Subscribe Us

Responsive Advertisement

मानसून अलर्ट: नगर निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, चार शिफ्ट में 15 कर्मियों की ड्यूटी

कटनी।
मानसून सत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक को सौंपी गई है, जिनसे मोबाइल नंबर 7987837151 पर संपर्क किया जा सकता है।

निरीक्षण और कार्यप्रणाली को सुचारू रखने के लिए कंट्रोल रूम को चार शिफ्टों में संचालित किया जाएगा:

  • प्रथम शिफ्ट: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
  • तृतीय शिफ्ट: शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक
  • चतुर्थ शिफ्ट (रात्रिकालीन): रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक

प्रत्येक शिफ्ट में तीन कर्मी और रात्रिकालीन शिफ्ट में छह कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है।

निरीक्षण दल को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव या बाढ़ संबंधी किसी भी शिकायत को शिकायत पंजी में दर्ज कर तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित किया जाए। तत्पश्चात अधिकारी समस्या का त्वरित निराकरण कर उसकी पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

नगर निगम का यह कदम शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ