कटनी -: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में सामाजिक, राजनैतिक, स्वयंसेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी हर संभव मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी दिशा में कोविड-19 के गंभीर मरीजों की मदद के लिये मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कदम बढ़ाया है। विधायक श्री जायसवाल ने गंभीर रुप से कोविड-19 मरीजों के लिये रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिये सहायता राशि जिला रेडक्रॉस सोसाईटी को उपलब्ध कराई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि सोमवार को मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मूल्य के अंतर की राशि 1 लाख 70 हजार रुपये नगद तौर पर जिला रेडक्रॉस सोसाईटी को उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उन्होने अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता भी शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी में कराई गई हैं, जिला चिकित्सालय कटनी में उपचाररत मरीजों को लगने वाले इंजेक्शनों के मूल्य के अंतर की राशि विधायक श्री जायसवाल द्वारा वहन की जायेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें