बेरोजगारी का आलम यह है कि लोगों को 5-7 हजार रूपये की नौकरी के लिये हजारों मील दूर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि रोजगार के अभाव मे आज भी जिले के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपना घर-बार छोड़ कर महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक जैसे राज्यों मे मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होने भाजपा सरकार से अपना कर्तव्य निभाने, लोगों से किये वादे निभाने, शोषण बंद करने और मंहगाई व बेरोजगारी दूर करने हेतु ठोस रणनीति बनाने की मांग की हैं भाजपा द्वारा थोपे गये कृषि कानूनो के खिलाफ देश मे बीते 8 महीनो से आंदोलन चल रहा है। उनकी बात सुनने की बजाय सरकार विरोध कर रहे किसानो की हत्यायें करवाई जा रही हैं। पीएम मोदी को पीडि़तों के आंसू पोछने तक की फुरसत नहीं है। उल्टे विपक्ष के नेताओं को प्रभावित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक गोटिया जिला प्रवक्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा यूवख कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुरदास, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम राय, निरंजन प्रताप सिह, बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन, किसान, ग्रामीण और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021
सरकार ने छीना जनता का सुकून,पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध ने कांग्रेस ने दिया धरना-उमरिया/अमित दत्ता
उमरिया/अमित दत्ता-: देश मे लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के विरोध मे कांग्रेस ने गुरूवार को गांधी चौक मे धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की निष्ठा जनता की बजाय अपने उद्योगपति मित्रों के प्रति है। उसने संकल्प ले लिया है कि आम लोगों को चैन से नहीं जीने देना है। यही कारण है कि जो भाजपा 400 के सिलेण्डर, 60 के पेट्रोल और 50 रूपये के डीजल को मंहगा बता कर आये दिन प्रदर्शन करती थी, वह अपने राज मे इन वस्तुओं के दाम दोगुने होने को विकास का नतीजा ठहरा रही है। भाजपा की सरकारें हर मोर्चे पर असफल साबित हुई हैं, और पीएम मोदी तथा सीएम शिवराज ने तो जनता का विश्वास ही खो दिया है। भाजपा के राज मे उमरिया जिले के भयावह हालात हैं। यहां हजारों ट्रांसफार्मर महीनो से जले पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों मे 20-20 घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। जो फसल किसानो ने किसी तरह हाल-उधार लेकर बोई है, वह सिचाई के आभाव मे सूख कर बर्बाद हो रही है। अपनी फसल को बचाने किसान यहां से वहां गुहार लगा रहे हैं पर उनकी कोई भी नहीं सुन रहा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
कटनी, 11 जुलाई (शुक्रवार रात): कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे ने तीन परिवारों ...
-
भोपाल। थाना जीआरपी रानी कमलापति पुलिस को गुमशुदगी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा महिला अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश क...
-
कटनी। जिले में एक पटवारी से जुड़ा ऑडियो विवाद अब पूरी तरह से सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया है। इस 'ऑडियो वार' ने कांग्रेस और बीबीज...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें