शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

इंद्राना कापा में परम पूज्य स्वामी श्री सीताशरण जी महाराज के सान्निध्य में 20 अप्रैल से होगा 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

जबलपुर - मझौली क्षेत्र के इंद्राना कापा में आज 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक भव्य 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम महायज्ञ होगा, वहीं शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन भी लगातार चलता रहेगा।

कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी श्री सीताशरण जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने आसपास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हाईवे पर थार की जोरदार टक्कर से युवक घायल , झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने स्टाफ सहित पहुंचकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र में हाईवे मार्ग पर अग्रवाल ढाबा के सामने तेज रफ्तार थार वाहन की जोरदार टक्कर से एक युवक घायल ...