सोमवार, 30 मार्च 2026

“जियो और जीने दो” का संदेश बना जीवनदान—महावीर जयंती पर रक्तदान महादान शिविर में उमड़ा जनसैलाब


अमित तिवारी/कटनी।
भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर पूरे जिले में जहां धार्मिक कार्यक्रमों की धूम है, वहीं कटनी में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए “जियो और जीने दो” के संदेश को साकार रूप दिया गया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के तत्वावधान में कोतवाली थाने के सामने स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में विशाल रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ युवाओं की बड़ी टोली बढ़-चढ़कर रक्तदान करने पहुंची। खबर लिखे जाने तक करीब 100 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना है कि अक्सर रक्त की कमी के कारण जरूरतमंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भगवान महावीर का संदेश “जियो और जीने दो” केवल उपदेश नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बन गया है।

युवाओं में खास उत्साह देखा गया, जो न सिर्फ स्वयं रक्तदान कर रहे हैं बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

 यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि धर्म केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि मानव सेवा ही उसका सबसे बड़ा स्वरूप है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी में पहली बार: स्टेट प्रेसिडेंट के हाथों जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी

कटनी। न्याय की राह पर कदम रखने वाले युवा अधिवक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। कटनी जूनियर अधिवक्ता संघ द्वारा पहली बार ऐसा आयो...