कटनी में फिर पेश हुई कौमी एकता की मिसाल — मुस्लिम युवाओं ने दरगाह में की प्रेमानंद महाराज की सलामती की दुआ, चढ़ाई चादर
कटनी। जिले में एक बार फिर कौमी एकता और भाईचारे की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। शहर के पीर बाबा दरगाह पर मुस्लिम युवाओं ने संत प्रेमानंद महाराज की सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह में चादर चढ़ाई गई और महाराज का चित्र लेकर अरदास की गई।
अरशद मंसूरी सहित कुछ मुस्लिम युवा इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा — “हम सब एक हैं, मानवता सबसे बड़ा धर्म है।” युवाओं की यह पहल शहर में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देती नजर आई।
पीर बाबा दरगाह पर प्रेमानंद महाराज के लिए की गई यह विशेष दुआ इंसानियत और एकजुटता की मिसाल बन गई। शहरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कटनी ने एक बार फिर अमन और मोहब्बत का पैगाम पूरे प्रदेश को दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें