Subscribe Us

Responsive Advertisement

ऑलिव कैफे एंड रेस्टोरेंट पर एक साथ तीन विभागों द्वारा कार्यवाही कर अवैध तरीके से हुक्का बार संचालन का खुलासा

कटनी | रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित ऑलिव कैफे एंड रेस्टोरेंट में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस, राजस्व विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की। यह कार्रवाई अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर की गई।

जांच के दौरान टीम ने मौके से दो हुक्का सेट और कई प्रकार के फ्लेवर बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कैफे में बिना अनुमति के हुक्का सर्व किया जा रहा था, जो कानूनन प्रतिबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि—

> "कैफे संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से अवैध हुक्का बार का संचालन प्रतीत होता है। आबकारी कानून और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया है।"

कार्यवाही के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे अवैध संचालन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ