कटनी -: यूनिक आनंद क्लब के द्वारा "आनंदम स्थल सौगात घर, पुरानी कचहरी, हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभा पूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रजवलन कर किया गया। मनीषा कांबले द्वारा एक सुंदर सी प्रार्थना प्रस्तुत की गई और साथ ही यूनिक आनंद क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले द्वारा मनोरंजक गतिविधियों के पूर्व महिलाओं के बीच "संपर्क, सुधार और दिशा" विषय वस्तु पर कुछ गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की गईl इसके बाद "ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता" का आयोजन हुआ जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र था। जिसमें प्रथम स्थान पर मोनिका दुबे, द्वितीय स्थान प्रतिमा श्रीवास्तव और तृतीय स्थान पर नीलम रही। इसके बाद मनोरंजन के लिए कुछ गेम खिलाए गए जैसे पत्ता पलट और बॉलीवुड थीम, इसमें प्रथम स्थान पर शिवानी मिश्रा ,बोस्की आनंद और प्रियंका जी द्वितीय स्थान पर सुश्री सायरा बानो और रमा गुप्ता को तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम का समापन लगभग 60 महिलाओं के बीच उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में डांस के साथ समाप्त हुआ l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें