शनिवार, 24 जनवरी 2026

कटनी - अपनों की बगावत! भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया

UGC नियमों पर खुला विरोध, ‘काला कानून’ बताकर हटाने की मांग

कटनी। जिस पार्टी को जनता ने भारी जनादेश देकर सत्ता सौंपी, उसी पार्टी के भीतर अब बगावत की चिंगारी साफ दिखाई देने लगी है। कटनी के बड़वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष  अनुराग गुप्ता ‘प्रिंस’ ने सार्वजनिक रूप से अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए UGC द्वारा लागू किए गए नियमों को पूरी तरह गलत करार दिया है।

मंडल अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि UGC के नए नियम समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन नियमों से जातिगत खाई और गहरी होगी और इसका सीधा नुकसान सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने इसे शिक्षा सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक विभाजन की खतरनाक नीति बताया।


शीर्ष नेतृत्व को टैग कर सीधा संदेश

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को टैग करना यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर बैठे जिम्मेदार पदाधिकारी भी अब नीतियों को लेकर असहज हैं और उन्हें सुधार की सख्त जरूरत महसूस हो रही है। राजनीतिक जानकार इसे “अपनों की बगावत” के तौर पर देख रहे हैं।

सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश तब गया जब भाजपा के ही जिम्मेदार पदाधिकारी ने सरकार से इन नियमों को ‘काला कानून’ बताते हुए तत्काल हटाने की मांग कर दी। यह बयान सीधे-सीधे सरकार की नीयत और नीतियों पर सवाल खड़ा करता है।


सोशल मीडिया बना रणक्षेत्र

मंडल अध्यक्ष की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। समर्थकों ने इसे साहसिक कदम बताया, तो कई लोगों ने सवाल उठाया कि —

❓ क्या सरकार अब अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात सुनने को तैयार है?

❓ क्या सत्ता के भीतर असंतोष दबाया जा रहा है?

*सियासी हलकों में हलचल*

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कोई सामान्य विरोध नहीं, बल्कि अपनों की बगावत का संकेत है। जब संगठन का पदाधिकारी खुले मंच पर सरकार को कटघरे में खड़ा करे, तो यह संगठनात्मक असंतुलन और नीति-विरोध दोनों को उजागर करता है।

👉 क्या भाजपा नेतृत्व इस बगावत को हल्के में लेगा?

👉 या फिर UGC नियमों पर पुनर्विचार कर अपनों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेगा?

फिलहाल इतना तय है कि यह बगावत सत्ता के लिए असहज करने वाली है और इसके राजनीतिक निहितार्थ दूर तक जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार

बजरंग कॉलोनी नदी पुल के पास दबिश, 55 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त — आरोपी पर पहले से 10 अपराध दर्ज कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ...