बुधवार, 3 सितंबर 2025

छपरवाह में गणेश उत्सव की धूम – आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह में इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छपरवाह नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा आकर्षक एवं मनोहारी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह-शाम भगवान श्रीगणेश की आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पंडाल में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु प्रतिदिन बढ़-चढ़कर आयोजन में शामिल हो रहे हैं और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।

समिति के सदस्य आयुष शुक्ला, अजय मिश्रा, विमल मिश्रा, धनेन्द्र मिश्रा, कान्हा शुक्ला, अमित मिश्रा, निर्मल मिश्रा, अनमोल शुक्ला, आर्यन मिश्रा, ऋषि मिश्रा, आशीष तिवारी, अमन मिश्रा, नितिन शुक्ला, आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी और सुनील प्यासी ने बताया कि 5 सितंबर को गणेश पंडाल में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा। वहीं, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और सिमरौल नदी घाट पर विशेष रूप से बनाए गए कुंड में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

धार्मिक कार्यक्रमों और उत्सव की रौनक से छपरवाह क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें