रविवार, 7 दिसंबर 2025

कटनी सहित कई जिलों में गंभीर अपराधों का काला इतिहास — 17 संगीन मामलों में घिरा 1 लाख के इनामी कुख्यात अमित खम्परिया गिरफ्तार

कटनी सहित कई जिलों में गंभीर अपराधों का काला इतिहास — 17 संगीन मामलों में घिरा 1 लाख के इनामी कुख्यात अमित खम्परिया गिरफ्तार

जबलपुर। पूरे प्रदेश में करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार घूम रहा सुपर ठग अमित खम्परिया आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया! सालों से कानून को चुनौती दे रहा यह कुख्यात अपराधी नागपुर में छिपकर बैठा था, लेकिन जबलपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई में इसे दबोच लिया गया। आरोपी पर जबलपुर जोन और बालाघाट जोन की ओर से कुल 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सालों से फरार — अब कानून की पकड़ में!

अमित खम्परिया करोड़ों की ठगी, धमकी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज और आर्थिक अपराधों के 17 मामलों में वांछित है। जबलपुर, मंडला, उमरिया और कटनी जिलों में इसके खिलाफ भारी संख्या में संगीन प्रकरण दर्ज हैं।

यह आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन पुलिस की चौतरफा घेराबंदी के आगे इसका खेल खत्म हो गया।

SP के निर्देश पर ऑपरेशन — ठग को पकड़ने निकली टीम ने नागपुर में किया ढेर

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिलेभर की सभी टीमों को फरार/वारंटी और ईनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

इसी अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, सीएसपी गोरखपुर एम.डी. नागोतिया, सीएसपी कोतवाली रीतेश शिव, और सीएसपी कैंट उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और संजीवनी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की।

नागपुर के वथोडा थाना क्षेत्र में सटीक मुखबिरी पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अमित खम्परिया की लंबी अपराध डायरी — पढ़कर दंग रह जाएंगे

जबलपुर – 9 अपराध

– बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी

– जालसाजी, फर्जी दस्तावेज

– धमकी, मारपीट

– SC/ST एक्ट

– 188, 269, 270

— और कई गंभीर धाराएँ

मंडला – 4 अपराध

– 420, 467, 468, 471 सहित

– ठगी, फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी के बड़े मामले

उमरिया – 3 अपराध

– 302, 307, 324, 506 जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त

कटनी – 1 बड़ा अपराध

– अवैध उत्खनन और चोरी का मामला

यह अपराधी वर्षों से पुलिस और कानून को खुलेआम चुनौती देता आ रहा था।

इनाम भी बढ़ते गए — अपराध भी बढ़ता गया

पहले SP जबलपुर ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

बाद में IG जबलपुर जोन ने 60 हजार का इनाम घोषित किया

IG बालाघाट ने भी गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम रखा

इस तरह आरोपी की गिरफ्तारी पर कुल 1,00,000 रुपये का इनाम चढ़ा।

नागपुर में दबिश — पुलिस देखकर भौंचक्का रह गया आरोपी!

लगातार गुप्त काम और टेक्निकल सर्विलांस के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी नागपुर में आया हुआ है।

जैसे ही पुलिस का दल वथोडा क्षेत्र में पहुंचा, आरोपी को घेरकर अभिरक्षा में ले लिया गया।

इसके बाद उसे जबलपुर लाकर संजीवनी नगर व मदनमहल के मामलों में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस पूरे ऑपरेशन में इन अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका रही शानदार—

थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी

चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उनि. दिनेश गौतम

आरक्षक रजनीश यादव

क्राइम ब्रांच एएसआई अनिल पांडे

प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह

आरक्षक त्रिलोक पारधी

साइबर सेल आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी

टीम की तत्परता, ताबड़तोड़ कार्रवाई और रणनीतिक घेराबंदी की बदौलत एक बड़ा अपराधी कानून के शिकंजे में आ चुका है।

नतीजा — जबलपुर पुलिस का बड़ा वार, अपराधियों में खौफ!

अमित खम्परिया जैसे बहु-अपराधी की गिरफ्तारी से जहाँ पीड़ितों को राहत मिली है, वहीं पुलिस की इस धमाकेदार सफलता से अपराधियों में दहशत फैल गई है।

जबलपुर पुलिस का यह अभियान साफ बताता है—

जो भी अपराध करेगा… बच नहीं पाएगा!

कोई टिप्पणी नहीं: