शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता हमारी धरोहर : धीरज पटेरिया , अटल अलंकार यात्रा के अंतर्गत विभिन्न जनसंघी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कटनी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में अटल अलंकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज पटेरिया के नेतृत्व में संचालित हो रही है, जिसका उद्देश्य जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है।

बड़वारा में हुआ भव्य स्वागत
अटल अलंकार यात्रा के बड़वारा आगमन पर स्थानीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज पटेरिया का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पटेरिया ने कहा, "पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के कारण ही आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।"

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, नितिन पांडेय, हर्ष द्विवेदी, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजयराघवगढ़ में रामसुजान सोनी का सम्मान
अटल अलंकार यात्रा के अंतर्गत विजयराघवगढ़ निवासी जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसुजान सोनी को उनके निवास पर जाकर धीरज पटेरिया ने शाल, श्रीफल और ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक विश्वकर्मा, जयवंत सिंह चौहान, मनीष देव मिश्रा, आशुतोष शराफ, गुड्डा सोनी, सुरेंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुरैनी में भगवानदास पटेल और विनोद दुबे हुए सम्मानित
पुरैनी पहुंचकर धीरज पटेरिया ने जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवानदास पटेल एवं विनोद कुमार दुबे का सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोकदत्त गर्ग, पवन शर्मा, लक्ष्मी कोल, सुनील द्विवेदी एवं भुवनेश्वर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कटनी में नंदकुमार बसरानी को मिला अटल अलंकार सम्मान
कटनी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदकुमार बसरानी के निवास पर पहुंचकर धीरज पटेरिया ने उन्हें ताम्रपत्र भेंट कर अटल अलंकार सम्मान से नवाजा। इस दौरान श्री बसरानी ने जनसंघ काल की अनेक स्मृतियों को साझा किया, जिससे उपस्थित जनों को पार्टी के संघर्षशील इतिहास की झलक मिली।

अटल अलंकार यात्रा के माध्यम से भाजपा उन कार्यकर्ताओं को मंच प्रदान कर रही है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रहित और विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। धीरज पटेरिया के नेतृत्व में यह यात्रा संगठनात्मक निष्ठा और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें