कटनी। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 13 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 8 सड़कों को स्वीकृति मिली है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री द्वारा जारी पत्र में इन सड़कों की मंजूरी की जानकारी दी गई है।
इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
स्वीकृत सड़कें एवं लागत
- कछारी से झांपी — 126.83 लाख
- सलैया से ठुटिया — 171.89 लाख
- देवरी हटाई रोड से बछौली — 187.06 लाख
- मझगवां (NH-43) से बंजारी टोला — 47.94 लाख
- बरछेका से नया टोला — 134.34 लाख
- परसेल (डुढहा) से बिजौरी — 153.85 लाख
- बिचुआ रोड से भलवारा — 417.59 लाख
- बिचुआ से उचहरा टोला — 88.17 लाख
ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सांसद हिमाद्री सिंह एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें