कटनी। जिले के बड़वारा ब्लॉक अंतर्गत पठरा गांव स्थित बजरंग गौशाला गोकुल आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मानव जीवन विकास समिति की टीम ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया और गौमाताओं की पूजा-अर्चना की। गौशाला में बड़ी संख्या में मौजूद गौमाताओं को देखकर उपस्थित लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गायों से अद्भुत और गहरा संबंध रहा है। उन्हें "गोपाल" और "गोविंद" के नाम से पुकारा जाता है, जिसका अर्थ है गायों के रक्षक और पालनहार। श्रीकृष्ण ने अपना बचपन गोकुल और वृंदावन में गायों के बीच बिताया और बांसुरी की मधुर धुन से उन्हें मोहित किया। उन्होंने गौ-सेवा का महत्व बताया और गोवर्धन पर्वत उठाकर गायों व ग्वालों की रक्षा की। इसीलिए गौमाता को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से डीडीए मनीष मिश्रा, समाजसेवी संजीव सिंह, रामकिशोर चौधरी, चंद्रपाल कुशवाहा, पूनम शर्मा, सोनम निशा, बनाश्री चक्रवर्ती, रिया तिवारी, ओमप्रकाश यादव सहित कई लोग शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आनंद और श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने गौ-सेवा और श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें