संगठन को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प—हर कार्यकर्ता सजग रहे: राहुल कोठारी,
भाजपा की परिचयात्मक बैठक में सख़्त संदेश—दायित्व में ढिलाई नहीं, अभियान में पूरी ताक़त
कोठारी ने गहन मतदाता सूची अभियान (SIR) में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि यह राष्ट्रीय अभियान है और आगामी चरणों में भी किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठनात्मक अनुशासन, निरंतरता और परिणामोन्मुखी कार्यशैली पर जोर दिया।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि कोठारी का मार्गदर्शन जिले के संगठन को नई धार देगा। विधायक संदीप जायसवाल ने भी उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता को कटनी के लिए लाभकारी बताया।
मंच पर महापौर प्रीति सूरी, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव, राजेश गर्ग सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी ने किया।
अटल जी की जन्मशती पर चित्र प्रदर्शनी—प्रेरणा का संदेश
बैठक से पूर्व जिला कार्यालय में की जन्मशती वर्ष के अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ राहुल कोठारी ने किया। उन्होंने अटल जी के जीवनवृत्त पर आधारित चित्रों का अवलोकन कर उनके प्रेरक व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बताया।
निष्कर्ष: कटनी से भाजपा ने स्पष्ट कर दिया—अब लक्ष्य साधना है, संगठन को मजबूती देनी है और हर अभियान में निर्णायक बढ़त बनानी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें