गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

मौत बनकर दौड़ा डंपर: “पुलिस लिखी कार को कुचलते गुजर गया”… 4 की मौत, एक जिंदगी अब भी जंग में

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाड़ी के पास गुरुवार सुबह जो हुआ, वह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं—बल्कि सिस्टम की नाकामी का खौफनाक सबूत है। शादी से लौट रहा एक पूरा परिवार मौत की चपेट में आ गया, जब तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारने के बाद उसे कुचलते हुए निकल गया।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल भी यही कह रही है—“डंपर कार को कुचलते हुए गुजर गया”। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।

खुशियों से मातम तक का सफर
नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। रात 2 बजे हंसी-खुशी से निकले पांच लोग सुबह 5 बजे बसाड़ी चौराहे पर मौत के मलबे में बदल गए।

⚫ 4 की मौत, एक जिंदगी अधर में
इस हादसे में
➡️ अनिल रघुवंशी
➡️ राकेश रघुवंशी
➡️ अरुण रघुवंशी
➡️ एक अन्य युवक
की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक और गजेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

🚓 चालक फरार, कार्रवाई जारी—लेकिन कब तक?
पुलिस ने डंपर (MP 50 H 1383) जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार है। तलाश जारी है, जांच जारी है, कागजी कार्रवाई जारी है…

लेकिन सवाल भी उतने ही तेज हैं—


आखिर कब तक?

👉 जिले की सड़कों पर ओवरलोड डंपर मौत बनकर क्यों दौड़ रहे हैं?
👉 क्या चेकिंग और कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए होती है?
👉 हर हादसे के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम?
👉 क्या इस बार भी जिम्मेदार सिर्फ फाइलों में मामला दबा देंगे?

⚠️ कड़वी हकीकत
कटनी जिले में ओवरलोड और बेलगाम रफ्तार अब आम बात बन चुकी है। नियमों की धज्जियां उड़ाते ये “मौत के सौदागर” खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और जिम्मेदार या तो मौन हैं या सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर रहे हैं।

बसाड़ी का यह हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं—यह उस पूरे सिस्टम पर सवाल है, जो हर हादसे के बाद भी नहीं बदलता।

अब देखना यह है
क्या इस बार सच में सख्ती होगी?
या फिर यह दर्दनाक हादसा भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा…?

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ का शोर… लेकिन क्या सच में टूटेगा शराब माफियाओं का साम्राज्य?

कटनी। जिले में अवैध शराब के बढ़ते जाल पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ...