रविवार, 8 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर कटनी में ,झिंझरी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आगमन, महज 35 मिनट बाद ही शहडोल के लिये होंगे रवाना

कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 8 फरवरी को अल्प प्रवास पर कटनी आने वाले हैं। वे सतना जिले के धारकुंडी आश्रम के संस्थापक, परम पूज्य स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

ज्ञात हो कि 102 वर्ष की आयु में स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने नश्वर देह का त्याग किया है। उनकी पार्थिव देह को सड़क मार्ग से सतना जिले के धारकुंडी आश्रम ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में कटनी बायपास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रतिमा के समीप मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 12:15 बजे जबलपुर बायपास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रतिमा के समीप पहुंचेंगे और स्वामी जी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर लगभग 12:45 बजे झिंझरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार

बजरंग कॉलोनी नदी पुल के पास दबिश, 55 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त — आरोपी पर पहले से 10 अपराध दर्ज कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ...