मंगलवार, 9 सितंबर 2025

भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी जिला उपाध्यक्ष एड. अजय वीरभद्र माली बने बिहार के तरैया विधानसभा विस्तारक

कटनी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कटनी जिला उपाध्यक्ष एड. अजय वीरभद्र माली को बिहार प्रदेश के छपरा जिले की तरैया विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया गया है।

एड. माली पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और संगठन में सक्रिय रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा का विस्तारक बनाया गया था, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार के छपरा जिले की तरैया विधानसभा में विस्तारक नियुक्त किया है। कटनी जिले से यह दायित्व केवल एड. अजय वीरभद्र माली को दिया गया है।

इस अवसर पर एड. माली ने भाजपा जिला एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: