मामला वर्ष 2016 का है, जब थाना ताला में अपराध क्रमांक 94/16 दर्ज किया गया था। आरोपी दीपेन्द्र सिंह पिता मथुरा सिंह (38 वर्ष), निवासी ग्राम जमुना टोला थाना ताला जिला मैहर पर धारा 354(क)(2), 506 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपी जमानत मिलने के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ और करीब नौ वर्षों से फरार चल रहा था। इस पर न्यायालय अमरपाटन द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
थाना ताला पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी। सायबर सेल के सहयोग से आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल मैहर भेज दिया।
गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक दीपक उइके सहित सायबर सेल मैहर एवं रीवा की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में संदेश गया है कि फरार आरोपी कितने भी समय बाद क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकते।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें