कटनी। नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ झिंझरी पुलिस ने चार माह के भीतर लगातार आठवीं बड़ी कार्रवाई कर एक बार फिर तस्करी नेटवर्क पर करारी चोट की है। झिंझरी चौकी पुलिस ने स्कूटी के जरिए शराब की तस्करी कर रहे एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर सगौडी रोड पर घेराबंदी
दिनांक 09 फरवरी 2026 को क्षेत्र भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना पर झिंझरी पुलिस ने सगौडी रोड नहर किनारे ग्राम जयंतीनगर में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान स्कूटी सवार युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
59.40 बल्क लीटर शराब और ई-स्कूटी जब्त
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उदय उपाध्याय, पिता प्रदाप उपाध्याय, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कौडिया, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी बताया। आरोपी के कब्जे से—
100 पाव लाल मसाला शराब (कीमत लगभग ₹12,000),
230 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹23,000),
कुल 59.40 बल्क लीटर अवैध शराब (कुल कीमत लगभग ₹35,000)
तथा ओला कंपनी की सिल्वर-काले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी (क्रमांक MP/21/ZD/9951, कीमत लगभग ₹1,15,000) जब्त की गई। पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ की गई।
आबकारी एक्ट में कार्रवाई, आरोपी न्यायालय में पेश
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
चार माह में आठवीं बड़ी सफलता
झिंझरी पुलिस की यह पिछले चार महीनों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आठवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।
सराहनीय भूमिका
इस प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में प्र.आर. राजेश चौधरी, आरक्षक सुरेश कोरी, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सैनिक अक्षय पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।
झिंझरी पुलिस का स्पष्ट संदेश—
नशा और तस्करी पर जीरो टॉलरेंस। कानून तोड़ने वालों के लिए कटनी की धरती पर कोई जगह नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें