कटनी - जिले का वन विभाग कितना लापरवाह है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि क्षेत्र में तेंदुए, पेंगोलिन समेत 4 वन्यजीवों का शिकार कर आरोपी जिले के बाहर निकल गए और कुंडम परियोजना के अधिकारी कर्मचारी को मामले की भनक तक नहीं लगी...। वो तो ग़नीमत रही एसटीएफ की टीम ने अपने सूत्रों की जानकारी मिलने पर एक डिंडौरी जिले से महिला आरोपी समेत 3 लोगो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. एसटीएफ के खुलासे के बाद से वन विभाग समेत प्रोजेक्ट अधिकारी-कर्मचारी अपने बचाव के लिए हरकत में आ गए...। डीएफओ की माने तो तेंदुए का शिकार लगभग 25 दिन पूर्व किया गया था जो कि कुंडम परियोजना मंडल मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के सिलौंडी परियोजना परिक्षेत्र में आता है जानकारी अनुसार तेंदुए को करंट लगाकर खेत में तेंदुआ को मौत के घाट उतार दिया गया और तेंदुआ की खाल लेकर बेचने के लिए निकल गए जहां एसटीएफ की टीम ने आरोपी मिठाई सिंह उसकी पत्नी केतकी सिंह व भाई राम सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए, पेंगोलिन समेत 4 वन्यजीवों की स्कीन जब्त कर ली।फिलहाल मामले की जांच एसटीएफ के हाथो है लेकिन पूरे मामले से एक बात तो साफ है जिले के वन अधिकारी हो या कुंडम परियोजना मंडल के अधिकारी इन्हें अपने क्षेत्र से कोई मतलब नही यदि होता तो शायद इस तरह घटना सामने नही आती फिलहाल अब देखना ये है ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर विभाग के उच्चाधिकारी क्या कार्यवाही करते है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर
SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैष...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें