Subscribe Us

Responsive Advertisement

मिशन संबल के तहत कलेक्टर और एसपी ने जरुरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री ,जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी किया जा रहा राशन वितरण का कार्य

कटनी -: निर्धन और जरुरतमंदों के लिये जिले की ‘‘खाकी’’ ने पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश पर मोर्चा खोला हुआ है। पूरे जिले में मिशन संबल के तहत सभी थानों की टीम जरुरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क और सैनीटाईजर का वितरण जनसहयोग से कर रही है। इस कार्य में अन्य संस्थायें भी पुलिस प्रशासन के सहयोग में आगे आई हैं। मदद का यह सिलसिला अनवरत जारी है। 

मंगलवार को मिशन संबल के तहत शहर के घंटाघर क्षेत्र में जरुरतमंदों को मास्क, सैनीटाईजर और खाद्यान्न का वितरण किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी घंटाघर पहुंचे। जहां उन्होने मिशन संबल के तहत खाद्य सामग्री का वितरण किया।

एसपी अवस्थी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में पुलिस महकमे द्वारा निर्धनों व असहायों के सहयोग के लिये मिशन संबल प्रारंभ किया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत सोमवार की रात भी स्टेशन चौराहे में खाद्यान्न सामग्री का वितरण टीम द्वारा किया गया था।

जिले के सभी थानों में इसके तहत विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। पुलिस द्वारा जरुरतमंदों को उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाकर दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ