शुक्रवार, 19 मार्च 2021

जिले में 22 मार्च से प्रारंभ होगा समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन

कटनी - मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कृषकों को उनकी फसल के उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने हेतु मिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर चना मसूर एवं सरसों का उपार्जन 22 मार्च से 15 मई तक किया जायेगा। इस संबंध में उप संचालक किसान कल्याण ए.के. राठौर ने जानकारी देते हुये बताया कि उपार्जन के लिये जिले में सात उपार्जन केन्द्र की स्थापना की गयी है। जिले के पंजीकृत किसानों को मोबाईल पर एस.एम.एस के साध्यन से उपार्जन करने की जानकारी मिलेगी। पंजीकृत किसान को एस. एम एस. प्राप्त होने के बाद निर्धारित खरीदी केन्द्रों पर अपनी फसल का विक्रय करने के लिये पहुंचने को कहा गया है। चने के साथ तेवडा (केसरी) के दाने मिश्रत होने से चना की गुणवत्ता खराब होती है, जिससे उपार्जन ने कठिनाई आती है। अतः किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे तेवड़ा मुक्त चना उपार्जन केन्द्रों में ले जाये।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर

SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैष...