बुधवार, 17 मार्च 2021

स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 18 मार्च को

कटनी - स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिये 18 मार्च को सुबह 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में निर्वाचन की घोषणा से लेकर नाम निर्देशन-पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन और आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी जायेगी।

सचिवराज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने बताया है कि प्रशिक्षण में कलेक्टर के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारीअपर कलेक्टरअनुविभागीय अधिकारीतहसीलदार और दो जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स भी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...