शनिवार, 16 अगस्त 2025

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार ताला पुलिस की बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई

मैहर।
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम केवट को महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड़ (पुणे) से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी को अदालत में पेश कर उपजेल मैहर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर और एसडीओपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ताला प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण
थाना ताला क्षेत्र निवासी एक फरियादी ने 4 मई 2025 को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना ताला में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान 14 अगस्त को पुलिस ने नाबालिग को पिपरी चिंचवड़ (पुणे) से दस्तयाब किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी शुभम्उ केवट बहला-फुसलाकर राजकोट (गुजरात) ले गया और वहां शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बगहा थाना सिविल लाइन जिला सतना निवासी 19 वर्षीय युवक के रूप में हुई।

मामले में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने धारा 87, 64(2)(m), 65(1) भा.न्या.सं. एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मैहर भेजा गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि सुरेन्द्र पाण्डेय, सउनि समयलाल ठकुरिया, प्र.आर. इच्छालाल तिवारी, प्र.आर. संजय कुमार तिवारी, आर. संतोष द्विवेदी, आर. जितेन्द्र दुबे, आर. वीरेन्द्र नागर, आर. दीपक उईके, आर. अजय पाण्डेय (पुलिस लाइन मैहर), म.आर. रानू त्रिपाठी (पुलिस लाइन मैहर), आर. संदीप सिंह परिहार (सायबर सेल मैहर) एवं आर. सुशील द्विवेदी (सायबर सेल मैहर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें