सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

पिता के सेवा संकल्प को आगे बढ़ा रहा परिवार: समाजसेवी स्व. सुनील रांधेलिया की जयंती पर सुनीधा फाउंडेशन ने अस्पताल में की सेवा

कटनी। शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी स्मृति शेष श्री सुनील रांधेलिया जी की जयंती पर 'सुनीधा फाउंडेशन' (सुनील सुधा रांधेलिया सेवा समिति) ने सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की। 4 अक्टूबर को फाउंडेशन ने जिला अस्पताल कटनी पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल, बिस्कुट और खाद्य सामग्री का वितरण कर उनकी जयंती को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया।

अस्पताल पहुंचकर बांटी राहत, याद किए मानवीय मूल्य
अपने जीवनकाल में दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद को हमेशा प्राथमिकता देने वाले श्री सुनील रांधेलिया जी के विचारों को जीवंत रखते हुए यह आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने मरीजों का हालचाल जाना और खाद्य सामग्री वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

पिता के सेवा संकल्प को आगे बढ़ा रहा परिवार
इस भावुक अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा रांधेलिया, पुत्र संभव रांधेलिया, पुत्रवधू श्रीमती श्वेता रांधेलिया, पुत्री श्रीमती स्वर्णिमा जैन एवं दामाद श्री अनंत जैन ने उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मानवता और संवेदना जगाना ही फाउंडेशन का ध्येय: सौम्या रांधेलिया
संस्थापिका सौम्या रांधेलिया ने कहा, "सुनीधा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना या सीधी सहायता पहुंचाना भर नहीं है, बल्कि समाज में संवेदना, करुणा और सेवा की भावना को मजबूत करना है। पूज्य पिता जी की प्रेरणा से सेवा का यह संकल्प अनवरत जारी रहेगा।"

सेवा कार्य में ये रहे शामिल
कार्यक्रम के दौरान सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, निधि सिंह, शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीक, शिवम निषाद और हरदास साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प दोहराया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का यह अभियान निरंतर गति पकड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

पिता के सेवा संकल्प को आगे बढ़ा रहा परिवार: समाजसेवी स्व. सुनील रांधेलिया की जयंती पर सुनीधा फाउंडेशन ने अस्पताल में की सेवा

कटनी। शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी स्मृति शेष श्री सुनील रांधेलिया जी की जयंती पर 'सुनीधा फाउंडेशन' (सुनील सुधा...