Subscribe Us

Responsive Advertisement

कटनी के उद्योगपति परिवार में मातम: मनीष गेई के बड़े भाई अजय गेई ने खुद को मारी गोली

कटनी |कटनी शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई के बड़े भाई अजय गेई ने बीती रात अपने ही निजी बंगले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह हृदय विदारक घटना मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जो माधवनगर स्थित उनके निजी बंगले में घटी।

मौके पर ही हो गई मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजय गेई ने रेस्ट हाउस के एक कमरे में खुद को सिर में गोली मारी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

 घटना के वक्त मनीष गेई नहीं थे मौजूद

बताया जा रहा है कि अजय गेई के छोटे भाई मनीष गेई किसी कार्यवश नागपुर गए हुए थे और घटना की सूचना मिलते ही वे तत्काल कटनी लौटने के लिए रवाना हो गए हैं।

🕵️‍♀️ पारिवारिक विवाद की आशंका

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

शहर में शोक की लहर

इस घटना से कटनी के व्यवसायिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। अजय गेई शहर में एक शांत और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ