शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

ढीमरखेड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, ग्राम पिंडरई मोड़ के पास नहर किनारे दो संदिग्ध युवक हीरो एचएफ डीलक्स (काले रंग) की मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संदीप कुमार कोरी (32 वर्ष) निवासी ग्राम नैगवां थाना उमरियापान एवं परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल (40 वर्ष) निवासी करही थाना उमरियापान बताए।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे सफेद-काले-गुलाबी रंग के बैग से 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही मादक पदार्थ की जप्ती कर प्रकरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NU 8316 को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि सुरेश, सउनि जयपाल सिंह, सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. 608 पंकज सिंह, आर. 730 डुमनदास एवं आर. 774 गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर जिले को नशामुक्त करने का प्रयास जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार

बजरंग कॉलोनी नदी पुल के पास दबिश, 55 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त — आरोपी पर पहले से 10 अपराध दर्ज कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ...