लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।


तुला राशिः नौकरी मिलने के प्रयास सफल होंगे। घर में किसी फैसले को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी नए बिजनेस में पार्टनरशिप में निवेश कर सकते हैं।


वृश्चिक राशिः पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। बच्चों के कार्यों से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश में आज लाभ मिलेगा।


धनु राशिः परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आज आपके साथ नहीं होगा। मेहनत और बुद्धि के दम पर कार्य करने होंगे। माता की सेहत के चलते परेशान हो सकते हैं। पत्नी से अनायास झगड़ा हो सकता है।


मकर राशिः अनावश्यक खर्च के चलते तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी योजना में निवेश न करें। आज किसी को भी उधार न दें। पैसा फंस सकता है। मन में चिंता रहेगी।


कुंभ राशिः काफी समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी नए बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय और व्यापार में लाभ मिलेगा। गुस्सा किसी काम को बिगाड़ सकता है।


मीन राशिः सकारात्मक सोच से नई उपलब्धि मिलेगी। किसी व्यक्ति विशेष से पहली बार मिलना लाभदायी होगी। 


आज का पंचांग

===========

29 दिसम्बर, 2021

*****************

तिथि        दशमी          16:15

नक्षत्र       स्वाति           26:39

करण        विष्टि           16:15

                बव             27:03

पक्ष          कृष्ण

योग          सुकर्मा       25:16

वार           बुधवार

सूर्योदय    07:12

सूर्यास्त    17:33

चन्द्रमा       तुला      

राहुकाल     12:23 - 13:40

विक्रमी संवत्  2078

शक सम्वत 1943 (प्लव)

मास      पौष

शुभ मुहूर्त 

अभीजित      कोई नहीं

===============

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

      9993874848

================

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

आज का राशिफल ,28दिसंबर, 2021मंगलवार

आज का राशिफल ,28दिसंबर, 2021मंगलवार


मेष राशिः भाग्य आपका हर काम और निर्णय में साथ देगा। जिस योजना के बारे में आप सोच विचार कर रहे हैं उसकी शुरुआत आज से कर सकते हैं। भाग्य आप पर मेहरबान हैं और आगे परिणाम लाभ देने वाले होंगे।


वृष राशिः बाहरी यात्रा पर न जाएं और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो दो बार सोचें और अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन राशिः व्यवसाय और व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस में सीनियर्स से सम्मान मिलेगा और प्रमोशन के भी चांसेज हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी और नई उम्मीदें होंगी। उच्च व्यक्ति से मुलाकात होगी।


कर्क राशिः पू्र्व की गई मेहनत आज रंग लाएगी। विरोधी आपसे परास्त होंगे और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। घर में शुभ समाचार के संकेत हैं।


सिंह राशिः मन प्रसन्न रहेगा और आशाओं के विचार उमड़ेंगे। वुद्धी और विवेक से निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। मन लगाकार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।


कन्या राशिः दिन सामान्य रहेगा। मन में आशा निराशा के भाव रहेंगे। विपरीत मानसिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको सचेत रहने की जरूरत है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बातचीत में सौम्यता लाने की कोशिश करें।


तुला राशिः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का प्रयास खत्म होगा और उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी सहायता करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है।


वृश्चिक राशिः समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। सितारे आपका साथ दे रहे हैं। मन के अनुकूल कार्य होने पर भी आप प्रसन्न रहेंगे। निवेश में आज लाभ मिलेगा।


धनु राशिः यात्रा खुशनुमा और लाभदायक रहेगी। भाग्य आपका हर कार्य में साथ देने को तत्पर रहेगा। सितारे बुलंदी पर हैं। सुख, आनंद का अनुभव करेंगे और रोगों से मुक्ति मिलेगी। सम्मान मिलेगा।


मकर राशिःअनावश्यक खर्च करने से सावधान रहें। नई योजनाओं को शुरू करना चाहते हैं कि फिलहाल विराम लगाएं। मन में चिंता रहेगी।


कुंभ राशिः बिगड़े कार्य बनेंगे और नए योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यवसाय और व्यापार में लाभ मिलेगा। बातचीत में विनम्रता लाएं तो परिणाम अच्छे आएंगे।


मीन राशिः सकारात्मक सोच से नई योजनाओ में सफलता की प्राप्ति होगी और बृद्धि के योग प्राप्त होगी 


*दिनांक - 28 दिसम्बर  2021*

 *दिन - मंगलवार*

*विक्रम संवत - 2078*

*शक संवत -1943*

 *अयन - दक्षिणायन*

 *ऋतु - शिशिर* 

 *मास -  पौस  

 *पक्ष -  कृष्ण* 

 *तिथि - नवमी  शाम 06:09 तक तत्पश्चात दशमी*

 *नक्षत्र - चित्रा 29 दिसम्बर प्रातः 04:11 तक तत्पश्चात स्वाती*

 *योग - अतिगण्ड 29 दिसम्बर प्रातः 04:20 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅  *राहुकाल - शाम 03:23 से शाम 04:45 तक*

 *सूर्योदय - 07:15*

 *सूर्यास्त - 18:04*

 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण 


 *5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें* 

  *चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है*

 *1 संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |*

*2 उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |*

 *3 सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |*

 *4 प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |*

 *5 मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |*

*इन 5️⃣ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है*

 *क्लेश कम करने के लिए* 

 *पोछा लगाते हैं घर में तो उस पानी में सैंधा नमक और थोड़ा गो-झरण दाल दे तो घर में क्लेश कम होता और शान्ति बढ़ती है..*

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

9993874848

==============

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

साढ़े 5 लाख की हुई चोरी का कटनी पुलिस ने किया खुलासा, कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम

कटनी -: एनकेजे थाना क्षेत्र के राघव रीजेंसी में हुई चोरी की वारदात का कटनी पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों से 4लाख नगद समेत चांदी का मशरूका जब्त किया। पूरे मामले की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से देते एसपी सुनील जैन से बताया कि 17नवम्बर 2021 की रात बघेव परिवार में तिलक का कार्यक्रम राघव रीजेंसी होटल में चल रहा था उसी दौरान कडियासाशी ग्रुप के 2 युवकों ने 5 लाख नगद समेत चांदी का समान चोरी कर फरार हो गए। जिसके लिए टीम बनाकर राजगढ़ भेजा गया जहां से उन्हें गिरफ्तार कर उनसे 4 लाख नगद व चांदी के प्लेट व मछली मिली है। इनके द्वारा कई जिलों व राज्यो में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने गठित टीम को 10 हजार की राशि से पुरस्कृत किया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन  बाइट  और वीडियो फुटेज -: 


पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन (भा.पु.से.) द्वारा जिले के निवासियों से अपील कर शादी, तिलक समारोह में सावधानी बरतने के कुछ सुझाव दिये गये हैं ।

1.- शादी के कार्यक्रम में दोनों पक्ष के मेहमान या परिचितों की सूची बनाएं। कार्यक्रम स्थल में  उनको पहचानने वाले मौजूद रहें।
2.- अनजान चेहरा दिखने पर पूछताछ करें।
3.- कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
4.- कीमती सामान, गिफ्ट वाले स्थान पर कोई न कोई व्यक्ति उपस्थित रहें। 5.- दुल्हन या दूल्हे के कमरे में अपरिचित के प्रवेश पर पूछताछ जरूर करें।  

रविवार, 26 दिसंबर 2021

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी कौन कौन सी वस्तुएं है जो घर में रखने से बर्बादी का कारण बन सकती है।

ज्योतिष-:कई बार बहुत अधिक मेहनत के बाद भी घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है कहा जाता है की इसके पीछे कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है. वास्तु दोष होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है घर में वास्तु दोष होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं बहुत सी चीजे ऐसी होती है जिन्हें घर में रखने से भी घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है.


 युद्ध और लड़ाई वाली सीनरी 

अपने घर की दीवार में बहुत से लोग लड़ाई या फिर किसी भी युद्ध जैसे महाभारत से सम्बंधित सीनरी लगाना बहुत पसंद करते है वास्तु अनुसार कहा जाता है की इस तरह की कोई भी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए. इस तरह की फोटो लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है.


 कैक्टस और अन्य कांटेदार पौधे 

घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक तो बहुत से लोगो को होता है कहा जाता है की घर में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधे लगाने स बचना चाहिए. इस तरह के पौधे घर में नेगटिव ऊर्जा विकसित करते है जो घर और घर के सदस्यो के लिए अच्छे नहीं होते है.


 घर में नटराज की स्टेच्यू या मूर्ति 

नटराज की मूर्ति तांडव डांस फॉर्म को दर्शाती है कहा जाता है कि घर में नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए इससे घर के सदस्यों में मन मुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है. इसे घर में रखना अशुभ माना गया है.


 डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर 

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए. डूबती हुई नाव बर्बादी और नुकसान की ओर इशारा करती है ऐसी तस्वीर या मूर्ति घर में लगाने से घर के सदस्यो के सम्बन्ध खराब होने की संभावना रहती है. 


 कबाड़ कर देता है जीवन का कबाड़ा 

अक्सर देखा गया है कि लोग घर में अटाला या कबाड़ जमा कर रखते हैं। इसके लिए एक कबाड़खाना अलग से होना चाहिए। पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल आपको आगे बढऩे से रोक देते हैं। इन्हें भी घर से निकाल दें।


 पानी का झरना या झरने की तस्वीर 

बहुत से लोग अपने घरों में वाटर फाउंटेन लगाना बहुत पसंद करते है और इसे अच्छा भी मानते है लेकिन वास्तुशास्त्र में घर में पानी के झरने की तस्वीर या झरना लगाना शुभ नहीं मना गया है. कहा जाता है की इससे घर में अस्थिरता आती है और घर के सदस्यो का स्वास्थ्य और पैसा पानी की तरह ही बह जाता है.


 फटे पुराने वस्त्र

फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।


 खुली अलमारी 

किताबें रखने या कुछ छोटा-मोटा सामान रखने वाली अलमारियों को बंद करने का दरवाजा नहीं है या उनमें कांच नहीं लगा है तो वह खुली मानी जाएगी। माना जाता है कि ऐसी अलमारी के होने से हर तरह के कार्यों में रुकावट आती है और धन भी पानी की तरह बह जाता है।


 देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र 

देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है अत: उन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।


 इसके अलावा देवी-देवताओं के चित्रों से घर को नहीं सजाना चाहिए। उनके चित्र या मूर्ति की संख्या और स्थान निश्चित होते हैं। कुछ लोग ढेर सारी मूर्तियां इकट्ठी कर ले‍ते हैं। एक ही देवी या देवता की 3-3  मूर्तियां और चित्र होते हैं, जो कि वास्तुदोष निर्मित करते हैं। 


 इसके अलावा पूजा में चढ़े हुए और मुरझाए हुए फूल घर में नहीं रखें इनसे अशुभ फल मिलता है। अगर बुरी नजर या ताकत से बचने के लिए नींबू-मिर्च लग रखें है तो हर रविवार को उन्हें हटा दें और नए लगा दें।


 टूटी फूटी  कुर्सी और टेबल  

आपके घर में टूटी हुई चेयर या टेबल पड़ी है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। ये आपके पैसों और तरक्की को रोक देती है। बैठक रूप का सोफा भी फटा या टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। उस पर बिछाई गई चादर भी गंदी या फटी नहीं होना चाहिए।


 टूटी-फूटी वस्तुएं 

टूटे-फूटे बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर, फर्नीचर, पलंग, घड़ी, दीपक, झाड़ू, मग, कप आदि कोई सा भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और व्यक्ति मानसिक परेशानियां झेलता है। यह भी माना जाता है कि इससे वास्तु दोष तो उत्पन्न होता ही है, लक्ष्मी का आगमन भी रुक जाता है।


मकड़ी का जाला : घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें इनसे आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल सकते हैं। अक्सर लोगों के घर के किसी कोने के उपरी हिस्से में जाले लग जाते हैं।


 कुछ लोग उनको हटाने से डरते हैं क्योंकि इससे किसी के घर को तोड़ने का आभास होता है लेकिन मकड़ी जाला रहने के लिए नहीं शिकारी को फंसाने के लिए बनाती है। अत: माना जाता है कि यह जाला होना तो अनुचित ही है।


 घर की छत : वास्तु के अनुसार घर की छत पर पड़ी गंदगी का भी पैसों की तंगी को बढ़ा सकती है। परिवार की बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ध्यान रखें कि घर की छत पर कबाड़ा अथवा फालतू सामान हरगिज न रखें। कबाड़ा व फालतू सामान रखने से परिवार के सदस्यों के मन-मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है। माना जाता है कि इससे पितृ दोष भी उत्पन्न हो जाता है।


 पर्स या तिजोरी : पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी हुई न हो। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है।


 पर्स में चाबियां या किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तुएं न रखें। पर्स में भगवान के चित्र रख सकते हैं। इसी तरह तिजोरी में रुपयों के अलावा आप सोना, चांदी या जेवरात ही रख सकते हैं। चैक बुक, पास बुक, पैसे के लेन-देन संबंधी कागजात, पूंजी निवेश संबंधी कागजात भी रख सकते हैं।  पूजा की सुपारी, श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र आदि भी रख सकते हैं।


 प्लास्टिक का सामान : आजकल प्लास्टिक का प्रचलन बढ़ गया है। आटे का डब्बा, रोटी का डब्बा, चम्मच, चाय का डब्बा, पानी की बोतल, मसाले आदि के छोटे-छोटे डब्बे आदि कई सामान प्लास्टिक के आने लगे हैं। प्लास्टिक की थेलियां भी बहुत से घरों में इकट्ठी करके रखी जाती है। 

 

 प्लास्टिक की अधिकता से घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण तो होता ही है यह स्वास्थ के लिए भी हानिकारक है। लगातार प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना या प्लास्टिक की प्लेट में भोजन करने से हमारे स्वास्थ्‍य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जिस तरह पितल या तांबे के ग्लास से पानी पीने से उसके तत्व हमारे शरीर में जाते हैं उसी तरह प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से उसमें मौजूद विशाक्त तत्व हमारे शरीर में पहुंचते हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि प्लास्टिक कैंसर का भी कारण बन सकता है।

 

 प्लास्टिक मूल रूप से विषैला या हानिप्रद नहीं होता। परन्तु प्लास्टिक के थैले या अन्य वस्तुओं को रंग और रंजक, धातुओं और अन्य तमाम प्रकार के अकार्बनिक रसायनों को मिलाकर बनाया जाता है। 


 हानिकारक वस्तुएं : इसके अलावा घर में ऐसी कई हानिकारक वस्तुएं होती है जिसके घर में रखें होने से घर का वातावरण ‍विशैला बन जाता है। यह स्थूल रूप से दिखाई नहीं देता लेकिन हवा का गुण धर्म इससे बदल जाता है। 

 


 ऐसे कई वस्तुएं हैं जो हमारे आसपास रहती है जैसे यहां वहां ‍घर में बिखरी ढेर सारी दवाइयां, एसिड की बोतल, टाइलेट क्लिनर शोप, फिनॉयल, जहरीले रसायन, कीटनाशक, मच्छर मारने की दवा, एंटीबॉयोटिक दवा, अधिक बल्ब, एयर फ्रेशनर, अग्निशामक, नॉन स्टिक पॉट आदि।

 

 सभी तरह की हानिकारक वस्तुओं के लिए एक स्थान नियुक्त होना चाहिए और वह भी ऐसा जहां वे सुरक्षित रखी हों। ऐसी वस्तुओं के लिए अलग से लकड़ी या लोहे का एक बॉक्स बनवाएं और उसमें रखें जो किचन और बेडरूम से दूर हो।


पत्थर, नग या नगिना : कई लोग अपने घर में अनावश्यक पत्थर, नग, अंगुठी, ताबिज या अन्य इसी तरह के सामान घर में कहीं रख छोड़ते हैं। यह मालूम नहीं रहता है कि कौन-सा नग फायदा पहुंचा रहा है और कौन-सा नग नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल दें। 


 बहुत बड़ी और भयानक मुर्तिया 

घर में कभी भी बहुत अधिक बड़ी और डरावनी मुर्तिया नहीं रखनी चाहिए इस तरह की मूर्तियों से घर में नेगेटिविटी आती है और घर के वातावरण में बुरी शक्तियों की वाइब्रेशन महसूस होने लगती है.


👉 चील, कौए, उल्लू, शेर – चीता और गिद्ध की तस्वीर 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चील ,कोवे, उल्लू, शेर – *चीता और गिद्ध जैसे पक्षियों और जानवरों की तस्वीर घर में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीर घर में लगे से घर से सदस्यो का व्यवहार भी इन्ही की तरह ही वॉयलेंट अर्थात गुस्से वाला हो जाता है।*


*अंत में कुछ खास वास्तु टिप्स....*

 


*घर की खिड़की या दरवाजे से नकारात्मक वस्तुएं दिखाई देती हैं, जैसे सूखा पेड़, फैक्टरी की चिमनी से निकलता हुआ धुआं आदि। ऐसे दृश्यों से बचने के लिए खिड़कियों पर पर्दा डाल दें।*


 *घर के मुख्य द्वार के सामने या पास में बिजली का खंभा या ट्रांसफॉर्मर लगा है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा। इससे घर के सदस्यों को अपने कार्यों में हर जगह रुकावट और असफलता का सामना करना पड़ेगा। घर के आसपास यदि कोई सूखा पेड़ या ठूंठ है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। घर के आस-पास कोई गंदा नाला, गंदा तालाब, श्मशान घाट या कब्रिस्तान नहीं होना चाहिए। इससे भी वातावरण में बहुत अधिक फर्क पड़ता है।*

 

*घर के प्रवेश द्वार पर हमेशा पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए और प्रवेश द्वार सदैव साफ रखना चाहिए। ऐसा करने पर घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा आती है। यदि संभव हो तो प्रवेश द्वार पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज बनवाएं जिससे कि बाहर का कचरा अंदर न आ सके। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है।*

 

*पुराने भवन के भीतर कमरों की दीवारों पर सीलन पैदा होने से बनी भद्दी आकृतियां भी नकारात्मक ऊर्जा का सूचक होती हैं। घर का प्लास्टर उखड़ा हुआ न हो। यदि कहीं से थोड़ा-सा भी प्लास्टर उखड़ जाए, तो तुरंत उसे दुरुस्त करवाएं। घर को कलर करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पेंट एक-सा हो। शेड एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन शेड्स का तालमेल ठीक होना चाहिए।*

 

*घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) में अंधेरा न रखें तथा वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) में तेज रोशनी का बल्ब न लगाएं। घर में तुलसी का पौधा रहता है, तो कई प्रकार के वास्तु दोष दूर रहते हैं। तुलसी के पौधे के पास रोज शाम को दीपक भी लगाना चाहिए।*

================

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें* 

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

        पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

       9993874848