सोमवार, 8 सितंबर 2025

14 आईएएस अधिकारियों के तबादले ,आशीष तिवारी होंगें कटनी कलेक्टर

भोपाल, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश शासन ने शनिवार देर शाम 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में इंदौर, कटनी, जबलपुर, बड़वानी, उज्जैन सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार—

  • आशीष तिवारी (2016 बैच) को कलेक्टर कटनी पदस्थ किया गया है।
  • शिवम वर्मा (2013) नए कलेक्टर इंदौर होंगे।
  • रायचंद्र सिंह (2013) को कलेक्टर जबलपुर बनाया गया है।
  • पवन सिंह (2016) कलेक्टर बड़वानी होंगे।
  • गीतांजलि यादव (2016) को कलेक्टर आगर मालवा पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुधाम पांडेय नायक को आयुक्त, इंदौर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दिव्य कुमार यादव (2014) को आयुक्त नगर निगम इंदौर एवं एमपी मेट्रो रेल कंपनी का प्रभार सौंपा गया है।

राज्य सरकार ने इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: