मंगलवार, 18 जनवरी 2022

पुलिस के हत्थे चढ़ा डीजल चोर गिरोह, 11लाख की गाड़ी समेत 300लीटर डीजल हुआ ज़ब्त।

कटनी-: पुलिस ने एक बार फिर बड़े डीजल चोर गिरोह को पकड़ उनसे 300लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है आपको बता दे कल ही श्री जी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी ने बिलहरी चौकी पहुंच टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी एफआईआर होते ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी तभी सफेद रंग की संदिग्ध दिखाई पड़ने पर उसका पीछाकर करहिया तालाब के पास पकड़ा...। जिसने चोरी का डीजल समेत 5 आरोपी पकड़े गए युवकों से डीजल से सम्बंधित पूछताछ करने पर आरोपियों ने डीजल चोरी का होना कबूला। पूरे मामले पर बिलहरी चौकी प्रभारी कृष्णकांत पटेल ने बताया कि श्री जी कम्पनी के लाइजनिंग अधिकारी की शिकायत पर डीजल चोरी का मामला दर्ज किया गया था मामले की गम्भीरता देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई तभी एक संदिग्ध गाड़ी दिखने पर उसे रोककर तलाशी ली गई जिसमें से चोरी का 300लीटर डीजल 10 गैलन में भरा हुआ मिला बरामद हुए डीजल की कीमत लगभग 28हजार बताई गई। 

सोमवार, 17 जनवरी 2022

आज का राशि फल एवं पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी से , 17जनवरी 2022सोमवार

आज का राशि फल एवं पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी 

17जनवरी 2022सोमवार

मेष राशि 

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें।

वृष राशि

प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।

कर्क राशि

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें।

सिंह राशि

देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि

भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि

सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

मीन राशि

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।


 आज का पंचांग-

17 जनवरी2022सोमवार 

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय


सूर्योदय : 07:15 am 

सूर्यास्त : 05:48 pm 

चन्द्रोदय : 05:10 pm 

चन्द्रास्त : चन्द्रास्त नहीं

तिथि : पूर्णिमा - 05:17 am , जनवरी 18 तक प्रतिपदा

नक्षत्र : पुनर्वसु - 04:37 am , जनवरी 18 तक पुष्य

योग : वैधृति - 03:53 pm  तक विष्कम्भ

करण : विष्टि - 04:21 pm  तक

बव - 05:17 am  जनवरी 18 तक बालव

वार : सोमवार

पक्ष : शुक्ल पक्ष


चन्द्र मास एवं सम्वत


शक सम्वत : 1943 

चन्द्रमास : पौष 

विक्रम सम्वत : 2078  संवत्सर---आनन्द


राशि तथा नक्षत्र


चन्द्र राशि : मिथुन - 10:02 pm  तक कर्क

नक्षत्र पद : पुनर्वसु - 08:48 am  तक

पुनर्वसु - 03:26 pm  तक

पुनर्वसु - 10:02 pm  तक

पुनर्वसु - 04:37 am  जनवरी 18 तक पुष्य

सूर्य राशि : मकर

सूर्य नक्षत्र : उत्तराषाढा

सूर्य नक्षत्र पद : उत्तराषाढा - 09:18 pm  तक उत्तराषाढा


शुभ समय


ब्रह्म मुहूर्त : 05:27 am  से 06:21 am 

प्रातः सन्ध्या : 05:54 am से 07:15 am 

अभिजित मुहूर्त : 12:10 pm  से 12:52 pm 

विजय मुहूर्त : 02:17 pm  से 02:59 pm 

गोधूलि मुहूर्त : 05:37 pm  से 06:01 pm 

सायाह्न सन्ध्या : 05:48 pm  से 07:08 pm 

अमृत काल : 01:59 pm  जनवरी 18 से 03:44 am  जनवरी 18

निशिता मुहूर्त : 12:04 am  जनवरी 18 से 12:58 am , जनवरी 18

सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:37 am  जनवरी 18 से 07:15 am  जनवरी 18


अशुभ समय


राहुकाल : 08:34 am  से 09:53 am 

यमगण्ड : 11:12 am  से 12:31 pm 

आडल योग : 04:37 am , जनवरी 18 से 07:15 am , जनवरी 18

दुर्मुहूर्त : 12:52 pm  से 01:35 pm 

02:59 pm  से 03:41 pm 

गुलिक काल : 01:50 pm  से 03:10 pm 

वर्ज्य : 03:23 pm  से 05:09 pm 

बाण : अग्नि - 01:26 pm  तक

भद्रा : 07:15 pm  से 04:21 pm 

===============

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

       पंडित 

मनोज कृष्ण शास्त्री 

    9993874848

===============

रविवार, 16 जनवरी 2022

खुद को परियोजना अधिकारी बता लोगो के साथ कर रहा था ठगी, पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी से जब्त किया साढ़े सात लाख का मशरूका।

कटनी -: पुलिस के हाथ एक ऐसा आरोपी लगा है जो खुद को आवास परियोजना अधिकारी बताकर लोगो को आवास आवंटन करवाने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ाने का काम करता था। ये आरोपी बड़े ही हाईप्रोफाइल तरीके से काम करता था। इसके लिए वो गांव के ज्यादातर सीधे सादे लोगो को निशाना बनाकर उनके पास पहुंचता और आवास आवंटन करवाने के नाम पर आधार कार्ड लेकर बायोमैट्रिक थम मशीन पर अंगूठा लगवाता और उनके बैक खाते से पैसे को किसी एकाउंट में पलटी कर देता...। कोई इस पर शक न करे इसके लिए ये खुद को मानवाधिकार का हिस्सा व पत्रकार बताया करता था। लेकिन इस ठग का खुलासा तब हुआ जब कुठला थाना क्षेत्र के हरिमोहन गौतम नामक बुजुर्ग ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

            पीड़ित हरिमोहन गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति मिला जो खुद को आवास परियोजना अधिकारी बता रहा था बोला मैं तुमको आवास आवंटित करवा दूंगा इसके लिए आधारकार्ड ले आओ। जिसके बाद मैं आधारकार्ड दिया और उसने थम मशीन से मेरा अंगूठा ले लिया जिसके कुछ मिनट बाद ही मेरे बैंक खाते से 10हजार उड़ गए। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कुठला थाने पर कराई है। 

               पूरे मामले पर प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया हमने एक व्यक्ति को पकड़ा है जिसका नाम ज्ञानीश सोनी बताया गया ये शख्स अधिकारी बनकर लोगो के बीच जाता और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आधारकार्ड लेता ओर थम मशीन पर अंगूठा लगवाकर उनके खाते से पैसे उड़ा लेता। ऐसी ही शिकायत हरिमोहन गौतम ने दर्ज करवाई जिसके बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 90हजार नगद, कार, चैनल की आईडी, माइक, मानवाधिकार से जुड़े फर्जी कागजात भी मिले है। आपको बता दे आरोपी ने कई जिलों में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है वही पूर्व में लोगो की नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लिया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर 420 के तहत मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया है।

बड़ी घटना - बस और ट्रक में भिड़ंत , घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

कटनी - कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका में बड़े हनुमान जी मंदिर के पास बस और ट्रक की भिड़ंत  हो जाने से 7लोग घायल जिसमे 2 गंभीर बताये जा रहे हैं। 

कुठला पुलिस मौके से घायलों को लेकर  उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँची।।

शनिवार, 15 जनवरी 2022

कुंडली में भकूट दोष क्या कहलाता है ,भकूट दोष का दाम्पत्य जीवन पर प्रभाव

कुंडली में भकूट दोष क्या कहलाता है 

कुंडली में चंद्रमा 6-8, 9-5 या 2-12 का संयोजन कर रहा हो, तब भकूट दोष बनता है। अगर वर की चंद्र राशि मेष है, और महिला का कन्या है, तब 6-8 का भकूट दोष बनता है, क्योंकि महिला की चंद्र राशि पुरूष की चंद्र राशि से षष्टम और पुरूष की चंद्र राशि महिला की चंद्र राशि से अष्टम पर होती है। इसी तरह का भकूट दोष चंद्र राशि के 9-5 और 2-12 संयोजन के लिए भी माना जाता है। 6-8 का भकूट दोष शादी शुदा जोड़ो के लिए स्वास्थ्य की गंभीर समस्या पैदा कर सकता है, 9-5 का भकूट दोष संतान की समस्या का कारण होता है, और 2-12 का भकूट दोष वित्तीय समस्याएं पैदा करता है।

कुंडली मिलान के क्रम में यदि भकूट दोष बन रहा है तो शादी नहीं करने के लिए सलाह देते हैं।

 हालांकि केवल एक दोष के आधार पर कभी भी शादी न करने की सलाह नहीं देनी चाहिए क्योकि ऐसे अनेक दम्पति है जो मेरे पास आते है जिनके कुंडली में भकूट दोष है फिर भी सुखमय दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे है। अतः विवाह आदि के लिए कुंडली मिलान की प्रक्रिया में केवल गुण मिलान कर लेना ही पर्याप्त नहीं है यदि कोई ज्योतिषी ऐसा करते है तो यह उचित नहीं है सॉफ्टवेयर के आधार पर कुण्डली मिलान नही करना चाहिए,और न ही बताना चाहिए ऐसा करने से ही ज्योतिषी के प्रति अविश्वास पैदा होता है। अतः विवाह के सम्बन्ध में कोई निर्णय लेने से पहले लड़का और लड़की की कुंडली में ग्रहो की स्थिति, उच्च, नीच, योग व संतान योग कैसा है इस पर विचार करके ही शादी करने और न करने का सलाह देनी चाहिए।

*भकूट दोष का दाम्पत्य जीवन पर प्रभाव-*

कुंडली मिलान में तीन प्रकार से भकूट दोष बनता है जिसकी चर्चा ऊपर की गई है।

 षडा -अष्टक 6/8 भकूट दोष होने से वर-वधू में से एक की मृत्यु हो जाती है या आपस में लड़ाई झगड़ा होते रहता है।

 नवम-पंचम ( 9/5) भकूट दोष होने से संतान की हानि होती है या संतान के जन्म में मुश्किल आती है या फिर संतान होती ही नहीं।

 द्वी-द्वादश ( 2/12) भकूट दोष होने से वर-वधू को निर्धनता का सामना करना पड़ता या दोनों बहुत ही खर्चीले होते है।

*भकूट दोष का परिहार-*

भकूट मिलान में तीन प्रकार के दोष होते हैं, जैसे षडाष्टक दोष, नव-पंचम दोष और द्वि-द्वादश दोष होता है, इन तीनों ही दोषों का परिहार भी हो जाता है।

 *षडाष्टक दोष का परिहार*

यदि वर-वधु की मेष/वृश्चिक, वृष/तुला, मिथुन/मकर, कर्क/धनु, सिंह/मीन या कन्या/कुंभ राशि है तब यह मित्र षडाष्टक होता है अर्थात इन राशियों के स्वामी ग्रह आपस में मित्र होते हैं. मित्र राशियों का षडाष्टक शुभ माना जाता है।

यदि वर-वधु की चंद्र राशि स्वामियों का षडाष्टक शत्रु वैर का है तब इसका परिहार करना चाहिए।

मेष/कन्या, वृष/धनु, मिथुन/वृश्चिक, कर्क/कुंभ, सिंह/मकर तथा तुला/मीन राशियों का आपस में शत्रु षडाष्टक होता है इनका पूर्ण रुप से त्याग करना चाहिए।

यदि तारा शुद्धि, राशियों की मित्रता हो, एक ही राशि हो या राशि स्वामी ग्रह समान हो तब भी षडाष्टक दोष का परिहार हो जाता है।

 नवम पंचम दोष का परिहार-

नवम पंचम दोष का परिहार भी शास्त्रों में दिया गया है, जब वर-वधु की चंद्र राशि एक-दूसरे से 9/5 पर स्थित होती है तब नवम पंचम दोष माना जाता है, नवम पंचम का परिहार निम्न से हो जाता है-

यदि वर की राशि से कन्या की राशि पांचवें स्थान पर पड़ रही हो और कन्या की राशि से लड़के की राशि नवम स्थान पार पड़ रही हो तब यह स्थिति नवम पंचम की शुभ मानी गई है।

मीन/कर्क, वृश्चिक/कर्क, मिथुन/कुंभ और कन्या/मकर यह चारों नव-पंचम दोषों का त्याग करना चाहिए।

यदि वर-वधु की कुंडली के चंद्र राशिश या नवांशपति परस्पर मित्र राशि में हो तब नवम-पंचम का परिहार होता है।

 द्वि- द्वादश दोष का परिहार-

लड़के की राशि से लड़की की राशि दूसरे स्थान पर हो तो लड़की धन की हानि करने वाली होती है लेकिन 12वें स्थान पर हो तब धन लाभ कराने वाली होती है।

द्वि-द्वादश दोष में वर-वधु के राशि स्वामी आपस में मित्र हैं तब इस दोष का परिहार हो जाता है।

सिंह और कन्या राशि द्वि-द्वार्दश होने पर भी इस दोष का परिहार हो जाता है परन्तु इसमें कई ज्योतिषियो का मतभेद है।

कुंडली मिलान का सही तरीका सिर्फ सॉफ्टवेयर पर निर्भर न हो यदि रिश्ता अच्छा है तो दोनों की कुंडली का विश्लेषण अलग अलग करवा लेना ज्यादा उचित है आने वाली महादशा किस ग्रह की है संतान योग कैसा है विवाह के सुख की आयु कितनी है नक्षत्र स्वामी कहा विराजित है । लड़की और लड़के वर्ण मिलान भी के जगह काम कर जाता है ऐसे बहुत सी स्थिति बन ही जाती , परन्तु कुंडली मे यदि जीवनसाथी की आयु कम हो तो सामने वाली कुंडली मे आयु देखे संतान सुख का अभाव है तो वो भी देखना अनिवार्य है।

कुंडली की अधिक *जानकारी के लिए संपर्क करें* 

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

    9993874848

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

नाबालिग की हत्या मामले में गुमराह परिजनों को पुलिस अधीक्षक की समझाईश ,चारों आरोपियों पर है हत्या का मामला दर्ज

कटनी -: जिले की स्लिमीनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरवारा में 6 जनवरी2022 को घर से लापता हुए नाबालिग बालक की दो दिन बाद लाश ही मिली थी कि पुलिस ने तत्परता मामले की जांच करते हुए आरोपियों को भी खोज निकाला । जिसमे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। हालांकि मामला तब परिजनों व ग्रामीणों के लिए संदेहास्पद हो गया जब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलवाई और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने चार आरोपियों में दो आरोपियों पर ipc के तरह 302 व दो आरोपियों पर ipc की धारा 202 के तरह मामला दर्ज करने की बात जारी कर दी। वही जब पुलिस अधीक्षक से मृतक के परिजनों ने बात की एसपी सुनील जैन से मामला स्पष्ट करते हुए बताया कि चारों आरोपियों पर ipc की धारा  363, 302, 202 व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है किसी भी प्रकार अपवाहों पर मत आए जांच भी 90 दिन चलना है अगर कोई और भी दोषी होता है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

जिला न्यायाधीश श्री नोटिया ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, कोरोना गाइडलान का पालन करने दिए निर्देश, मास्क का किया वितरण

कटनी -: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश, सचिव दिनेश कुमार नोटिया द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 153 महाराणा प्रताप वार्ड कटनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के कुछ बच्चे बिना मास्क के पाए गए। सचिव द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उपस्थित बच्चों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने, मास्क लगाने, सैनेटाईजर या साबुन से एक निश्चित अंतराल पर हाथ धोने और कोरोना संबंधी अन्य महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित बच्चों और कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए गए।

इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर, जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश व सचिव श्री नोटिया ने उपस्थित महिलाओं को भरण पोषण, विधि, घरेलु हिंसा, किशोर न्याय अधिनियम, अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, मोटर व्हीकल एक्ट, बच्चों के अधिकार एवं कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलव्ही मनीषा प्यासी, सुनीता केवट, अजय बुरडे, जिला प्राधिकरण के कर्मचारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

मकर संक्रांति विशेष - मकर संक्रांति और सूर्य उपासना द्वारा अपना जीवन तेजस्वी बना सकते है,

मकर संक्रांति विशेष

================
मकर संक्रांति और सूर्य उपासना द्वारा अपना जीवन तेजस्वी बना सकते है,

🚩 मकर संक्रांति नैसर्गिक पर्व है । किसी व्यक्ति के आने-जाने से या किसी के अवतार के द्वारा इस पर्व की शुरुआत नहीं हुई है । प्रकृति में होने वाले मूलभूत परिवर्तन से यह पर्व संबंधित है और प्रकृति की हर चेष्टा व्यक्ति के तन और मन से संबंध रखती है । इस काल में भगवान भास्कर की गति उत्तर की तरफ होती है । अंधकार वाली रात्रि छोटी होती जाती है और प्रकाश वाला दिन बड़ा होता जाता है ।

🚩पुराणों का कहना है कि इन दिनों देवता लोग जागृत होते हैं । मानवीय 6 महीने दक्षिणायन के बीतते हैं, तब देवताओं की एक रात होती है । उत्तरायण के दिन से देवताओं की सुबह मानी जाती है ।

🚩ऋग्वेद में आता है कि सूर्य न केवल सम्पूर्ण विश्व के प्रकाशक, प्रवर्त्तक एवं प्रेरक हैं वरन् उनकी किरणों में आरोग्य वर्धन, दोष-निवारण की अभूतपूर्व क्षमता विद्यमान है । सूर्य की उपासना करने एवं सूर्य की किरणों का सेवन करने से कई प्रकार के शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक लाभ होते हैं ।

🚩जितने भी सामाजिक एवं नैतिक अपराध हैं वे विशेषरूप से सूर्यास्त के पश्चात अर्थात् रात्रि में ही होते हैं । सूर्य की उपस्थिति मात्र से ही दुष्प्रवृत्तियां नियंत्रित हो जाती हैं । सूर्य के उदय होने से समस्त विश्व में मानव, पशु-पक्षी आदि क्रियाशील होते हैं । यदि सूर्य को विश्व-समुदाय का प्रत्यक्ष देव अथवा विश्व-परिवार का मुखिया कहें तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ।

🚩वैसे तो सूर्य की रोशनी सभी के लिए समान होती है परन्तु उपासना करके उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर व्यक्ति सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक उन्नत हो सकता है तथा समाज में अपना विशिष्ट स्थान बना सकता है ।

🚩सूर्य एक शक्ति है । भारत में तो सदियों से सूर्य की पूजा होती आ रही है । सूर्य तेज और स्वास्थ्य के दाता माने जाते हैं । यही कारण है कि विभिन्न जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग दैवी शक्ति के रूप में सूर्य की उपासना करते हैं ।

🚩सूर्य की किरणों में समस्त रोगों को नष्ट करने की क्षमता विद्यमान है । सूर्य की प्रकाश – रश्मियों के द्वारा हृदय की दुर्बलता एवं हृदय रोग मिटते हैं । स्वास्थ्य, बलिष्ठता, रोगमुक्ति एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए सूर्योपासना करनी ही चाहिए ।

🚩सूर्य नियमितता, तेज एवं प्रकाश के प्रतीक हैं । उनकी किरणें समस्त विश्व में जीवन का संचार करती हैं । भगवान सूर्य नारायण सतत् प्रकाशित रहते हैं । वे अपने कर्त्तव्य पालन में एक क्षण के लिए भी प्रमाद नहीं करते, कभी अपने कर्त्तव्य से विमुख नहीं होते । प्रत्येक मनुष्य में भी इन सदगुणों का विकास होना चाहिए । नियमितता, लगन, परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय द्वारा ही मनुष्य जीवन में सफल हो सकता है तथा कठिन परिस्थितियों के बीच भी अपने लक्ष्य तक पहुँच सकता है ।

🚩सूर्य बुद्धि के अधिष्ठाता देव हैं । सभी मनुष्यों को प्रतिदिन स्नानादि से निवृत्त होकर एक लोटा जल सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए । अर्घ्य देते समय इस बीजमंत्र का उच्चारण करना चाहिएः ॐ ह्रां ह्रीं सः सूर्याय नमः । इस प्रकार मंत्रोच्चारण के साथ जल देने से तेज एवं बौद्धिक बल की प्राप्ति होती है ।

🚩सूर्योदय के बाद जब सूर्य की लालिमा निवृत्त हो जाय तब सूर्याभिमुख होकर कंबल अथवा किसी विद्युत कुचालक आसन् पर पद्मासन अथवा सुखासन में इस प्रकार बैठें ताकि सूर्य की किरणें नाभि पर पड़े । अब नाभि पर अर्थात् मणिपुर चक्र में सूर्य नारायण का ध्यान करें ।

🚩यह बात अकाट्य सत्य है कि हम जिसका ध्यान, चिन्तन व मनन करते हैं, हमारा जीवन भी वैसा ही हो जाता है । उनके गुण हमारे जीवन में प्रकट होने लगते हैं ।

🚩नाभि पर सूर्यदेव का ध्यान करते हुए यह दृढ़ भावना करें कि उनकी किरणों द्वारा उनके दैवी गुण आप में प्रविष्ट हो रहे हैं । अब बायें नथुने से गहरा श्वास लेते हुए यह भावना करें कि सूर्य किरणों एवं शुद्ध वायु द्वारा दैवीगुण मेरे भीतर प्रविष्ट हो रहे हैं । यथासामर्थ्य श्वास को भीतर ही रोककर रखें । तत्पश्चात् दायें नथुने से श्वास बाहर छोड़ते हुए यह भावना करें कि मेरी श्वास के साथ मेरे भीतर के रोग, विकार एवं दोष बाहर निकल रहे हैं । यहाँ भी यथासामर्थ्य श्वास को बाहर ही रोककर रखें तथा इस बार दायें नथुने से श्वास लेकर बायें नथुने से छोड़ें । इस प्रकार इस प्रयोग को प्रतिदिन दस बार करने से आप स्वयं में चमत्कारिक परिवर्तन महसूस करेंगे । कुछ ही दिनो के सतत् प्रयोग से आपको इसका लाभ दिखने लगेगा । अनेक लोगों को इस प्रयोग से चमत्कारिक लाभ हुआ है ।

🚩सूर्य की रश्मियों में अद्भुत रोगप्रतिकारक शक्ति है । दुनिया का कोई वैद्य अथवा कोई मानवी इलाज उतना दिव्य स्वास्थ्य और बुद्धि की दृढ़ता नहीं दे सकता है, जितना सुबह की कोमल सूर्य-रश्मियों में छुपे ओज-तेज से मिलता है ।

🚩भगवान सूर्य तेजस्वी एवं प्रकाशवान हैं । उनके दर्शन व उपासना करके तेजस्वी व प्रकाशमान बनने का प्रयत्न करें । ऐसे निराशावादी और उत्साहहीन लोग जिनकी आशाएँ, भावनाएँ व आस्थाएँ मर गयी हैं, जिन्हें भविष्य में प्रकाश नहीं, केवल अंधकार एवं निराशा ही दिखती है ऐसे लोग भी सूर्योपासना द्वारा अपनी जीवन में नवचेतन का संचार कर सकते हैं ।

🚩क्या करें मकर संक्रांति को..???

🚩मकर संक्रांति या उत्तरायण दान-पुण्य का पर्व है । इस दिन किया गया दान-पुण्य, जप-तप अनंतगुना फल देता है । इस दिन गरीब को अन्नदान, जैसे तिल व गुड़ का दान देना चाहिए। इसमें तिल या तिल के लड्डू या तिल से बने खाद्य पदार्थों को दान देना चाहिए । कई लोग रुपया-पैसा भी दान करते हैं।

🚩तिल का महत्व :-

🚩विष्णु धर्मसूत्र में उल्लेख है कि मकर संक्रांति के दिन तिल का 6 प्रकार से उपयोग करने पर जातक के जीवन में सुख व समृद्धि आती है ।

★ तिल के तेल से स्नान करना ।
★ तिल का उबटन लगाना ।
★ पितरों को तिलयुक्त तेल अर्पण करना।
★ तिल की आहुति देना ।
★ तिल का दान करना ।
★ तिल का सेवन करना।
================
जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
         पंडित
मनोज कृष्ण शास्त्री
    9993874848

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

जानिए किन विशेष ग्रहयोग के कारण होता हैं वैवाहिक जीवन में संघर्ष––


जानिए किन विशेष ग्रहयोग के कारण होता हैं वैवाहिक जीवन में संघर्ष*––


यदि कुंडली के सप्तम भाव में कोई पाप योग *(गुरु–चांडाल योग, ग्रहण योग अंगारक योग आदि)* बना हुआ हो तो वैवाहिक जीवन में तनाव और बाधाएं उपस्थित होती हैं।

यदि सप्तम भाव में कोई पाप ग्रह नीच राशि में बैठा हो तो वैवाहिक जीवन में संघर्ष की स्थिति बनती है।

राहु–केतु का सप्तम भाव में शत्रु राशि में होना भी वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बनता है।

यदि सप्तम भाव के आगे और पीछे दोनों और और पाप ग्रह हो तो यह भी वैवाहिक जीवन में बाधायें उत्पन्न करता है।

सप्तमेश का पाप भाव (6,8,12) में बैठना या नीच राशि में होना भी वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव का कारण बनता है।

पुरुष की कुंडली में शुक्र नीच राशि (कन्या) में हो, केतु के साथ हो, सूर्य से अस्त हो, अष्टम भाव में हो या अन्य किसी प्रकार पीड़ित हो तो वैवाहिक जीवन में तनाव और संघर्ष उत्पन्न होता है।

स्त्री की कुंडली में मंगल नीच राशि (कर्क) में हो, राहु शनि से पीड़ित हो बृहस्पति नीचस्थ हो राहु से पीड़ित हो तो वैवाहिक जीवन में बाधायें और वाद विवाद उत्पन्न होते हैं।

पाप भाव (6,8,12) के स्वामी यदि सप्तम भाव में हो तो भी वैवाहिक जीवन में विलम्ब और बाधाएं आती हैं।

सप्तम में शत्रु राशि या नीच राशि (तुला) में बैठा सूर्य भी वैवाहिक जीवन में बाधायें और संघर्ष देता है।


*विशेष* – यदि पीड़ित सप्तमेश, सप्तम भाव, शुक्र और मंगल पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि पड़ रही हो तो ऐसे में वैवाहिक जीवन की समस्याएं अधिक बड़ा रूप नहीं लेती और उनका कोई ना कोई समाधान व्यक्ति को मिल जाता है, वैवाहिक जीवन की समस्यायें अधिक नकारात्मक स्थिति में तभी होती हैं जब कुंडली में वैवाहिक जीवन के सभी घटक पीड़ित और कमजोर हो और शुभ प्रभाव से वंछित हो तो सुख का अभाव बना रहता है 

================

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें*

*जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ* 

       *पंडित* 

*मनोज कृष्ण शास्त्री*

     *9993874848*

================

इस जिले में 14 जनवरी के दिन 356 क्रांतिकारियों ने दी थी शहादत, जलियांवालाबाग की तरह ही बरबर्तापूर्ण थी यह घटना

सीहोर -:ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1857 की क्रांति को भारतीय इतिहास में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में देखा जाता है। मेरठ से 10 मई 1857 को सैनिक विद्रोह के रूप में शुरू हुई इस क्रांति ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों में असंतोष फैलता गया और धीरे धीरे इस आन्दोलन ने उग्र रूप ले लिया। पूरे देश के साथ ही मध्य भारत में भी अंग्रेजी हुकूमत ने इस विद्रोह को दबाने के लिए अनेक क्रांतिकारियों को गोली से भून दिया। 

           अंग्रेजी शासन के खिलाफ मध्य भारत  में चल रहे विद्रोह में सीहोर की बरबर्तापूर्ण घटना को जलियांवालाबाग हत्याकांड की तरह माना जाता है। दस मई 1857 को मेरठ की क्रांति से पहले ही सीहोर में क्रांति की ज्वाला सुलग गईं थी। मेवाड़, उत्तर भारत से होती हुई क्रांतिकारी चपातियां 13 जून 1857 को सीहोर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गयी थी। एक अगस्त 1857 को छावनी के सैनिकों को नए कारतूस दिए गए। इन कारतूसों में सूअर और गाय की चर्बी लगी हुई थी। जांच में सुअर और गाय की चर्बी के उपयोग की बात सामने आने पर सैनिकों में आक्रोश और बढ़ गया। सीहोर छावनी के सैनिकों ने सीहोर कॉन्टिनेंट पर लगा अंग्रेजों का झंडा उतार कर जला दिया और महावीर कोठ और वलीशाह के संयुक्त नेतृत्व में स्वतंत्र सिपाही बहादुर सरकार का ऐलान किया। जनरल ह्यूरोज को जब सीहोर की क्रांतिकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसे बलपूर्वक कुचलने के आदेश दिए।

     सीहोर में जनरल ह्यूरोज के आदेश पर 14 जनवरी 1858 को सभी 356 क्रांतिकारियों को जेल से निकालकर सीवन नदी किनारे सैकड़ाखेड़ी चांदमारी मैदान में लाया गया। इन सभी क्रांतिकारियों को एक साथ गोलियों से भून दिया गया था। जनरल ह्यूरोज इन क्रांतिकारियों के शव पेड़ों पर लटकाने के आदेश दिए और शवों को पेड़ों पर लटकाकर छोड़ दिया गया था। दो दिन बाद आसपास के ग्रामवासियों ने इन क्रांतिकारियों के शवों को पेड़ से उतारकर इसी मैदान में दफनाया था। मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को बड़ी संख्या में नागरिक सैकड़ाखेड़ी मार्ग पर स्थित शहीदों के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।

आज का राशि फल व पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी से, आज का राशि फल एवं पंचांग, 13 जनवरी 2022गुरुवार

आज का राशि फल व पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री जी से, आज का राशि फल एवं पंचांग, 13 जनवरी 2022गुरुवार 

================

1---मेष  --राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चा वाला रहेगा, जो लोग किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज कंपनी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। कुछ लोगों को आज अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके कारण परिवार का माहौल भी थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, जो लोग आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज अपने व्यवसाय में तेजी देखने को मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आज आप कहीं अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें

2--वृष --राशि

आज आपको अपने घर के लोगों से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपका कोई ऐसा राज ना खुल जाए, जो आपने अभी तक किसी को नहीं बताया था। आज आप किसी भूमि व वाहन खरीदने की भी तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज माता पिता जी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। 

3--मिथुन  --राशि

आज आप धीमी गति से चल रहे अपने कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा करेंगे, तो वह भी काफी हद तक आपकी परेशानियों से आपको मुक्ति दिलवा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को ध्यान से कार्य करना होगा, नहीं तो आपको किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। संतान को यदि कोई कोर्स करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

4----कर्क -- राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी और त्यौहार जैसा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। आज आपको अपने खर्चे को अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उनकी धन कोष में कमी आ सकती है, जिसके कारण की आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

5--सिंह  ---राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा ,क्योंकि आज खानपान की वजह से आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए यदि आज घर में पकवान, मिठाई आदि बने, तो उन पर विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है। सायंकाल का समय बच्चे आपके साथ घूमने जाने की फरमाइश कर सकते हैं, आप उन्हे मूवी माल आदिलेकर जा सकते हैं। यदि आज कहीं जाए, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपको कोई चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी कर रहे जातकों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है।

6--कन्या ---राशि

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आपका यदि कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा था, तो उसमें दोपहर बाद आज आपका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी प्रतिक्षा भी लंबे समय से कर रहे थे जिसके कारण आप और आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न चित्त हो उठेंगे व आज आप किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप अपने बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपके जरूरी कार्य आगे के लिए टाल सकते हैं। शाम के समय आज आपकी माता जी को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि उनके कष्टों में वृद्धि हो, तो आज डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

7---तुला --राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको उनसे बात करते समय ध्यान देना होगा व थोड़ा संभलकर करनी होगी, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी सामाजिक समारोह में भी आज आप हिस्सा ले सकते हैं।आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने होगे, नहीं तो परिवार के सदस्यों में कोई आपसी घमासान छिड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

8--वृश्चिक  --राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स को करना चाहते हैं, तो उसमें भी उन्हें एडमिशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने परिवार के सदस्यों से को बताकर जाए, तो बेहतर रहेगा। आज आपके व्यवसाय में यदि कुछ परेशानी आ रही थी, तो उन्हें आप अपने बड़े भाई अथवा बड़ी बहन की मदद से काफी हद तक दूर करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको किसी भी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो बाद में यह आपके रिश्तो में दरार डलवा सकता है।

9----धनु ---राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि घर परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और उसे दूर कर आप एक दूसरे के गले मिलेंगे। यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच आज कोई बात बने, तो उसमें एक दूसरे से लड़ने से बेहतर होगा कि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करे, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। छोटे बच्चे आज आपसे घूमने की फरमाइशे कर सकते हैं और आप उन्हे पूरी करते नजर आएंगे। आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि यह व्यक्ति भरोसे के लायक है या नहीं तो बाद में आपको धोखा मिल सकता है।

10---मकर  राशि

आज आप अपने पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने जीवन के किसी भी फैसले को जोश में लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहे। आपके जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे,तो आज आप उन्हे अपने मित्रों के सगे संबंधियों से बातचीत करके आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ आवश्यकताओं की खरीदारी की वस्तुओं की शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

11----कुंभ  राशि

आज आपकी वाणी की मिठास आपके चारों ओर के लोगों को आपका अपना बनाएंगी, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, जिसका बहुत बड़ा लाभ सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को होने वाला है। आपके पास जरूरी कार्य ज्यादा ना होने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने माता पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ लोगों से भी मिलजुल सकते हैं। यदि आपने कुछ समय पहले शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश किया था, तो आज आपको वह धन लाभ दे सकता है।

12---मीन  राशि

आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी वजह सदस्य की सलाह को मानकर किसी नए व्यवसाय को भी कर सकते हैं, जिसमें आपको तरक्की मिलेगी व आपको धन लाभ भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो परिवार के लोगों से बात करके व सलाह मशवरा करके की यात्रा आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी, लेकिन रास्ते में आपको अपने जरूरी वह कीमती सामानों की सुरक्षा रखनी होगी, नहीं तो आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।

================

*आज का पंचांग* 

===============

 *दिनांक - 13 जनवरी 2022*

 *दिन - गुरुवार*

 *विक्रम संवत - 2078*

 *शक संवत -1943*

 *अयन - दक्षिणायन*

 *ऋतु - शिशिर* 

 *मास -  पौस*

 *पक्ष -  शुक्ल* 

 *तिथि - एकादशी शाम 07:32 तक तत्पश्चात द्वादशी*

 *नक्षत्र - कृत्तिका शाम 05:07 तक तत्पश्चात रोहिणी*

 *योग - शुभ दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात शुक्ल*

  *राहुकाल -  दोपहर 02:10 से शाम 03:32 तक*

 *सूर्योदय - 07:19*

 *सूर्यास्त - 18:15*

 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयंती, लोहड़ी पर्व (पंजाब हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर)*

 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  (संपूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम पाठ  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते है 


 *पुत्रदा एकादशी* 

 *पुत्रदा एकादशी ( पुत्र की इच्छा से व्रत करनेवाला पुत्र पाकर स्वर्ग का अधिकारी हो जाता है | सब पापों को हरनेवाले इस व्रत का माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अग्निष्टोम यज्ञ का फल मिलता है | 


 *14 जनवरी 2022 शुक्रवार को (पुण्यकाल दोपहर 02:30 से सूर्यास्त तक) मकर संक्रान्‍ति (उत्तरायण) है।*===============

     जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

              पंडित

      मनोज कृष्ण शास्त्री 

           9993874848

================

बुधवार, 12 जनवरी 2022

स्‍वामी विवेकानंद जयंती आज , उनके जीवन से जुड़ी ये रोचक बातें

स्‍वामी विवेकानंद जयंती आज ,

उनके जीवन से जुड़ी ये रोचक बातें

भारत के महान पुरुषों में से एक और महान विचारक स्‍वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है। इसे देश भर में राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। स्‍वामी विवेकानंद का बेहद साधारण जीवन और उनके महान विचार हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत जैसा है।

रामकृष्‍ण मिशन और रामकृष्‍ण मठ की स्‍थापना

स्‍वामी विवेकानंद एक महान विचारक और ऐसे हिंदू नेता थे, जिन्‍होंने भारत की आध्‍यात्मिक संस्‍कृति को विश्‍व भर में एक नई पहचान दिलाई। इसी दिशा में उन्‍होंने रामकृष्‍ण मिशन और रामकृष्‍ण मठ की स्‍थापना की। उनका जन्‍मदिन हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्‍ण पक्ष की सप्‍तमी को माना जाता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्‍मदिन हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। देश भर में इसे राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रामकृष्‍ण मिशन और रामकृष्‍ण मठ की विभिन्‍न शाखाओं में हवन, धार्मिक प्रवचन जैसे आध्‍यात्कि कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

ऐसा था बचपन

स्‍वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्‍त था और वह बेहद नटखट और शरारती थे। कई बार उनकी माताजी भुवनेश्वरी देवी उनको शांत करने के लिए एक अलग तरीका अपनाती थीं। वह उनका सिर ठंडे पानी में डुबो कर ‘ओम नम: शिवाय’ का जाप करती। इसके बाद वह तुरंत शांत हो जाया करते थे। स्‍वामीजी को पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों से खास लगाव था। यहां तक कि उन्‍होंने बचपन में गाय, बंदर, बकरी, मोर और कई कबूतर पाल रखे थे। आध्‍यात्म के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था और वह अक्‍सर साधु-संतों के प्रवचनों को सुना करते थे। नरेंद्रनाथ दत्त 25 साल की उम्र में घर-बार छोड़कर संन्यासी बन गए थे। संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद पड़ा।

जब अमेरिका में बजीं तालियां

अमेरिका में एक बार हुई धर्म संसद में जब स्‍वामी विवेकानंद ने अमेरिकी लोगों को ‘भाइयों और बहनों’ कहकर अपना भाषण शुरू किया तो आर्ट इंस्‍टीट्यूट ऑफ शिकागो में 2 मिनट तक तालियां बजाती रहीं। 11 सितंबर 1893 का वो द‍िन हमेशा-हमेशा के ल‍िए इतिहास में दर्ज हो गया।

रामकृष्‍ण परमहंस से उनका संवाद

बताया जाता है कि स्‍वामी विवेकानंद तब महान समाज सुधारक रामकृष्‍ण परमहंस से मिले तो उन्‍होंने वही सवाल किया जो वह औरों से भी पहले कर चुके थे। उनका सवाल था, ‘क्‍या आपने कभी भगवान को देखा है ?’ इस पर रामकृष्‍ण परमहंस का जवाब था, ‘मैं भगवान को उतना ही साफ देख रहा हूं जितना कि तुम्हें देख सकता हूं। फर्क सिर्फ इतना है कि मैं उन्हें तुमसे ज्यादा गहराई से महसूस कर सकता हूं।’

आज का राशि फल व पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री से , 12 जनवरी 2022बुधवार

राशि फल व  पंचांग जाने पं,मनोज कृष्ण शास्त्री से,,,,,


आज का राशि फल एवं पंचांग 

12 जनवरी 2022बुधवार

================

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन संतान की शिक्षा की समस्या को सुलझाने व किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगे रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी समस्याओं का हल भी आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिल दिलवायेगी। आज आपके कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जायेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति भी आपका व्यवहार बदल जाएगा, जिसके कारण वह भी आपसे परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपको व्यापार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपनी  संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, लेकिन उसके प्रति लापरवाह थे। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नयी उपलब्धि हाथ लगेगी, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा, बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप व्यापार में भी खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व आज उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि आपके अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपको आपक पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी यदि विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन माता पिता के आशीर्वाद से सुखमय व्यतीत करेंगे। आज आपकी संतान आपसे कोई महंगा गिफ्ट मांग सकती है और जो आपको लेना भी पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन यदि आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो आपको उसमें परिवार में सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिनसे आपको कुछ सीखने को भी मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति ना हो, जिसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़े, इसलिए आज आपको अपने आसपास के लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार से कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण दोनों का आपसी वाद विवाद भी हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनका दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे भी पीछा छूट सकता है। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी होने वाली है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको आगे बढ़कर अफसर को पहचान कर उस पर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे

================

  ।।आज का पंचांग।। 

==============

12 जनवरी 2022 बुधवार 

================

तिथि--दशमी 16:48:31

पक्ष----शुक्ल

नक्षत्र-भरणी--13:58:46

योग--साध्य--11:36:04

करण--गर--16:48:31

करण-वणिज-30:09:11

माह------पौष

सूर्य--राशि ,,,  धनु

रितु-----हेमंत

आयन ---दक्षिण

संवत्सर (उत्तर) आनंद

विक्रम संवत---2078 

 शक संवत‐---1943 

दिशा शूल---उत्तर दिशा 

सूर्योदय----06:54:22

सूर्यास्त---17:39:10

दिन काल---10:44:47

रात्री काल---13:15:14

===============

आज जन्में जातक के नक्षत्र पद नाम 

================

पद, चरण--3 

ले -भरणी07:14:074 

लो-भरणी13:58:461 

अ-कृत्तिका20:44:292 

ई--कृत्तिका27:31:01

================

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

       9993874848

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

72 घण्टे के अन्दर बैंक चोरी मामले का बड़वारा पुलिस ने किया खुलाशा चोरी के पैसे सहित शातिर चोर गिरफ्तार , पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये इनाम राशि देने की घोषणा

कटनी /अमित तिवारी: - 07.01.2022 को पीड़ित स्वप्निल शर्मा बैंक मैनेजर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बड़वारा जिला कटनी का रिपोर्ट कराया कि दिनाँक 06.01.2020 को बैंक कार्य के बाद बैंक बंद कर गया था दिनाँक 07.01.2022 को सुबह आकर देखा तो तिजोरी का टाला टूटा मिला और तिजोरी मे रखे पैसे भी नहीं थे कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि मे तिजोरी वाले रूम की दीवाल मे सेन्घमारी  कर तिजोरी तोड़कर तिजोरी मे रखे एक लाख सत्ताईस हजार दो सौ बारह  रूपये चोरी कर ले गया है उक्त मामले में पीड़ित की शिकायत रिपोर्ट पर अप.क्र . 12/2022 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया 

की गई कार्यवाही : उपरोक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन कटनी के निर्देशन मे श्रीमान् अति . उप पुलिस अधीक्षक शालिनी परस्ते के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उनि अंकित मिश्रा को टीम बनाकर तत्काल बैंक चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 10000 रूपये नगद ईनाम दिये जाने की उद्घोषणा की गई । थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात चोरी की तलाश पतासाजी करने एवं संदेहियो पर निगरानी हेतु कहा गया दौरान आरोपियो की पता - तलाश के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली ग्राम रोहनिया निवासी सुभाष यादव घटना दिनाँक के बाद से ही लगातार अपने दोस्तो को पार्टी दे रहा है व पैसे खर्चा कर रहा है कि सूचना पर तत्काल संदेही सुभाष यादव को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई जो बताया कि मेरी शादी होने वाली थी जिसके खर्चे के लिये मै कई दिनो से बैंक चोरी की योजना बनाकर लगातार बैंक व इसके आसपास की रैकी कर रहा था दिनाँक 6-7 की रात्रि को मै मोटर सायकिल से बड़वारा आकर सब्बल से बैंक की दीवाल तोड़कर बैंक के अन्दर रखे लोहे के पाईप से तिजोरी तोड़कर तिजोरी में रखे पैसे व वही पर रखी जैकेट चोरी कर अपने साथ ले गया था चोरी किये गये पैसों में से कुछ पैसा मैने खर्च कर दिया है एवं 13000 रूपये का कटनी से मोबाईल खरीद लिया है बाकी बचा पैसा मेरे पास घर मे रखा है आरोपी के पास से बैंक से चोरी किये 114000 रूपये नगद , एक मोटर सायकिल , एक मोबाईल एवं जैकेट बिधिवत् जप्त किये गये । घटना में प्रयुक्त सब्बल , पाईप घटना स्थल के आसपास से जप्त किये गये । आरोपी सुभाष यादव पिता बांके लाल यादव उम्र 29 वर्ष निवासी रोहनिया थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका : - बैंक चोरी का खुलाशा करने में थाना प्रभारी उनि अंकित मिश्रा , उनि के . के . सिंह , उनि महेन्द्र बेन , प्र . आर . 353 लालजी यादव , 174 नितिन जायसवाल , 28 विजय चढ़ार प्र . आर . 319 रघुबीर सिंह , आर . 170 नंदकिशोर पटेल , 422 अभय यादव , 598 संतोष यादव , 631 राजकुमार , 556 हरिओम राजपूत , 549 बकील यादव , 720 आशीष तिवारी सायबर सेल आर . प्रशांत , सत्येन्द्र सिंह , अजय व मुखबिर की विशेष भूमिका रही । .

लोक सुरक्षा उपाय प्रवर्तन विधेयक के लिये आवश्यक कार्यवाही करें - मंत्री डॉ. मिश्रा - गृह मंत्री ने विभागीय समीक्षा कर दिये निर्देश

भोपाल -:गृह मंत्री डॉ. Dr. Narottam Mishra ने सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता बनाने के लिये लोक सुरक्षा उपाय प्रवर्तन विधेयक को शीघ्र लाने के लिये आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कमिश्नर प्रणाली में इंदौर और भोपाल में बेहतर कार्य होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रणाली को अन्य शहरों में भी लागू करने पर विचार करेंगे। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा आज मंत्रालय में Home Department of Madhya Pradesh की समीक्षा कर रहे थे। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और ओएसडी गृह श्री अशोक अवस्थी सहित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मौजूद थे।

गृह मंत्री ने विभागीय स्तर पर किये जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मॉल और अन्य व्यावसायिक स्थानों के साथ ही लोक सुरक्षा के लिये विभिन्न स्थानों पर क्लोज सर्किट टी.व्ही. कैमरे लगाये जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इसके लिये आवश्यक लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक को लाने के लिये पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित करें। गृह मंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अपराधियों की कार्य-प्रणाली के आधार पर अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जाये और अपराधों पर सख्ती से लगाम कसी जाये।

अधिकारियों द्वारा ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क, नए महिला थाने, मानव दुर्व्यापार निरोधी इकाइयों की स्थापना के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि आपरेशन मुस्कान में लगभग ढाई हजार बालिकाओं को अपराधियों से मुक्त कराया गया है। अपराधों में संलिप्त 304 अपराधियों को आजन्म कारावास की सजा दिलवाई गई। चिटफण्ड कम्पनियों से निवेशकों को 152 करोड़ रुपये से अधिक राशि वापस कराई गई। डीएनए लेब की परीक्षण क्षमता को लगभग तीन गुना बढ़ाया गया है, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 6 गुना किये जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

बैठक में बताया गया कि शराब माफियाओं से प्रदेश में 13 लाख लीटर शराब जब्त की गई। एक लाख से अधिक प्रकरण दर्ज किये गये। भू-माफियाओं से 14 हजार 786 एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। रेत माफियाओं के 4 हजार 772 चार पहिया वाहन जब्त किये गये। वर्ष 2021 में लगभग 5100 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। मिलावटखोरी करने वाले 61 लोगों को रासुका में निरुद्ध किया गया।

आज का राशिफल एवं पंचांग , 11जनवरी 2022 मंगलवार


आज का राशिफल एवं पंचांग

 11जनवरी 2022 मंगलवार 


मेष  राशिफल (Aries  Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अध्ययन करना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने को कहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसमें बाद में आपको मानसिक तनाव ही होगा, इसलिए आज आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज आपके पड़ोस का कोई सदस्य आपसे धन संबंधित कोई मदद मांग सकता है।



वृष  राशिफल (Taurus  Horoscope)

आज का दिन आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनकर उनको सुलझाने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आज आप अपनी और भी ध्यान नहीं देंगे। यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी फैसले को लेंगे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज पिताजी यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो उसे मान लेना बेहतर होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आज आप किसी की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसमें आपका भागदौड़ भी अधिक होगी व धन खर्च भी होगा।

 

मिथुन  राशिफल (Gemini  Horoscope)

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व परिवार के सदस्य भी उनके लिए आज किसी सरप्राइस का प्लान बना सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने से  डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय छोटे व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा।


कर्क  राशिफल (Cancer Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने व्यापार में भी लाभ उठा पाने में सफल रहेंगे।


सिंह  राशिफल (Leo  Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।


कन्या  राशिफल (Virgo  Horoscope)

यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ अपनी कुछ परेशानियों को बताकर अपने मन का कुछ हल्का करेंगे। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।


तुला राशिफल (Libra  Horoscope) 

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे। संतान को आज आप सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान के विवाह की चिंता सकती है। आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपनो के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार संबंधी किसी समस्या को अपने किसी परिजन से साझा कर सकते हैं।


वृश्चिक  राशिफल (Scorpio  Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप कहीं पर अपने धन का निवेश करें, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि उससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज आपकी वाणी आपके चारो और मिठास घोलने में कामयाब रहेगी, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है,  तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज आप यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करा रहे थे, तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे।


धनु  राशिफल (Sagittarius  Horoscope) 

आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, इसलिए आज आपको किसी से भी सलाह मशवरा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका आपका विरोधी हो। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को बनाते भी नजर आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपनी किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेगे।


मकर राशिफल (Capricorn Horoscope) 

विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में चार चांद लगेंगे, लेकिन आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, तभी वह किसी सही नौकरी पर पहुंच कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी की समस्याओं को सुनकर उन पर अमल करेंगे। आज आप अपने किसी परिजन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।


कुंभ  राशिफल  (Aquarius  Horoscope) 

आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग शेयरबाजार आदि में धन लगाते हैं वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको आय के विभिन्न स्त्रोतों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


मीन  राशिफल (Pisces  Horoscope)

आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, इसके लिए आप आज अपने कुछ जरूरी कार्य को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको वह भविष्य में परेशानी दे सकते हैं, जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, इन लोगों ने अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा

================

*आज का  पंचांग* 

================

*दिनांक - 11 जनवरी 2022*

 *दिन - मंगलवार*

*विक्रम संवत - 2078*

 *शक संवत -1943*

 *अयन - दक्षिणायन*

*ऋतु - शिशिर* 

 *मास -  पौस*

 *पक्ष -  शुक्ल* 

 *तिथि - नवमी दोपहर 02:21 तक तत्पश्चात दशमी*

 *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 11:10 तक तत्पश्चात भरणी*

 *योग - सिध्द सुबह 10:56 तक तत्पश्चात साध्य*

  *राहुकाल -  शाम 03:31 से शाम 04:53ह तक*

 *सूर्योदय - 07:19*

 *सूर्यास्त - 18:13*

 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

9993874848

लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि आज , शास्त्री जी के जीवन पर एक नजर

लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि आज

*****************************

देश के दूसरे प्रधानमंत्री और 'जय जवान, जय किसान ' का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। 11 जनवरी 1966 को उनका निधन हो गया था। अपनी साफ सुथरी छवि और सदागीपूर्ण जीवन के प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।


वो करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।


लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर एक नजर

========================

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय में हुआ था। उन्होंने काशी विद्यापीठ से अपनी पढ़ाई पूरी की। 1928 में उनका विवाह ललिता से हुआ। उनके कुल 6 बच्चे हुए। दो बेटियां-कुसुम और सुमन। चार बेटे-हरिकृष्ण, अनिल, सुनील और अशोक। उनके दो बेटों का निधन हो चुका है।


लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि वो प्रधानमंत्री जिसकी अपील पर पूरे देश ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया।


आजादी की लड़ाई में 9 बार गए जेल

======================

स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री कई बार शास्त्री भी गए। 1930 में हुए ‘नमक सत्याग्रह’ के चलते उन्हें ढाई साल जेल में रहने पड़ा। इसके बाद फिर स्वतंत्रता आंदोलन की वजह से उन्हें 1 साल जेल की सजा हुई। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें 4 साल तक जेल में रहने पड़ा। बाद में 1946 में उन्हें जेल से रिहा किया गया था। कुल मिलाकर करीब 9 बार शास्त्री जेल गए।


बने देश के दूसरे प्रधानमंत्री

=================

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे पीएम बने और उन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। पीएम नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ मे लाल बहादुर शास्त्री और मोरारजी देसाई का नाम सबसे आगे था लेकिन देश को शास्त्री जी प्रधानमंत्री के रूप में मिले और उन्होंने इस पद को बखूबी निभाया। 9 जून 1964 को लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के प्रधानमंत्री की शपथ ली थी और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का काम किया।


प्रधानमंत्री बनते ही किया चुनौतियों का सामना

===========================

जब शास्त्री प्रधानमंत्री बने तब देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनाज की थी। उस वक्त खाने की चीजों के लिए भारत अमेरिका पर निर्भर था। उन्होंने अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता खाद्यान्न मूल्यों को बढ़ने से रोकना है। उसी बीच 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया।


जय जवान, जय किसान का नारा दिया

=======================

पाकिस्तान से युद्ध के दौरान ही देश में अनाज की भारी कमी थी। तभी देश का हौसला बुलंद करने के लिए शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान ' का नारा भी दिया था। अन्न की कमी से जूझ रहे देश को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने एक समय भूखे रहने की अपील भी की थी जिसे पूरे देश ने माना।


ताशकंद समझौते के बाद हुई अचानक मौत

===========================

1965 के युद्ध के दौरान शास्त्री राष्ट्रीय हीरो बन चुके थे। बाद में अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत पर युद्ध समाप्त करने के समझौते का दबाव पड़ने लगा। शास्त्री को रूस बुलवाया गया। समझौता वार्ता के दौरान शास्त्री ने सारी शर्ते मानीं लेकिन वो पाकिस्तान को जमीन लौटाने को तैयार नहीं थे। उन पर दबाव बनाकर 10 जनवरी, 1966 को ताशकंद समझौते के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करा लिये गए। इसके कुछ घंटे बाद 11 जनवरी 1966 की रात में ही उनकी मृत्यु हो गई।

रविवार, 9 जनवरी 2022

आज का राशि फल एवं पंचांग, 10जनवरी 2022 सोमवार


आज का राशि फल एवं पंचांग,

 10जनवरी 2022 सोमवार 

===============

1 मेष  राशिफल 

आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे व हर काम अपनी निगरानी में कराएंगे, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपकी नजरों से नहीं बच पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय कर रहे लोगों को आज मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक  स्थिति भी सुधरेगी। सायं काल का समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे


2। वृष  राशिफल

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई रोग है, तो आप उसे योग का सहारा लेकर भी खत्म कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन आज आपको  अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।


3। मिथुन  राशिफल 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपके कुछ शत्रु ऐसे होंगे, जो आपके मित्र के रुप में भी आप के आस पास हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उतना धन लाभ नहीं होगा, जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, उसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ सायंकाल का समय बातचीत में व्यतीत करेंगे।


4। कर्क राशि फल 

आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको आज मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका यदि अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आप अपनी उन समस्याओं को भी जीवन साथी के साथ मिलकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप अपनी योजना को सफल कर पाएंगे।


5 सिंह  राशिफल 

आज के दिन आपके विरोधी भी आपको सक्रिय नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन्हें  देख कर हैरानी होगी, लेकिन आप अपने काम पर ध्यान लगाएंगे, नहीं तो आप उनकी आलोचना को ही देखते रह जाएंगे और आपका कार्य लटक सकता हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी  के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं। आज आपको अपनी बातों को किसी से सोच समझकर ही साझा करना है, क्योंकि वह आज आपकी बातों का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज अपनी बात किसी को बताने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा।


6। कन्या  राशिफल 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग दोनों मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आप किसी के कहने पर अपने धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है, इसलिए आज आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही लेकर ही अपने धन का निवेश करना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूब सकता है।


7  तुला राशिफल 

आज यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप वह करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आपके परिवार में आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको से बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज आप धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।


8,वृश्चिक  राशिफल 

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी, जिसके कारण आपका अपने किसी परिवार के किसी प्रिय सदस्य से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि आज आपको उसमें भला बुरा सुनने को मिल सकता है, तो भी आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातको को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन पारिवारिक दिक्कतों के कारण आप थोड़ा परेशान रहेगे।


9,धनु राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके घर में किसी  कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे, लेकिन वहां पर आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोल दे, जो किसी को बुरी लग जाए, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज आप किसी संस्था, बैंक आदि से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जो लोग रोजगार की दिशा मे तलाश कर रहे हैं, उनको आज निराशा ही हाथ लगेगी, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।


10,मकर  राशिफल 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन यदि आपने अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने दिया, तो इन पर विराम लग सकता है। आज आपका कोई मित्र सायंकाल के समय आपसे मिलने आ सकता है। आज आपका अपने किसी सगे संबंधी से कोई वाद विवाद हो  सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि पिताजी को कोई कष्ट है, तो उनके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में कष्ट और बढ़ सकते है।


11कुंभ ,,,राशिफल 

आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए होगा। आज आपको धन के लेन-देन में सावधानी आवश्यक बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप भविष्य में किसी बड़े कर्ज में डूब सकते हैं, क्योंकि यदि आज आपने किसी को अत्यधिक मात्रा में धन उधार दिया,तो आपका वह धन डूब सकता है, इसलिए आज धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।


12,,मीन  राशि फल 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय की तरक्की के लिए मेहनत करते नजर आएंगे और आज आप अपने व्यवसाय के लिए भी डील को फाइनल करेंगे, जिसमें आपको अपने रिश्तेदार को अथवा मित्रों  का साथ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से संबंध और बेहतर होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी संतान से अपनी कोई इच्छा जता सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आज आप अपने व्यवसाय में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे व अपनी दैनिक।  आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे

*आज का पंचांग* 

===============

 *दिनांक - 10 जनवरी 2022*

 *दिन - सोमवार*

 *विक्रम संवत - 2078*

*शक संवत -1943*

*अयन - दक्षिणायन*

 *ऋतु - शिशिर* 

 *मास -  पौस*

 *पक्ष -  शुक्ल* 

 *तिथि -  अष्टमी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात नवमी*

 *नक्षत्र -  रेवती सुबह 08:50 तक तत्पश्चात अश्विनी*

 *योग - शिव सुबह 10:37 तक तत्पश्चात सिध्द*

  *राहुकाल -  सुबह 08:40 से सुबह 10:02 तक*

 *सूर्योदय - 07:19*

 *सूर्यास्त - 18:13*

 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

 



               


 *कालसर्प दोष से मुक्ति* 

 *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष के प्रभाव में   शांति मिलती है |*

 *विषम संख्या ३ बार, ७ बार, ११ बार, २१ बार, ३१ बार, ५१ बार, १०१ बार विषम संख्या में जप करने से – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, किसी को कालसर्प दोष हो तो उसी को बता देना 


जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

         9993874848

शनिवार, 8 जनवरी 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटनी के स्वयंसेवकों ने चलाया, रोको-टोको अभियान , निःशुल्क मास्क वितरण कर जनमानस को सोशल डिस्टेंस के पालन की दी समझाइश

कटनी/तीसरी लहर में कोरोना के  ओमिक्रोन वेरियंट के फैलते संक्रमण के कारण वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे आमजन मानस को सुरक्षित रखने की दृष्टि से जनजागरण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कटनी के स्वयंसेवकों के द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड कटनी से आज रोको टोको अभियान प्रारंभ  किया गया। जिसके अंतर्गत बिना मास्क पहने आम जनमानस को रोककर के मास्क पहनाये गये और कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करने हेतु समझाइस दी गई ।साथ ही सभी दुकानदार भाइयों को भी बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामग्री का विक्रय ना करने हेतु आग्रह किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पूर्व में कोरोना की दोनों लहरों में बचाव हेतु बड़ी संख्या में सेवा के कार्य किए गए; इसी तारतम्य में तीसरी लहर का अपने जिले में फैलाव कम हो एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नागरिक जनों में कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति जागरूकता बनी रहे और उसके बचाव हेतु समस्त साधनों का प्रयोग भी कर सकें, इस हेतु यह अभियान निरंतर जिले के तहसीलों में  तथा नगर में स्वयंसेवकों के माध्यम से आज से प्रारंभ किया गया, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।         

आज इस अभियान के प्रारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी नागरिकजनों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और बड़े आयु वर्ग के लोगों को घर पर ही रहने तथा 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीनेशन हेतु आग्रह भी किया।

सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचाने ,भाजपा मंडल पथरिया की "बूथ विस्तार योजना" अंतर्गत बैठक सम्पन्न

पथरिया -:भारतीय जनता पार्टी मंडल पथरिया द्वारा ग्राम शक्ति केंद्र, नगर विस्तारक, सह प्रभारियों की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक  का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेन्द्र गुरु, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं मण्डल विस्तारक महेन्द्र जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर  की कामकाजी बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ललित पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमना जैन रहे। बैठक का संचालन एवँ आभार मण्डल महामंत्री राजेन्द्र समदरिया ने किया। उपस्थित नगर और शक्ति केंद्र विस्तारक व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ना है और पथरिया मण्डल में सशक्त बनाना है। पं राजेन्द्र गुरु ने सभी से अनुभव साझा करते हुए कहा कि

भाजपा में संगठन विस्तार का कार्य उसके कार्यकर्ता ही करते हैं और इसके लिए संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य मंडल के कार्यकर्ताओं को करना है। मण्डल अध्यक्ष एड.ललित पटेल ने जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक काम करने,10 घंटे 10 दिन योजना, बूथ विस्तारक प्रशिक्षको की कार्यशाला, समयदान के साथ पन्ना समिति और बूथ समिति गठित करने संबंधी जानकारी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में वरिष्ठ नेता श्री जमना जैन, मंडल उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह वांकड़ा, लोकेन्द्र सिंह सुहाव,झब्बू सिंह नन्दरई, जगदीश पटेल, उपेंद्र जैन(मनोज),पूर्व मण्डल महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडल महामंत्री पुरषोत्तम खटीक, वरिष्ठ भाजपा झुन्नीलाल साहू, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह लोधी, आशीष खरे, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

।।आज का पञ्चाङ्ग।। गुरुवार, ६ जनवरी २०२२

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

गुरुवार, ६ जनवरी २०२२

================

सूर्योदय: -- ०७:१४

सूर्यास्त: -- ०५:३४

चन्द्रोदय: -- १०:१६

चन्द्रास्त: -२१:३२

अयन -- दक्षिणs यने 

ऋतु: -- हेमंत 

शक सम्वत: ---१९४३ (प्लव)

विक्रम सम्वत: --- २०७८ (आनंद )

मास ---पौष

पक्ष --- शुक्ल

तिथि ---चतुर्थी (१२:२९ तक)

नक्षत्र --- शतभिषा (३०:२१ तक)

योग -- सिद्धि (१५:२५ तक)

प्रथम करण --- विष्टि (१२:२९ तक)

द्वितीय करण --- बव (२३:४३ तक)

〰〰〰〰〰〰〰


शुभाशुभ मुहूर्त विचार

===============

अभिजित मुहूर्त  १२:०२ से १२:४३

राहुकाल --- १३:४० से १४:५७

राहुवास --- दक्षिण

भद्रा -- ०७:१४ से १२:२९

होमाहुति -- बुध

दिशाशूल -- दक्षिण

नक्षत्र शूल -- दक्षिण (३०:२१ से)

अग्निवास -- पाताल (१२:२९ से पृथ्वी)

भद्रावास -- मृत्यु (१२:२९ तक)

चन्द्रवास --- पश्चिम

शिववास -- क्रीड़ा में (१२:२९ से  कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

चौघड़िया विचार

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - शुभ      २ - रोग

३ - उद्वेग     ४ - चर

५ - लाभ     ६ - अमृत

७ - काल     ८ - शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - अमृत     २ - चर

३ - रोग        ४ - काल

५ - लाभ      ६ - उद्वेग

७ - शुभ       ८ - अमृत

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें

〰〰〰〰〰〰〰

आज का राशिफल व पंचांग 

6जनवरी 2022 गुरुवार 


〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष राशि,,, (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में ज्यादा रुचि लेंगे इस कारण स्वयं के कार्य विलम्ब से होंगे। दो पक्षो के बीच मध्यस्थता अथवा किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित लोगो जैसी रहेगी। सरकारी कार्य आज लंबित रहेंगे लेकिन सरकारी क्षेत्र से शीघ्र ही सहायता की उम्मीद भी जागेगी। 

धार्मिक कार्यो में रुचि कम रहेगी इसके विपरीत मौज-शौक मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य ही रहेगा आय व्यय बराबर रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च तो होगा ही साथ मे व्यर्थ के ख़र्च भी अधिक लगे रहेंगे।


वृष राशि,,(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही आज मित्र संबंधियों से भी लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आप आज उदासीनता दिखाएंगे लेकिन व्यवहारिकता आज आपमे भरी रहेगी। आपके संपर्क में आने वाले लोग प्रसन्न होकर ही जायेंगे। घरेलू कार्य आज एकदम से सर आने पर असहज होने टालमटोल करने पर परिजन नाराज होने का भय रहेगा फिर भी कुछ ना कुछ युक्ति लगाकर इनसे निजात पा लेंगे। अतिआवश्यक कार्यो को आज लापरवाही छोड़ पहले पूर्ण करले संध्या बाद से परिस्थिति विघ्न-बाधाओं वाली आने से बनते काम रुकने लगेंगे। रात्रि के समय आनंद के पल अचानक गरमा-गर्मी में बदल सकते है।


मिथुन राशि,,, (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अन्य कार्यो को छोड़ धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा संलग्न रहेंगे। जारी व्यवसाय में परिश्रम साध्य लाभ तो होगा लेकिन आज खर्च भी बढ़ चढ़ कर रहने से संचित धन में भी कमी आएगी प्रयास करते रहें आज नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में रहेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आज भी मुश्किल से ही आराम मिलेगा। महिलाये दिखावे पर अधिक खर्च करेंगी ईर्ष्यालु प्रवृति रहने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर आलोचना भी होगी। आज आपको जितना भी सुख मिले फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स अवश्य निकालेंगे। घर मे स्वार्थ साधने पर ही सुख मिलेगा। 


कर्क राशि,,, (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप सेहत को लेकर अधिक संवेदन शील एवं चिंतित रहेंगे परिवार में आज किसी ना किसी के ऊपर दवाओं का खर्च लगा रहेगा। किसी ना किसी पारिवारिक कारण से दौड़ धूप लगी रहेगी शांति से दिन व्यतीत करने की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय पर समुचित ध्यान ना देने पर सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने अथवा मजबूरी में देने की नौबत भी आएगी। विशेषकर आज अनैतिक साधनों से धन कमाने के विचार त्याग दे अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखें आपकी लापरवाही का गलत फायदा उठाएंगे। घर मे नीरसता अनुभव होगी।


सिंह राशि,,,(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको शुभ  फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।


कन्या राशि,,, (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर मे शिथिलता अनुभव होगी। पेट संबंधित व्याधियां परेशान करेंगी। बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। आय अल्प मात्रा में होगी खर्च अधिक रहेंगे। पूजा पाठ दान पुण्य आदि कार्यो पर भी खर्च होगा। टोन टोटको के प्रयोग भी आजमाएंगे। आज लगभग सभी सुख सुविधा मिलने के बाद भी मन मे कोई कसर अवश्य रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। महिलाये आज परिजनों की प्रसन्नता के लिए कुछ विशेष करेंगी।


तुला राशि,,, (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका मन अस्थिर रहने के कारण बनी बनाई योजनाए निरस्त हो जाएगी। बुद्धि का विवेक भी आज कम ही काम आएगा। परिजन अथवा अन्य लोग वादा पूरा ना करने पर क्रोधित होंगे।

कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब के साथ अव्यवस्था अधिक रहेगी मध्यान तक संभावनाओं पर आश्रित रहना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत धन लाभ होने से काम चलते रहेंगें। नौकरी पेशा लोग एव महिलाये आज यात्रा पर्यटन के मूड में रहेंगे घरेलू विघ्नों के बाद ही कामना पूर्ति हो सकेगी। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन वाहन सुख मिलेगा।


वृश्चिक राशि,,, (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। आपसी व्यवहारों में थोड़ी सी चूक अशांति फैलाएंगी। अनर्गल बयानबाजी से बचकर रहें। परिवार अथवा आसपड़ोस की महिलाये भी आज कई दिनों की भड़ास एकसाथ निकालने को आतुर रहेंगी सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी आज आकस्मिक धन लाभ अवश्य होगा। आज पूंजी निवेश एवं उधार देने से बचे वापसी में परेशानी आएगी। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा शांत रहेगा फिर भी परिजनों से मन मुटाव खत्म होने में समय लग सकता है। यात्रा पर्यटन की योजना अधूरी रहने की संभावना है। आज व्यावसायिक यात्रा भी टालना बेहतर रहेगा।


धनु राशि,,,,, (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन का आरंभ आलस्य प्रमाद से होगा दैनिक कार्य भी विलम्ब से करेंगे। व्यावसायिक कार्यो में भी मध्यान तक अरुचि रहेगी परन्तु इसके बाद का समय आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज भी लटके रहेंगे। लेकिन फिर भी नए कार्य हाथ से ना जाने दें शीघ्र ही स्थिति सुधरने पर सभी कार्य स्वतः ही बनते चले जायेंगे। प्रतिस्पर्धा कम रहने से संध्या के समय आय की संभावना ज्यादा रहेगी। महिलाये आज अधिक खर्चीली साबित होंगी लेकिन आज पसंद ना पसंद का निर्णय नही कर पाने से हानि में ही रहेंगी। मित्र एवं परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।


मकर राशि,,,,  (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे संतोष की भावना अधिक रहेगी जितना मिल जाए उसी में आनंद से रह लेंगे लेकिन इसके विपरीत स्त्री वर्ग के मन मे किसी ना किसी कारण से उधेड़ बुन लगी रहेगी। मन की बात का इजहार ना कर पाने से बाद में दुख भी होगा। व्यवसायी वर्ग कुछ बड़ा करने की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसे प्रयोग में।नही ला सकेंगे अधिक व्यस्तता एवं धन संबंधित परेशानी रहने के कारण आज मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। आपके विरोधी भी आज आपका नरम व्यवहार देखकर हल्के पड़ेंगे। संध्या के आस-पास आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है परन्तु इसके लिए लापरवाही और मनमानी त्यागनी पड़ेगी।


कुंभ राशि ---- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपको सुख-संतोष की अनुभूति कराएगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी दैनिक एवं सरकारी कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता का फल धन लाभ बनकर मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी उधारी भी आज मिलने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोगो का सहयोग एवं धार्मिक कार्यो में दान पुण्य करने का अवसर मीलेगा। रात्रि के समय सुखद समाचार मन हर्षित करेंगे। महिलाये आज पारिवारिक कलह से बचने में मदद करेंगी। कारण भी महिला ही हो सकती है।


मीन राशि --- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज बने बनाये सौदे हाथ से निकलने पर दुख होगा साथ ही घर मे भी कुछ ना कुछ नुकसान होने की संभावना है।   किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के कारण मानसिक अशांति बढ़ेगी मन किसी गुप्त भय से व्याकुल रहेगा। महिला वर्ग प्रयास करने पर भी घरेलू स्थिति को संभलने से असफल रहेंगी। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्यो को आज ना करें यात्रा अथवा गहन चिकित्सा से जुड़े कार्य भी अतिआवश्यक होने पर ही करें। आज ना चाहकर भी परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। संध्या इसके बाद स्थिति सुधरने लगेगी।,,,,

================

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ 

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री 

       9993874848

〰〰〰〰〰〰〰