बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

तेवरी में भाव्या ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, पीछा करने पर चोरों ने की फायरिंग?, कटनी पुलिस की लापरवाही उजागर!

तेवरी में भाव्या ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, पीछा करने पर चोरों ने की फायरिंग?, कटनी पुलिस की लापरवाही उजागर!

कटनी। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं गोलीबारी और लूट की वारदातें आम होती जा रही हैं। ताज़ा मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी ग्राम का है, जहाँ भाव्या ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जब किसी युवक ने शोर मचाया तो चोरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर 112 वाहन खड़ी थी, लेकिन लोगों के कहने के बावजूद 112 कर्मियों ने चोरों का पीछा करने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 8 किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना और 20 हजार नगद लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कमजोर नेतृत्व और मनमौजी अधीनस्थों ने जिले की फिजा बिगाड़ दी है। हत्या, लूट, डकैती और चाकूबाजी जैसी घटनाएँ अब आम हो चली हैं। लोग कह रहे हैं कि क्या कटनी अब बिहार के ‘जंगल राज’ की तर्ज पर आगे बढ रहा है?


हालांकि खबर मिलते ही जिले वरिष्ठ अधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए है 


कुछ ही देर में बाकी खबर विस्तृत रूप से आपके सामने होगी...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें