गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

गर्ग चौराहे पर गुंडाराज: बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस का खौफ खत्म या कानून पर से उठ गया भरोसा?

कटनी। शहर के सबसे व्यस्तम गर्ग चौराहे पर दिनदहाड़े हुई बर्बर मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट रहे हैं।

सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही—किसी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की। और इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से महज कुछ कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद एक युवक पर कुछ युवक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे।


अब सवाल सीधे-सीधे खड़े होते हैं—
क्या अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है?
या फिर आम जनता का कानून पर से विश्वास ही डगमगा गया है?

वीडियो में हमलावरों की बेशर्मी और बेखौफ अंदाज साफ बता रहा है कि उन्हें न कानून का डर है, न पुलिस का भय। यह घटना सिर्फ एक युवक पर हमला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब शहर के सबसे व्यस्त चौराहे का यह हाल है, तो बाकी इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं—
क्या इस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई होगी,
या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा?

कटनी में कानून का राज है या गुंडों का—जवाब अब जिम्मेदारों को देना ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस के 4 जांबाज अफसर हुए रिटायर… सलाम उन कंधों को, जिन्होंने सालों तक कानून का बोझ उठाया

कटनी। वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं होती… ये जिम्मेदारी होती है, त्याग होता है, और कई बार अपने परिवार से ज्यादा समाज को देने का जज्बा भी। इसी जज्बे...