प्राध्यापक हितों की बुलंद आवाज बने डॉ. कमलेश दुबे
मप्र प्रांतीय प्राध्यापक संघ की सागर इकाई को मिला नया और सक्रिय नेतृत्व
सागर। प्राध्यापकों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा देते हुए डॉ. कमलेश दुबे को की सागर इकाई का सागर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संघ द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में उनका चयन प्राध्यापक समुदाय के बीच उनकी सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।
डॉ. कमलेश दुबे वर्तमान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही महाविद्यालय परिसर में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। प्राचार्य डॉ. ए. सी. जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि वरिष्ठ प्राध्यापकों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ. दुबे ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संघ के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि वे प्राध्यापकों की समस्याओं, पदोन्नति, सेवा शर्तों और सम्मानजनक कार्य वातावरण जैसे मुद्दों को पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ उठाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के वरिष्ठों के मार्गदर्शन और साथियों के सहयोग से प्राध्यापक समुदाय की आवाज को और सशक्त बनाया जाएगा।डॉ. कमलेश दुबे की नियुक्ति को जिले में प्राध्यापकों की एकजुटता और प्रभावी प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महाविद्यालय परिवार और प्राध्यापक संघ से जुड़े साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संघ की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. सी. जैन सहित डॉ. ए. एस. ठाकुर, डॉ. डी. एन. नामदेव, डॉ. दिव्या गुरु, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. नीलेश राय, डॉ. एस. एन. पांडे, डॉ. शुभम नामदेव, डॉ. आर. सी. प्रजापति, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. संतोष कोरी, डॉ. ऋतु विश्वकर्मा, डॉ. सत्या सोनी, डॉ. तकल्लुम खान, डॉ. दीप्ति तोमर तथा श्री जितेन्द्र राजपूत ने डॉ. कमलेश दुबे को सागर जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल व सफल कार्यकाल की कामना की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें