बुधवार, 3 सितंबर 2025

पंजीकृत संस्था के रूप में पहली बार आयोजित होगा कटनी दशहरा महोत्सव , रौनक खंडेलवाल बने समिति के अध्यक्ष, 5 सितम्बर को होगी संवाद समन्वय बैठक

कटनी। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में कटनी दशहरा महोत्सव समिति (रजिस्टर्ड) की बैठक मंगलवार को खंडेलवाल बाड़ा में संपन्न हुई। बैठक में शहर की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों से जुड़े प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि इस बार नवरात्रि-दशहरा पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और गरिमा-गौरव के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन, नगर निगम और विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय रहते सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

समिति का गठन

बैठक के उपरांत कटनी दशहरा महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें रौनक खंडेलवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

  • उपाध्यक्ष: ललित (लल्लू) सोनी, अमर ताम्रकार, अवकाश जायसवाल, आशीष ताम्रकार, नीरज दुबे एवं अविनाश गुप्ता
  • महासचिव: प्रदीप द्विवेदी, संदीप गुप्ता (मंटू)
  • कोषाध्यक्ष: हितेंद्र स्वर्णकार
  • सह-कोषाध्यक्ष: महेश निषाद
  • सचिव: अमित गुप्ता, मोहन जायसवाल, राज दुबे, सुमित जायसवाल, आनंद जायसवाल
  • संगठन मंत्री: प्रमोद (टिंकू) तिवारी, दीपक केशरवानी, अमित मसुरहा, शैलेन्द्र कछवाह, हिमांशु गुप्ता, सृजन अग्रहरि, दिनेश खरे
  • मीडिया प्रभारी: शैलेश पाठक, आशीष रैकवार

संरक्षक मंडल

संरक्षक मंडल में विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित अशोक विश्वकर्मा, सुकीर्ति जैन, प्रेम प्रकाश दीक्षित, विजेंद्र मिश्रा राजा भैया, राजू रजक, मनोज निगम, दीपक सोनी टंडन, अमित शुक्ला, अजय सरावगी, राज कुमार कांचकर, भरत अग्रवाल, रवि खरे, आशीष गुप्ता, संदीप यादव, प्रेम बत्रा, मनीष गेई, मिथलेश जैन, गोपाल सिंघानिया, आशीष सोनी, लालजी पंडा, विष्णु सोनी और रमाकांत (पप्पू) दीक्षित शामिल किए गए हैं।

गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प

कटनी का दशहरा महोत्सव वर्षों से अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां न केवल शहर बल्कि आसपास के अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति ने इस वर्ष नवरात्रि-दशहरा महोत्सव को पंजीकृत संस्था के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। समिति का पंजीयन क्रमांक 04/15/03/24930/25 है।

संवाद समन्वय बैठक 5 सितम्बर को

समिति ने घोषणा की है कि 5 सितम्बर 2025, शुक्रवार सुबह 11 बजे मां जालपा मढ़िया प्रांगण में दुर्गा पूजा समितियों की संवाद एवं समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नगर की सभी दुर्गा समितियों को आमंत्रित किया गया है ताकि एकजुट होकर दशहरा पर्व को गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

👉 इस वर्ष का दशहरा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि शांति, सद्भाव और समरसता का संदेश भी देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें