कटनी। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कटनी पुलिस ने माह मार्च 2026 की जनसंतुष्टि आधारित थाना रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में जहां बेहतर कार्यप्रणाली वाले थाने सामने आए हैं, वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों की भी पोल खुल गई है।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, थाना एनकेजे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। यहां 92 फीडबैक में से 91.04% नागरिक संतुष्ट पाए गए। दूसरे स्थान पर थाना कुठला रहा, जहां 89.74% संतुष्टि दर्ज की गई, जबकि थाना स्लीमनाबाद 89.06% संतुष्टि के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
यह रैंकिंग थानों में आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों के सीधे फीडबैक पर आधारित है। आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों और डिजिटल स्कैनर के जरिए प्राप्त ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया। इतना ही नहीं, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने क्रॉस कॉलिंग कर फीडबैक की पुष्टि भी की।
वहीं, सूची के निचले पायदान पर थाना बहोरीबंद, थाना विजयराघवगढ़ और थाना बरही रहे, जिनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आमजन से संवाद बेहतर करें और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसंतुष्टि में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें