बुधवार, 17 मार्च 2021

7वें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि के नगद भुगतान का आदेश जारी

कटनी - राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के हित में सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त के एरियर की शेष 75 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में राज्य शासन द्वारा एरियर की तृतीय और अंतिम किश्त की 25 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान शासकीय सेवकों को किया गया था। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में शेष राशि के भुगतान का वादा किया था।

समस्त शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की तृतीय और अंतिम किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि का नियमानुसार अनिवार्य कटौत्रे पश्चात नगद भुगतान किया जायेगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाता सदस्यों को देय राशि का अंशदाता तथा शासन के नियमानुसार अंशदान उपरान्त देय राशि का नगद भुगतान किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर

SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैष...