Subscribe Us

Responsive Advertisement

हाईवे पर हादसा: बिहार से लौट रहा परिवार बाल-बाल बचा, नींद का झोंका बना कारण

कटनी - 
शुक्रवार को जबलपुर हाईवे पर मैगी प्वाइंट के सामने एक बड़ा हादसा टल गया। बिहार से अपने परिवार के साथ जबलपुर लौट रहे एक व्यक्ति की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि कार सवार सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे कार नियंत्रण से बाहर हो गई और हाईवे किनारे जा भिड़ी।

पीड़ित व्यक्ति ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, में कर्मचारी हैं और बिहार से लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और पुलिस को सूचित किया।

समय रहते बचाव से टली बड़ी अनहोनी

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और गाड़ी को हटवाया। परिवार को प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के बाद आगे रवाना किया गया।
यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम और सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ