Subscribe Us

Responsive Advertisement

मुख्यालय के साये में 'हुक्के' का धंधा! NH-7 और ऑलिव रेस्टोरेंट में छापा, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

कटनी | जिला मुख्यालय से महज़ चंद कदमों की दूरी पर स्थित दो रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बारों पर जिला प्रशासन, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर कार्यालय गेट के सामने संचालित NH 7अवैध हुक्का बार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगवां इलाके के ऑलिव रेस्टोरेंट एंड कैफे तथा मधनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल एंड रेस्टोरेंट NH-07 में लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम ने छापा मारा।

🔍 क्या-क्या जब्त हुआ?

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अधिक मात्रा  हुक्का सेट,  फ्लेवर, कोयला, पाइप और अन्य हुक्का उपकरण को ज़ब्त किया है।

रेस्टोरेंट ऑलिव के संचालक योगेश रावलानी और NH-07 के संचालक अभिषेक बगड़िया के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

👮‍♂️ प्रशासन का सख्त संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा, विशेष रूप से जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को चुनौती दी जा रही हो।

📝 नगर में अवैध रूप से संचालित अन्य हुक्का बारों की भी अब जांच की जा रही है। प्रशासन ने यह संकेत दे दिया है कि अगली कार्रवाइयाँ और भी कड़ी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ