शनिवार, 11 अप्रैल 2026

ऑपरेशन शिकंजा में कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार


कटनी।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कैमोर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम जमुवानी कला में कच्चे मकान में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सप्लायर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 9-10 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि जमुवानी कला में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई। मौके पर पहुंचते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू (36 वर्ष) निवासी जमुवानी कला बताया। उसकी निशानदेही पर कच्चे मकान की परछी में घास-फूस के पीछे छिपाकर रखी गई 14 पेटी (700 पाव) अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर और कीमत लगभग 72 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 105/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब रोहित सिंह उर्फ पौहा निवासी खलवारा बाजार, कैमोर द्वारा लाकर उसके घर में रखवाई गई थी। पुलिस ने रोहित सिंह को भी आरोपी बनाया है, जिसकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

कैमोर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी में मंदिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 वारदातों का खुलासा; लाखों के जेवर बरामद

कटनी, 12 अप्रैल 2026। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया ...